ड्यूटी से नदारद पाए कई अधिकारी, कर्मचारी

घुमारवीं (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबर ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। विधायक के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारत पाए गए। जिन पर कार्रवाई होगी। शुक्रवार को विधायक बंबर ठाकुर ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र उपचार करवाने आ रहे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। स्वास्थ्य केंद्र में…

Read More

शहीद के नाम पर हुई घोषणाएं लटकी

भगेड़ (बिलासपुर)। श्रीनगर में दुश्मनों से लोहा लेते सुकड़ी निवासी शहीद सीताराम ने शहादत तो पाई, लेकिन उनके नाम पर हुई घोषणाएं एक दशक बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हुई। शहीद के परिजनों को अभी भी सरकार से इन घोषणाओं को पूरी होने की उम्मीद है। वर्ष 2002 में प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र विपक्ष के नेता थे। जिन्होंने शहीद के नाम पर तमाम घोषणाएं की थी। ग्राम पंचायत समोह के अंतर्गत गांव सुकड़ी निवासी शहीद सीताराम श्रीनगर में शहीद हुए थे। इस दौरान विपक्ष के नेता एवं…

Read More

1200 स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे

बिलासपुर। गली क्या और मोहल्ले क्या। जहां भी जाएं सिर्फ अंधेरा। लोगों के घर रंग-बिरंगी रोशनियों से जरूर रोशन हैं। आम जनमानस की सुविधा के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें बंद। बिल जमा नहीं होने पर बिजली बोर्ड ने शहर की लगभग 1200 स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। वीरवार रात से शहर में अंधेरा पसरने लगा है। पहले ही दिन शहर में बत्ती गुल रहने से लोगों में हड़कंप मच गया। आम तौर पर रातों को जिन गलियों में रौनक छाई रहती थी, वहां भी अब सन्नाटा है। शहर…

Read More

परमिट लौटाने डीसी के पास पहुंचे ऑपरेटर

बिलासपुर/ घुमारवीं। बिलासपुर-स्वारघाट वाया बलद्वारा सड़क की खस्ताहालत को लेकर निजी बस आपरेटर का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को ट्रक आपरेटर अपने रूट परमिट वापस लौटाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। लेकिन, उपायुक्त ने परमिट लेने से इंकार करते हुए आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क की दशा सुधारने के लिए लोनिवि को आदेश दिए जाएंगे। इस दौरान हालांकि आपरेटरों और उपायुक्त के बीच कुछ देर बहस भी हुई। बाद में आरटीओ के कहने पर आपरेटरों ने परमिट नहीं दिए। निजी बस आपरेटर संघ का प्रतिनिनिधिमंडल संघर्ष…

Read More

डाक्टर छुट्टी पर, मरीज बेहाल

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मन्नण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। यहां पर डाक्टर की तैनाती की गई है। पंद्रह दिन से डाक्टर के छुट्टी पर होने के कारण मरीजों को समस्या उठानी पड़ रही है। करीब दो वर्ष से केंद्र फार्मासिस्ट का पद रिक्त पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी उपेंद्र सिंह परमार, कुलदीप परमार, शंकर सिंह, कर्म सिंह, मान सिंह, उधम सिंह, जोध सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विजय राम परमार ने कहा करीब दो वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट…

Read More

सारा जहां किया रोशन, खुद के हिस्से अंधेरा

बिलासपुर। भाखड़ा बांध के निर्माण से हिमाचल ही नहीं देश के कई इलाके रोशन हुए। लेकिन, इस बांध के लिए अपना घर-वार और सब गंवाने वालों को कुर्बानी का अच्छा सिला मिला। औरों को रोशन करने वालाें को इनाम मिला तो सिर्फ अंधेरा। खुद बिलासपुर अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी झेल रहे बिलासपुर के लोग अब अंधेरे से जूझ रहे हैं। बिजली बोर्ड का लगभग 1.31 करोड़ का बिल भरना नगर परिषद बिलासपुर के लिए किसी चुनौती है। नप के हाथ खाली हैं। बजटका बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन…

Read More

घर वाले सोते रहे, जेवरात ले उड़े चोर

बिलासपुर। चांदपुर क्षेत्र के भंदवाड़ गांव में परिवार के सदस्य रात को सोते ही रह गए और चोर एक कमरे का ताला तोड़कर वहां से एक संदूक ले उड़े। मामले से जुड़ा हैरतअंगेज पहलू यह भी है कि चोरों ने संदूक से गहने तो समेट लिए, लेकिन हजारों रुपए की नकदी वहीं रह गई। जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र के भंदवाड़ गांव निवासी परमानंद शर्मा के घर में गत वीरवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों…

Read More

आरटीओ को परमिट सौंपेंगे निजी बस आपरेटर

घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं से स्वारघाट वाया कुठेड़ा-बलद्वाड़ा सड़क की खस्ता हालत पर बिफरे निजी बस आपरेटरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र हुए निजी बस आपरेटरों की सेवाएं बंद होने से आम जन-मानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना रूट परमिट वाली एचआरटीसी की बसें इस रूट पर नहीं चलने देने का भी निजी बस आपरेटर ने ऐलान कर दिया है। पांच जुलाई को आपरेटर अपने परमिट आरटीओ कार्यालय जमा करवाएंगे। तब भी बात नहीं बनी…

Read More

सुखदेव महासचिव, ईश्वर दास वित्त सचिव

बिलासपुर। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की बिलासपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। अगले दो वर्षों के लिए गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत कुल 32 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। गत 25 जून को संपन्न चुनाव में सीधे मुकाबले में जीत हासिल करके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने अमरनाथ शर्मा ने वीरवार को अपनी टीम का ऐलान किया। स्वास्थ्य विभाग से राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आईपीएच विभाग से संतोष कुमार उपाध्यक्ष, सदर तहसील कार्यालय से सुखदेव धीमान महासचिव, उपायुक्त…

Read More

पीजीआई और आईजीएमसी में नहीं चलते स्मार्ट कार्ड

बिलासपुर। व्यास रक्तदाता समिति ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जिला अस्पताल में रक्तदानियों को दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट को कम से कम सौ रुपए किया जाना चाहिए। नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रधान कर्ण चंदेल ने कहा कि अस्पताल में लगभग दस रुपए की रिफ्रेशमेंट दी जाती है, जो नाकाफी है। इसे बढ़ाकर कम से कम 100 रुपए किया जाए। कर्ण चंदेल ने कहा कि समिति शीघ्र ही अपने अभियान को गति प्रदान करेगी। इस सिलसिले में उपायुक्त से…

Read More