बिलासपुर। कालेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही छात्र संगठनों में टकराव की स्थिति पैदा होने लगी है। बिलासपुर कालेज में बुधवार को एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। एबीवीपी का आरोप है कि एक अन्य संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार बिलासपुर कालेज में बुधवार दोपहर के समय दो संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। एबीवीपी…
Read MoreCategory: Bilaspur
विक्रम वर्मा महासचिव, रमेश सांख्यान वित्त सचिव
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ की बिलासपुर जिला इकाई कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है। संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। पदोन्नत प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी में विक्रम चंद वर्मा महासचिव, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बंसीराम व रणजीत गौतम उपाध्यक्ष, रमेश सांख्यान वित्त सचिव, ज्ञानचंद शर्मा सह वित्त सचिव, चंद्रशेखर मुख्यालय सचिव, डा. सदाराम शर्मा सहसचिव, डा. राजकुमार शर्मा संयुक्त…
Read Moreनिजी आपरेटरों की हड़ताल से यात्री हुए परेशान
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं से सरकाघाट वाया कुठेड़ा-बलद्वाड़ा सड़क की दयनीय हालत से खफा निजी बस आपरेटरों ने पूर्व में दिए गए अल्टीमेटम के अनुरूप बुधवार को इस रूट पर बसें नहीं चलाई। निजी बस मालिकों की इस हड़ताल के चलते बे-‘बस’ हुए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी आपरेटरों ने वीरवार को भी बसें न चलाने का निर्णय लिया है। घुमारवीं-सरकाघाट सड़क के घुमारवीं से बनोहा तक के हिस्से की दुर्दशा है। निजी बस आपरेटरों ने गत सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बुधवार से इस रूट पर…
Read More1100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बिलासपुर और घागस के मध्यम स्थित सुलंग-पलानीघाट में पुलिस टीम ने झारखंड के एक युवक को चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी व्यक्ति की पहचान दीपक चौहान निवासी गांव रुदीनवा जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम डीएसपी प्रोबेशनर प्रमोद चौहान की…
Read Moreआंगनबाड़ी महिलाएं करेंगी पेयजल ट्रीटमेंट
बिलासपुर। बरसात का सीजन शुरू होते ही जल जनित रोगों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। पिछले साल की अपेक्षा जिला में इस तरह के मरीजों की संख्या काफी कम है। न ही किसी विशेष स्थान में बीमारी फैलने की अभी तक सूचना आई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जल जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए विभाग ने तमाम बंदोबस्त कर दिए हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विशेष तौर पर ट्रेंड किया जा रहा है। इन महिलाओं को डायरिया से…
Read Moreजाहू में पकड़े 9.76 लाख के स्वर्ण आभूषण
बिलासपुर। टैक्स की अदायगी किए बगैर स्वर्ण आभूषणों की बिक्री के लिए मंगलवार को जाहू बाजार पहुंचे एक व्यक्ति को आबकारी एवं कराधान विभाग की ऊना उड़न दस्ते ने धर दबोचा। दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उससे टैक्स व जुर्माने के रूप में ढाई लाख से अधिक राशि मौके पर ही वसूली है। चार दिन के भीतर इस तरह की कर चोरी का यह दूसरा मामला पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एईटीओ अमरनाथ शर्मा की अगुवाई में उड़नदस्ता ऊना की एक टीम मंगलवार को जाहू में चेकिंग कर रही थी। टीम…
Read Moreडियारा सेक्टर में पानी को हायतौब्बा
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में पानी की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। पिछले कई दिनों से लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा। पानी के लिए घंटों तक नलों के पास लाइन लग रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह खाली बर्तन लेकर आईपीएच के दफ्तर का घेराव कर देंगे। नगर परिषद कार्यालय के समीप के मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा। मंगलवार को भी यहां सुबह सात बजे तक लोग पानी का इंतजार करते रहे,…
Read Moreमक्की की फसल पर ब्लैक बीटल का हमला
बिलासपुर। बारिश नहीं होने के कारण मक्की की बीजाई करीब एक सप्ताह देरी से हुई। जहां पहले बीजाई हुई थी वहां बारिश ने नुकसान कर दिया। अब मक्की का बीज अंकुरित होते ही ब्लैक बीटल ने हमला बोल दिया है। बीटल कीट मक्की के पत्तों को चट कर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। जबकि कृषि विशेषज्ञों ने नियमित रूप से दवाई के छिड़काव की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कीट का हमला खत्म हो जाएगा। मक्की बिलासपुर जिला की…
Read Moreकिलो में नहीं पाव में सब्जी की खरीददारी
बिलासपुर। चंद दिनों की बरसात के बाद अब लोगों की जेब पर कैंची चलने लगी है। सब्जियों की कीमत में आए उछाल के कारण लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। पिछले महीने की अपेक्षा सब्जियों के दाम 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। प्यास आंसू निकाल रहा है तो टमाटर ने तड़के का जायका बिगाड़ दिया है। शिमला मिर्च की कीमत भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सब्जिया महंगी होने के कारण अब लोग सब्जियों के दाम किलो में नहीं बल्कि पाव में पूछने लगे…
Read Moreबाबा के दर उमड़ा आस्था का सैलाब
बिलासपुर। शहर के धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं की आमद का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। शहर के मुख्य व्यवसायी केवल कुमार मुरगई की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में भक्तों के कई जत्थे तो गत सोमवार रात को ही पहुंच गए थे। मंगलवार को श्रद्धालुओं की आमद तड़के करीब पांच बजे से ही शुरू हो गई। देखते ही…
Read More