भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं-कुठेड़ा-बलद्वाड़ा सड़क की खस्ताहालत को लेकर निजी बस आपरेटर भड़क उठे हैं। ऑपरेटरों ने फैसला लिया है कि विरोध स्वरूप इस रूट से संबंधित निजी आपरेटर तीन जुलाई को बसें निर्धारित रूट पर नहीं चलाएंगे। इसी दिन उपायुक्त कार्यालय में अपने परमिट भी जमा करवाएंगे। घुमारवीं में निजी बस आपरेटरों की बैठक वरिष्ठ आपरेटर अमरजीत सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निजी बस आपरेटरों ने सरकार से घुमारवीं – कुठेड़ा – बलद्वाड़ा सड़क की दयनीय स्थिति सुधारने की मांग की। इस दौरान अमरजीत सेन ने…
Read MoreCategory: Bilaspur
नेशनल हाइवे पर बनेंगे दो दर्जन पुल
बिलासपुर। शिमला-हमीरपुर नेशनल हाइवे-103 पर भार क्षमता बढ़ाने के लिए जल्द ही दो दर्जन पुलों का निर्माण कराया जाएगा। नेशनल हाइवे पर जिन पुलों की चौड़ाई सड़क की तुलना में कम है, उनका विस्तारीकरण करने के बजाय उनके स्थान पर भी नए पुल बनेंगे। इससे दशकों पूर्व बने तंग पुलों की वजह से अक्सर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी। नेशनल हाइवे अथारिटी ने एनएच-103 पर पुलों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही कम चौड़ाई वाले पुलों के स्थान पर भी नए पुलों का निर्माण करने के लिए…
Read Moreअंधड़ में उड़ी नंड स्कूल की छत
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के साथ लगते नालागढ़ उपमंडल के तहत शनिवार देर शाम को हुई भारी बरसात और तूफान के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड के भवन को काफी नुकसान हुआ है। तूफान से स्कूल की छत की टीन उखड़ गई है। पहले से ही दयनीय स्थिति में पहुंचे स्कूल भवन में दरारें आ गई हैं। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान प्यारे लाल, ग्राम पंचायत नंड की प्रधान कमला देवी, उप प्रधान विष्णु राम, शेर सिंह, चेतराम, ओम प्रकाश और लाभ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हुई भारी बरसात…
Read Moreकहीं उखड़ें खंभे, कहीं पर टूटी तारें
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इस तूफान से किसी प्रकार का भी जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन तूफान में कहीं पर बिजली के खंभे उखड़ गए तो कहीं पर बिजली तारें टूटी। इस कारण स्वारघाट क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वहीं, तूफान के कारण वाहन चालकों खासकर दो पहिया वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। विकास खंड स्वारघाट के अंतर्गत कुटैहला पंचायत में तूफान के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी के मौसम में प्रयोग…
Read Moreभगवान का साक्षात रूप है भागवत कथा
बरमाणा (बिलासपुर)। भगवान की भक्ति के लिए दिखावा नहीं, बल्कि श्रद्धा व आस्था जरूरी है। भक्त ऐसा होना चाहिए कि वह ईश्वर का भजन तो करे लेकिन प्रभु से कुछ मांगे नहीं। भगवान जो भी दे रहे हैं, भक्त को उस पर संतोष होना चाहिए। जिस मनुष्य की लगन प्रभु के चरणों में लग जाती है उसे कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ती। ईश्वर स्वयं उसका ध्यान रखते हैं। यह उद्गार कथा व्यास पंडित शशि शर्मा ने बलोह गांव में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में…
Read Moreमेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
भगेड़ (बिलासपुर)। संतोषी एवं मां संतोषी आईटीआई घुमारवीं में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरदेव सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सामाजिक और नैतिक मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। बच्चाें को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। मुख्य अतिथि ने इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में उत्कृष्ट रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए ललित कुमार, श्रेष्ठ प्रशिक्षु राकेश कुमार, कंप्यूटर शिक्षा में…
Read Moreगौरव, सिमरन सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स
शाहतलाई (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न हो गया है। एनएसएस शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। इस दौरान नगर पंचायत तलाई के उपाध्यक्ष पवन कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि परोपकार के लिए किया हुआ कार्य ही सब से बड़ा पुण्य है। इन शिविरों से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बच्चों में आपसी भाईचारे की भी भावना बढ़ती है। इससे पूर्व समारोह…
Read Moreपांच दिन बाद भी नहीं मिली रसीद
स्वारघाट (बिलासपुर)। यूको बैंक स्वारघाट में सेवाएं चरमरा गई हैं। बैंक उपभोक्ताओं को लेनदेन के लिए बैंक के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन उसके बाद भी पांच दिन बीत जाने के बाद उन्हें न ही जमा राशि की रसीद मिल रही है तथा न ही सुविधा। इससे दूर दूर के क्षेत्रों से आ रहे उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नयनादेवी क्षेत्र के कौलांवाला टोबा से आए राम किशन, किरण देवी ने कहा कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए सोमवार को सात हजार तीस…
Read Moreडीसी और एसडीएम को भेजी शिकायत
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट विकास खंड के तहत पंचायत री के गरा निवासी श्यामलाल ने पंचायत प्रधान पर रंजिश के चलते बीपीएल सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया है। श्यामलाल ने जिलाधीश, एसडीएम और बीडीओ को इस बारे लिखित शिकायत भेजी है। प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी शिकायत के अनुसार श्यामलाल ने बताया है कि वह अति निर्धन परिवार से संबंध रखता है। मात्र एक बीघा जमीन है। वह भी खेती के योग्य नहीं है। पत्नी बीमार रहती है। पांच साल से उसे बीपीएल परिवार में पंचायत ने गरीबी के चलते…
Read Moreकरोड़ों खर्चे, पर नहीं बढ़ी आमदनी
बिलासपुर । नगर परिषद बिलासपुर ने करोड़ों रुपये खर्च कर शापिंग कांपलेक्स का निर्माण किया गया। बावजूद इसके अभी भी नगर परिषद को इस कांपलेक्स से एक रुपये की भी आमदनी नहीं हुई। वहीं, नगर परिषद बिलासपुर पर बिजली बिल की देनदारी बढ़ती जा रही है। शापिंग कांपलेक्स को पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद की स्वीकृति के बाद निजी ठेकेदार को सौंपा गया था। जिससे नगर परिषद को भी मासिक आय शुरू होनी थी, लेकिन अभी कैबिनेट की स्वीकृति नहीं मिलने के चलते मामला अधर में…
Read More