नयनादेवी (बिलासपुर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंडल बस्सी में सिंचाई परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों को आंदोलन थम गया है। योजना से जिन कर्मचारियों को हटाया गया था। उन्हें दोबारा नियुक्त कर लिया गया है। सोमवार को कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच लिखित समझौता हुआ है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी पेंशनर श्रमिक एवं युवा बेरोजगार संयुक्त मोरचा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह डांगी की अगुवाई में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार तथा मोरचा पदाधिकारियों के बीच हुई लंबी बातचीत के…
Read MoreCategory: Bilaspur
बिजली बहाली को आंदोलन करेगी नप
बिलासपुर। नगर परिषद अब कटे स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन को सुचारु करवाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। आंदोलन में आम जनता, शहर के बुद्धिजीवी वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। इससे पूर्व नगर परिषद के नुमाइंदे विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यदि फिर भी बात सिरे नहीं चढ़ी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। नगर परिषद बिलासपुर की विद्युत बिल के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी है। इसके चलते विद्युत बोर्ड ने शहर की स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन ही काट दिया गया है। अब…
Read Moreहिमाचल टीम में बाहर के खिलाड़ी : बालनाहटा
बिलासपुर। भाजपा का अलविदा कह हिलोपा के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक एवं हिलोपा के उपाध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा ने कांग्रेस और भाजपा की घेराबंदी कर दी है। सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाली एचपीसीए को एक धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को ठगा जा रहा है। हिमाचल टीम में चार बाहरी राज्य के खिलाड़ी डाले गए हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बिलासपुर में पत्रकारो को संबाेंधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ फोन टैपिंग प्रकरण संवेदनशील…
Read Moreदर्द बयां किया तो हो उठे भावुक
बिलासपुर। हिलोपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शरीक होने आए खुशी राम बालनाहटा शायद अभी भी अपने परिवार (भाजपा) को छोड़ने का दर्द नहीं भुला पाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने अपना दर्द बयां किया तो भावुक हो उठे। अपना दर्द बयां करते-करते वह धूमल पर भी बरस पडे़। पूरी प्रेस वार्ता एक तरह से धूमल पर ही केंद्रित रही। उन्होंने धूमल को वन मेन आर्मी की संज्ञा देते हुए भाजपा पर खूब गुबार निकाला। आज भाजपा में उन्हीं की तूती बोलती है। संगठन में वन मैन आर्मी का वर्चस्व है।…
Read Moreआधा दर्जन युवाओं ने धुना ट्रक ड्राइवर
बिलासपुर। जिला के बागी बनौला में एक ट्रक ड्राइवर को लगभग आधा दर्जन युवाओं ने बुरी तरह से पीट दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका सीटी स्कैन होना है, किंतु चार दिन से उसका सीटी स्कैन नहीं हो रहा। इस वजह से पुलिस भी मारपीट करने वालों पर आगामी कदम नहीं उठा पा रही। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले देवली निवासी श्याम लाल बरमाणा की ओर आ रहा था। उसने बागी बनौना के पास…
Read Moreबच्ची की मौत पर हर कोई गमगीन
बिलासपुर/ घुमारवीं। घुमारवीं उपमंडल के तहत तेज रफ्तारी वाहन के कुचलने से एक बच्ची की मौत हो गई। इससे पूरा इलाका गमगीन हो गया है। घटना शनिवार देर शाम हुई। मृतका की पहचान दो वर्षीय गरिमा उर्फ गौरी पुत्री नीरज महाजन के रूप में हुई है। बच्ची को कुचलने वाला चालक अभी फरार है। पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। नीरज महाजन ‘अमर उजाला’ से जुडे़ हैं।…
Read Moreनौणी में पर्यटकों को पीट डाला
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर एक ढाबा में किसी बात को लेकर कहासुनी में ढाबा मालिक और कुछ अन्य लोगों ने पर्यटकों के साथ मारपीट की। नौणी के समीप शनिवार रात हुई इस घटना से पर्यटक सहमे हुए हैं। पर्यटक चंडीगढ़ से सैर सपाटे के लिए मनाली जा रहे थे। पुलिस ने पर्यटकों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक और सावन कुमार नामक पर्यटक सैर सपाटे के लिए मनाली जा रहे थे। उनके साथ उनके…
Read Moreफसल बीमा प्रीमियम पर 50 फीसदी अनुदान
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में मक्की और धान की बीजाई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों की फसल का बीमा किया जाएगा। इससे करीब 300 हेक्टेयर भूमि पर धान फसल की पैदावार कर रहे किसानों के साथ मक्की की बीजाई कर चुके किसान भी लाभांवित होंगे। किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। बीमा प्रीमियम की 50 फीसदी राशि सरकार तथा 50 फीसदी राशि किसान द्वारा दी जाएगी। किसानों को अपनी फसल का बीमा करवाने के समय निर्धारित किया गया है।…
Read Moreअज्ञात बीमारी से किसानों के होश फाख्ता
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र के दसलेहड़ा, नघ्यार और अन्य कई गांवों के किसान बैकफुट पर आ गए हैं। बीटल रोग से पहले की मक्की कई जगह पर तबाह हुई है। अब नई बीमारी ने किसानों के होश फाख्ता कर दिए हैं। अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से कई बीघा भूमि पर बीजी गई मक्की की फसल सूखी घास में तबदील हो गई है। बताया जा रहा है कि किसानों ने मक्की का बीज कृषि विभाग से खरीदा था। ऐसे में अब बीज की क्वालिटी को लेकर भी प्रश्न उठने…
Read Moreअज्ञात बीमारी से किसानों के होश फाख्ता
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र के दसलेहड़ा, नघ्यार और अन्य कई गांवों के किसान बैकफुट पर आ गए हैं। बीटल रोग से पहले की मक्की कई जगह पर तबाह हुई है। अब नई बीमारी ने किसानों के होश फाख्ता कर दिए हैं। अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से कई बीघा भूमि पर बीजी गई मक्की की फसल सूखी घास में तबदील हो गई है। बताया जा रहा है कि किसानों ने मक्की का बीज कृषि विभाग से खरीदा था। ऐसे में अब बीज की क्वालिटी को लेकर भी प्रश्न उठने…
Read More