बिलासपुर। कोटला पंचायत के अंतर्गत ब्रह्मपुखर के समीप करीब ढाई सप्ताह पूर्व मवेशी छोड़ने वाले कुछ पशु व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। बुधवार को एक बार फिर से उपायुक्त से मुलाकात करने पहुंचे ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यदि वीरवार तक इस मामले में उचित कदम न उठाए तो 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे वे ब्रह्मपुखर चौक में चक्का जाम होगा। बुधवार को बिलासपुर पहुंचे कोटला पंचायत के पूर्व उपप्रधान काला राम, वार्ड मेंबर दौलतराम, रामपाल तथा ग्रामीणों रामकृष्ण, हरिकृष्ण, रोशन…
Read MoreCategory: Bilaspur
मटयाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा!
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत मटयाल में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। इस आशय की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को इसकी छानबीन कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। मटयाल निवासी भागीरथ का कहना है कि मटयाल में कई बीघे सरकारी भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। निर्माण कार्य करने के साथ ही उक्त भूमि पर खेतीबाड़ी भी की जा रही है। कई साल पहले उन्हाेंने अनजाने में अपनी…
Read Moreकनेक्शन बहाल न हुआ तो आंदोलन
बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापित बहुल बिलासपुर में स्ट्रीट लाइट कनेक्शन कटने का मामला तूल पकड़ गया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली कनेक्शन बहाल न हुआ तो एक बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। उन्होंने सांसद निधि से बिलासपुर शहर के लिए 50 सोलर लाइटें उपलब्ध कराने का ऐलान भी किया। मंगलवार देर शाम शहर में कार्यकर्ताआें के साथ आयोजित बैठक में अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस शहर के लोगों के बलिदान के चलते समूचा उत्तर भारत…
Read Moreलाखों खर्च करने का फायदा नहीं
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में आम जनता की सुविधा एवं सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए पार्क बेकार साबित होने लगे हैं। पार्कों में बैठने के लिए लगे बैंच तक टूट गए हैं। पार्कों में लगाए गए फाउंटेन काम नहीं कर रहे। हैरत यह है कि पार्कों के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। इसका लोगों को फायदा नहीं मिल रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पार्क सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। शहर की जनता पार्कों की दयनीय हालत होने के चलते पार्कों में जाने से भी…
Read Moreनालियां बंद, सड़कों पर बह रहा पानी
बरठीं (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग के बरठीं उपमंडल के तहत आने वाली कई सड़कें बरसात के इस मौसम में नाले की तरह नजर आ रही हैं। सड़कों के किनारे बनाई गई अधिकांश निकासी नालियां या तो टूट गई हैं या फिर बंद पड़ी हैं। ऐसे में बारिश का सारा पानी सड़कों पर ही बह रहा है। इससे सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोनिवि के बरठीं उपमंडल के अंतर्गत कई सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। दरअसल, सड़कों के किनारे बनाई गई निकासी नालियां अधिकांश स्थानों पर…
Read Moreजागरण के नाम पर जबरन वसूली!
मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट उद्योग से ढुलान कर रही खारसी सभा के कुछ आपरेटर कथित तौर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के नाम पर जबरन वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि पैसा न देने वालों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके ट्रकों के गेटपास भी रोके जा रहे हैं। बुधवार को कुछ आपरेटरों ने खारसी चौकी में इसकी शिकायत की। उधर, खारसी सभा ने किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से इंकार करते हुए कहा है कि यदि कोई आपरेटर जबरन वसूली करता पाया गया तो उसकी…
Read Moreहाउसिंग बोर्ड कालोनी जाना हुआ मुश्किल
बिलासपुर। शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले करीब एक दशक से विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए। एक दशक पूर्व जहां हाउसिंग बोर्ड कालोनी की संख्या तीन सौ थी। वह अब एक हजार के करीब पहुंच गई है। कालोनी पुराने सीवरेज सिस्टम ही कार्य कर रहा है। इससे कई बार सीवरेज टैंक ओवरफ्लो होने के बाद लोगों की समस्या बढ़ जाती है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में करीब दो सप्ताह बाद सीवरेज टैंक ओवरफ्लो हो जाता है। यहां…
Read Moreदूसरों को रोशन किया, खुद को मिला अंधेरा
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा ने भाखड़ा विस्थापित बहुल बिलासपुर शहर में बीते करीब एक सप्ताह से पसरे अंधेरे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। सभा का कहना है कि जिन लोगाे की कुर्बानी के चलते समूचा उत्तर भारत बिजली से जगमगा रहा है, उन्हीं लोगाे को अपने शहर में शाम ढलते ही अंधेरे की वजह से घरों में दुबक कर बैठना पड़ रहा है। खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक सभा के महासचिव आरएल शर्मा ने कहा कि बिजली बिलों के लंबित भुगतान को लेकर बिलासपुर शहर में…
Read Moreमझेड़वां में एक सप्ताह से ठप पड़े फोन
भगेड़ (बिलासपुर)। दूरभाष केंद्र घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत पट्टा के गांव बाड़ी मझेड़वां में करीब एक सप्ताह से उपभोक्ताओं के लैंड लाइन फोन खराब पड़े हुए हैं। लोग अपने घरों में लगे लैंडलाइन फोन की घंटी सुनने को तरस गए हैं। समस्या के बारे में संबधित विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपभोक्ता सुरत सिंह, विशन सिंह, यशवंत, करतार सिंह, दीनानाथ, मान सिंह, प्रेम सिंह ने कहा कि करीब एक सप्ताह से उन्हें समस्या उठानी पड़ रही है। विभाग को समस्या के बार अवगत…
Read Moreट्रक आपरेटर 20 से करेंगे अनशन
मलोखर (बिलासपुर)। जेपी के बागा सीमेंट उद्योग से ढुलान के लिए पंजीकृत पंचदेव सहकारी सभा के ट्रक आपरेटर गंभीर संकट में हैं। सभा में पंजीकृत कुल करीब 70 ट्रक बीते छह माह से बेकार खड़े हैं। इसके चलते कमाई होना तो दूर, बैंकों से लिए गए ऋण पर लाखाें का ब्याज चढ़ गया है। इससे परेशान आपरेटरों ने 20 जुलाई से मलोखर चौक में क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार बागा सीमेंट उद्योग से ढुलान के लिए पंजीकृत सहकारी सभाआें में से एक पंचदेव सभा…
Read More