बिलासपुर। जनपद बिलासपुर के वाहन चालकों और मालिकों की परेशानियां दूर होने का नाम नहीं ले रही है। आरटीओ की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से हजारों वाहन मालिकों और चालकों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लेकिन, फिर भी काम पूरे नहीं हो रहे। अपना कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। ट्रक आपरेटर भी परेशान हैं। बीडीटीएस बरमाणा के ट्रक आपरेटर नीलम चंदेल, प्रेम चौधरी, चुनी लाल, रणजीत, राजीव ठाकुर, नंद लाल, रामपाल, चुनी…
Read MoreCategory: Bilaspur
मटमैला पानी पी रहे जांगला के लोग
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत बरसात के मौसम में भी जल संकट गहराने लगा है। यही नहीं कई पेयजल योजनाओं में बरसात के मौसम के चलते लोगों को मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोगों को शुद्ध जल की सप्लाई नहीं मिली तो कई गांवों में गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। मटमैला पानी आने से लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने का मन बना चुके हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन का विगुल…
Read Moreछात्रवृत्ति से वंचित कई अल्पसंख्यक छात्र
भगेड़ (बिलासपुर)। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आन लाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया के बाद पहले से भेजे गए आवेदन वापस कर दिए गए हैं। अब आवेदन की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सैकड़ों विद्यार्थी इस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान स्कूल, कालेज मुखिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति…
Read Moreग्रामीणों ने रोका पाइप लाइन बिछाने का कार्य
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरहाणा के तहत उठाऊ पेयजल योजना कमली-कोठी-घंडालवीं में पाइप लाइन बिछाने का कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है। अपने क्षेत्र से गुजर रही पाइप लाइन से उक्त गांवों लोगों ने इस योजना से कनेक्शन मांगे हैं। साथ ही यदि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बरसात के मौसम के बाद शुरू करने की मांग की है ताकि उनकी जमीनों को नुकसान न हो। जानकारी के अनुसार योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य लदरौर तक किया जा रहा है। बुधवार को…
Read Moreबिलासपुर में एबीवीपी का हल्ला बोल
बिलासपुर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मारपीट की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्रदर्शन किया। छात्र संगठन बीएसए के साथ ही उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी ने चेताया है कि यदि शुक्रवार तक आरोपी छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो एबीवीपी भूख हड़ताल शुरू करेगी। पुलिस के रवैये के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा भी जल्द ही बनाई जाएगी। वीरवार को कालेज परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गत बुधवार को मार्कशीट…
Read Moreनारियल, हलवा चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
नयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात प्रसिद्ध शक्ति श्री नयनादेवी में आगामी सात अगस्त से 16 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले शुरू होंगे। मेलों के दौरान नयनादेवी क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा जाएगा। साथ ही छह स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। श्री नैयनादेवी में श्रावण अष्टमी मेले के प्रबंधों के बारे बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी माता श्री नयनादेवी जी के मंदिर में श्रद्धा भावना से करनी चाहिए। श्रद्धालुओं की…
Read Moreनवोदय स्कूल में 80 छात्र-छात्राओं की एंट्री
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा केलिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छठी कक्षा लिए कुल 80 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने आज यहां सूची जारी की है। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वालों में से रोल नंबर सी 0640 हर्ष, ई 0655 इशिका शर्मा, ए 1915 रजत शर्मा, ए 1926, प्रणव नड्डा, ए 1927 विश्रुत मिश्रा, बी 1931 दीक्षित चंदेल, ई 1957 प्रांचल कौशल, एफ 1959 हेमा कुमारी, ए 2208 आदित्य ठाकुर, ए 2209…
Read Moreपुलिस के हत्थे चढ़ गया आरोपी पति
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में आरोपी पति आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बुधवार को पुलिस ने मृतका के पति को घुमारवीं बाजार में धर दबोचा। गौरतलब है कि घुमारवीं पुलिस थाने के सामने किराये के मकान में अपने पति सौरभ व डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ रहने वाली महिला शीतल ने गत 23 जून को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद से उसका पति फरार था। मायके वालों ने बेटी की मौत…
Read Moreमदन को हिलोपा झंडूता मंडल की कमान
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी झंडूता मंडल की बैठक राज्य कार्यसमिति के सदस्य कश्मीर सिंह जम्बाल की अध्यक्षता में बरठीं में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्व सम्मति से बनाई गई इस कार्यकारिणी में सुन्हाणी के मदन लाल शर्मा को अध्यक्ष व कश्मीर सिंह मन्हास को महासचिव नियुक्त किया गया। झबोला के मूल चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बल्हसीणा के जोध सिंह चंदेल को उपाध्यक्ष, बरठीं के कश्मीर रणौत को कोषाध्यक्ष, गुवांओं के जोध सिंह को सचिव, रोहल के मुनी लाल को सचिव, वैहरन के कैप्टन…
Read Moreबिलासपुर के बेरोजगारों को चार करोड़ : प्रदीप
बिलासपुर। कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बिलासपुर के कार्यालय में रोजगार विभाग बिलासपुर के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त दंडाधिकारी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि 25 से 35 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार को भत्ता दिया जाएगा। बिलासपुर को वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए चार करोड़ है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास भत्ता प्राप्त करने के लिए वही शिक्षित बेरोजगार पात्र होंग,े जिन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से दस जमा दो की शिक्षा उत्तीर्ण की हों तथा वार्षिक आय दो लाख…
Read More