बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन विसंगति दूर करने के लिए सरकार द्वारा हाल ही में जारी आदेशों पर आपत्ति जताई है। संघ ने इन आदेशों को पंजाब की तर्ज पर जनवरी 2006 से लागू करने की मांग की है। संगठन ने गत जनवरी माह से 8 फीसदी महंगाई राहत देने की मांग की है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर खंड इकाई के अध्यक्ष दौलतराम चौहान की अध्यक्षता में रविवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि जनवरी…
Read MoreCategory: Bilaspur
उबड़-खाबड़ मैदान में बसों के हिचकोले
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के मुख्य बस अड्डे की हालत किसी से छुपी नहीं है। बसों के बस स्टैंड में प्रवेश करते ही यहां यात्रियों को हिचकोले खाने के लिए विवश होना पड़ता है। बस स्टैंड का मैदान बुरी तरह से उखड़ गया है। जगह-जगह पडे़ गड्ढों से बसों को भी नुकसान हो रहा है। वर्षों पहले बना भवन भी खराब हो चुका है। हालात यह है कि यहां पर सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। जगह-जगह पड़ी गंदगी से यहां कई बार दुर्गंध फैली रहती है। बिलासपुर में बस स्टैंड…
Read Moreनियमितीकरण नीति में बदलाव पर तल्खी
स्वारघाट (बिलासपुर)। आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एंड कंट्रेक्चुअल वर्कर्स यूनियन ने नियमितीकरण की नीति में बदलाव पर तल्खी जाहिर की है। स्वारघाट में बैठक आयोजित करते हुए यूनियन ने इस मसले पर आंदोलन का बिगुल बचाने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रधान सरदार चन्नण सिंह ने कहा कि सरकार 2000 कर्मचारियों को सात साल की सेवा के बाद पक्का करने जा रही है। कर्मचारियों में सरकार के फैसले से खुशी तो है, लेकिन कर्मचारी अधिसूचना जारी होने के दिन से रेगुलर माने जाएंगे। इससे…
Read Moreछात्र संगठनों ने दी आंदोलन की धमकी
बिलासपुर। राज्य भर के कालेजों में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान प्रणाली (रूसा) लागू तो कर दी है। शुरुआती दौर में ही यह प्रणाली डगमगाती नजर आ रही है। राज्य के कई जिलों में अभी तक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो के लिए पुस्तकें हीं नहीं पहुंची है। 30 दिन बाद होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी चिंतित हो गए हैं। पहले सेमेस्टर की अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस में है। उन्हें इस बात का ही पता नहीं चल रहा है कि आखिर वह तीस…
Read Moreदहेज की बलि चढ़ गई प्रोमिला!
भराड़ी (बिलासपुर)। गतवाड़ पंचायत के लेठवीं गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। रविवार सुबह बेटी की मृत्यु बारे पता चलने पर उसके मायके से दर्जनों लोग लेठवीं पहुंच गए। बेटी की मौत से भड़के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज की बलि चढ़ा दिया गया। उन्होने बेटी की मौत के लिए पति व उसकी दादी को कसूरवार ठहराया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो उठा। जानकारी के अनुसार लेठवीं के राजेश कुमार का विवाह बीते वर्ष अप्रैल में जांगला की प्रोमिला (20) के…
Read Moreरोशन हुआ बिलासपुर शहर
बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों की बहुलता वाले बिलासपुर शहर में आखिर स्ट्रीट लाइटें बहाल हो गई है। आठ दिन तक अंधेरा झेलने के बाद शुक्रवार को फिर बिलासपुर रोशनी से जगमगा उठा। इससे स्थानीय लोगों समेत नगर परिषद ने भी राहत की सांस ली है। राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड के बिल के रूप में फंसी रकम भर दी है। नगर परिषद बिलासपुर की लगभग 1.31 लाख रुपये की बिजली बोर्ड की देनदारी थी। बिजली का बिल लंबे अरसे से जमा नहीं हुआ। मामला न्यायालय पहुंचा तो बोर्ड को उगाही के…
Read Moreबिलासपुर को मिले आधी रायल्टी
बिलासपुर। आठ दिनों से बंद पड़ी नगर परिषद की बिजली बहाल करने के लिए नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षदों ने राज्य सरकार को आभार प्रकट किया है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पार्षद वीरदीन, शशिबाला, सोमा देवी, निर्मला राणा, सोनिया, सोनिका शर्मा, आदित्य मोहन ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखबिंद्र ठाकुर, शहरी मंत्री सुधीर शर्मा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों के दर्द को…
Read Moreजवाब दे गया आईपीएच की पंप
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर तथा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार को नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। इसके चलते लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। आईपीएच की पेयजल योजना की पंप मशीन ने जवाब दे दिया है। समस्या का कारण यही बताया जा रहा है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में कम से कम अगले दो दिन तक पानी का संकट बरकरार रहने के आसार हैं। मंगलवार को शहर के ढाई हजार से अधिक आबादी वाले डियारा सेक्टर…
Read Moreकर्मचारी संघ का चुनावी बिगुल फूंका
बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ का चुनावी बिगुल बज गया है। संघ की तदर्थ समिति की देखरेख में खंड स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू होगी। चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व वित्त सचिव पदाें के लिए होंगे। इनमें से वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद चतुर्थ श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। ब्लाक इकाइयों के बाद जिला स्तरीय चुनाव 23 अगस्त को हाेंगे। जिले में अराजपत्रित कर्मचारी संघ के विभिन्न गुटों द्वारा गुटबाजी को दरकिनार करके बनाई गई तदर्थ समिति के अध्यक्ष चेतराम वर्मा ने बताया कि…
Read Moreमक्की के खेतों में पहुंचे कृषि अधिकारी
शाहतलाई (बिलासपुर)। जनपद में मुख्य फसल मक्की में लगे रोग पर नियंत्रण के लिए कृषि विभाग ने अब खेतों का रुख कर लिया है। मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने तलाई क्षेत्र पहुंचकर फसल पर लगी बीमारी का जायजा लिया। विभिन्न खेतों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि रोग फैलने का कारण ब्लैक बीटल नामक कीट है। अधिकारियों ने दावा किया है कि दवाई के छिड़काव के बाद बीमारी पर अंकुश लगा जाएगा। ‘अमर उजाला’ ने 08 जुलाई के अंक में…
Read More