जुखाला (बिलासपुर)। दावीं घाटी में लावारिस पशुओं की बढ़ती तादात से किसान और बागवान परेशान हो चुके हैं। अज्ञात लोग घाटी में आवारा पशु छोड़ रहे हैं। जिससे किसानों और बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को दावीं घाटी के किसान बागवानों ने समस्या को लेकर उपायुक्त डा. अजय शर्मा को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटला की प्रधान नीलम शर्मा, उपप्रधान सुमन ठाकुर, वार्ड सदस्य रामपाल ठाकुर, रामकृष्ण शर्मा, श्यामलाल, यशपाल, पूर्व प्रधान बाबू राम ठाकुर, संजीव कुमार, यशपाल, रेशमा, कलावतीस और रजो सहित अन्य…
Read MoreCategory: Bilaspur
हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या का है मामला!
बिलासपुर/भराड़ी। भराड़ी थाना के तहत दधोलकलां में करीब दो माह पूर्व संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु के एक मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि भराड़ी पुलिस ने महज रपट दर्ज करके औपचारिकता निभा दी। जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतक की पत्नी ने इस मामले में एक करीबी रिश्तेदार पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ बिलासपुर में एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंची रैना देवी ने कहा कि उसकी…
Read Moreबाबा की नगरी में बनेगा पालिका क्लब
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में पालिका क्लब का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत तलाई की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत ने रैन बसेरा की ऊपरी मंजिल बनाने तथा बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जरूरी सामग्री खरीदने का फैसला भी लिया है। तलाई नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। निर्णय लिया गया कि वार्ड तीन में स्थित सामुदायिक भवन में पालिका क्लब भी बनाया जाएगा।…
Read Moreझंडूता बस अड्डे में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता बस अड्डे में लोगों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। समस्या के समाधान के लिए झंडूता पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी एएसआई पदमदेव ने पहल की है। इसके तहत बसों व टैक्सियों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। साथ ही बस स्टैंड में शौचालय के लिए भी भूमि चयनित की गई है। जल्द ही लोगों को शौचालय की सुविधा भी मिल जाएगी। गौरतलब है कि झंडूता बस स्टैंड में मिट्टी के ढेरों के कारण बसें और टैक्सियां बेतरतीब ढंग से…
Read Moreखस्ताहाल हुई डंगार-बद्धाघाट सड़क
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार चौक-बद्धाघाट वाया चोरबना, मरयाणी सड़क खस्ताहाल में पहुंच गई है। सड़क की दयनीय स्थिति के चलते वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के कारण खराब हुई इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग गहरे गड्ढों में मिट्टी भरने का कार्य कर रहा है। इससे समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों में अर्जुन सिंह, अमर, रोशन लाल, काकू, बिट्टू सहित अन्य ने कहा कि सड़क की दयनीय…
Read Moreफीस वृद्धि के निर्णय पर भड़की एबीवीपी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीबीए, बीसीए में की गई फीस वृद्धि के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा इस निर्णय को जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो विद्यार्थी परिषद को आंदोलन रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख मनजीत नड्डा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित को दरकिनार किया जा रहा है। एक ओर जहां प्रथम वर्ष के छात्रों के प्रवेश के…
Read Moreबिलासपुर में दयनीय स्थिति में सड़कें
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश से सड़कें दयनीय स्थिति में पहुंच गई हैं। बारिश का पानी सड़कों पर एकत्रित हो रहा है। पानी की निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई नालियां भी पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इससे सड़कों को नुकसान हो रहा है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के तहत सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां मात्र शोपीस बन कर रह गई हैं। पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां अधिकतर स्थानों पर टूटी हुई हैं।…
Read Moreपंचतत्व में विलीन स्वतंत्रता सेनानी लेखराम
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरोआ के तहत गांव पेहड़वीं निवासी 88 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लेखराम भारद्वाज पंचतत्व में विलीन हो गए। वीरवार को पेहड़वीं स्थित शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वतंत्रता सेनानी लेखराम भारद्वाज कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शिमला स्थित श्री राम अस्पताल में करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। क्षेत्र में उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। पेहड़वीं स्थित शमशानघाट…
Read More80 बीघा जमीन पर उगी फसल तबाह
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत सरहयाली खड्ड में बाढ़ से लाखों का नुकसान हुआ है। वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से सरहयाली खड्ड में आई बाढ़ से करीब 80 बीघा जमीन पर उगी फसलें तबाह हो गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नघ्यार के गांव भगतपुर में किसानों की खड्ड के साथ लगती जमीन में उगी बेमौसमी सब्जियों, मक्की व पशु चारे का नामोनिशान नहीं बचा है। बाढ़ का पानी कई घरों में भी घुस गया है। इसके साथ ही…
Read Moreमकान में आग, दो मोटरसाइकिल राख
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में गत बुधवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान को तो नुकसान पहुंचा ही, बाहर खड़े दो मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इसमें लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बीपीएस स्कूल के पास स्थित एडवोकेट अभिषेक शर्मा के मकान में गत बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक ही आग…
Read More