बिलासपुर। मौसम का बदला मिजाज बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। प्रचंड गर्मी के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई है, किंतु गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। खासकर बच्चे सर्दी-जुखाम, बुखार, उल्टी दस्त, टायफायड और मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समस्या गंभीर नहीं है। इस सीजन में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ करता है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बच्चों की ओपीडी में भारी इजाफा हुआ है। पिछले…
Read MoreCategory: Bilaspur
नए छात्रों के दम पर सत्ता की तलाश
बिलासपुर। जिले के कालेजों में छात्र राजनीति उफान पर पहुंच गई है। नए छात्रों के सहारे हर संगठन केंद्रीय छात्र संघ की सत्ता पर काबिज होना चाहता है। जिले भर के कालेजों में तमाम संगठन सक्रिय हो गए हैं। फोस्टरबाजी की जंग के साथ ही स्थानीय कालेज मुद्दों को उठाते हुए नए छात्र-छात्राओं को अपनी ओर आकर्षित करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। बिलासपुर के अंतर्गत विभिन्न कालेजों में बडे़ छात्र संगठनों के अलावा स्थानीय संगठन भी सक्रिय है। बिलासपुर कालेज में बीएसए का भी ठीक ठाक दबदबा…
Read Moreनल से निकला एक फुट लंबा सांप
भगेड़ (बिलासपुर)। आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं पर भी सवाल उठ खडे़ हुए हैं। आईपीएच लोगों को पानी दे रहा है या फिर ‘जहर’। पहले ही पानी की कमी से जूझ रहे घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में अब आईपीएच के नल पानी के साथ सांप भी उगलने लगे हैं। बजोआ वार्ड के एक नल से सांप निकल आया। इससे इलाके के लोगों में भय पैदा हो गया है। पानी पीने से भी लोग कतराने लगे हैं। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत बजोआ वार्ड में पीने के पानी के नल से…
Read Moreदहेज की बलि चढ़ गई प्रोमिला!
भराड़ी (बिलासपुर)। गतवाड़ पंचायत के लेठवीं गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। रविवार सुबह बेटी की मृत्यु बारे पता चलने पर उसके मायके से दर्जनों लोग लेठवीं पहुंच गए। बेटी की मौत से भड़के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज की बलि चढ़ा दिया गया। उन्हाेंने बेटी की मौत के लिए पति व उसकी दादी को कसूरवार ठहराया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो उठा। जानकारी के अनुसार लेठवीं के राजेश कुमार का विवाह बीते वर्ष अप्रैल में जांगला की प्रोमिला (20) के…
Read Moreबरठीं बाजार में ट्रैफिक जाम हुआ आम
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं में यातायात व्यवस्था चरमराती जा रही है। न केवल दुकानों के आगे, बल्कि यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए नो पार्किंग जोन में भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम की नौबत अक्सर आ जाती है। इसके चलते स्थानीय लोगों व दुकानदारों के साथ ही बसों के इंतजार में खड़ी रहने वाली सवारियाें को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरठीं के दुकानदारों तथा अन्य लोगों सतीश कुमार, अमित कुमार, दीपक, सुरेश, पवन कुमार, किशोरी लाल, राजेश कुमार, राजिंद्र पाल, अनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र…
Read Moreमजदूरों ने बैक डेट से मांगा वर्कचार्ज
भगेड़ (बिलासपुर)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंट्रेक्चुअल यूनियन ने सरकार से मांग की है कि नियमित हुए मजदूरों को बैक डेट से वर्कचार्ज कर बकाया राशि का भुगतान किया जाए। यूनियन का कहना है कि यदि तीन माह के भीतर सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया गया तो इंटक को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंट्रेक्चुअल यूनियन घुमारवीं खंड इकाई की बैठक का आयोजन घुमारवीं में किया गया। इसकी…
Read Moreमजदूरों ने बैक डेट से मांगा वर्कचार्ज
भगेड़ (बिलासपुर)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंट्रेक्चुअल यूनियन ने सरकार से मांग की है कि नियमित हुए मजदूरों को बैक डेट से वर्कचार्ज कर बकाया राशि का भुगतान किया जाए। यूनियन का कहना है कि यदि तीन माह के भीतर सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया गया तो इंटक को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एवं कंट्रेक्चुअल यूनियन घुमारवीं खंड इकाई की बैठक का आयोजन घुमारवीं में किया गया। इसकी…
Read Moreबारिश से उखड़ गई एनएच की टारिंग
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में हुई मूसलधार बारिश से नेशनल हाइवे को नुकसान पहुंचा है। बारिश से नेशनल हाइवे की टारिंग उखड़ गई है। नेशनल हाइवे के किनारे पानी की निकासी को बनी नालियां भी तहस-नहस हो गई है। इस वजह से यात्रियों विशेषकर मनाली की ओर जाने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहालत के कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा है। मंडी डिवीजन के तहत पिछले माह नेशनल हाइवे को बारिश के कारण करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा था। जुखाला सब डिवीजन…
Read Moreकालेजों में छाई राजनीति की खुमारी
बिलासपुर। नए सत्र के आगाज के साथ ही जिले भर के कालेजों राजनीति की खुमारी बढ़ गई है। बिलासपुर के अलावा घुमारवीं, जुखाला, झंडूता और नयनादेवी के कालेजों में रौनक बढ़ गई है। विभिन्न छात्र संगठन केंद्रीय छात्र संघ के चुनावों को लेकर भी सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय समस्याओं के अलावा रूसा को हथियार बनाते हुए नए छात्रों को रिझाने की भरसक कोशिशें की जा रही है। पोस्टरबाजी और वॉल राइटिंग का दौर भी शुरू हो गया है। बिलासपुर कालेज में एबीवीपी, बीएसए और एनएसयूआई ने अपनी गतिविधियां तेज…
Read Moreपेंशनर्स ने जनवरी 2006 से मांगे वित्तीय लाभ
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन विसंगति दूर करने के लिए सरकार द्वारा हाल ही में जारी आदेशों पर आपत्ति जताई है। संघ ने इन आदेशों को पंजाब की तर्ज पर जनवरी 2006 से लागू करने की मांग की है। संगठन ने गत जनवरी माह से 8 फीसदी महंगाई राहत देने की मांग की है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर खंड इकाई के अध्यक्ष दौलतराम चौहान की अध्यक्षता में रविवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि जनवरी…
Read More