बरमाणा (बिलासपुर)। बरसात के मौसम में लोगों को सप्लाई हो रहे पानी में मिट्टी और गाद की मात्रा इतनी है कि पानी पीने लायक नहीं रहा। दूषित पानी के सेवन से कई इलाकों में जल जनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत नैरीजाजर-पंजगाई पेयजल योजना के तहत आने वाली पंजगाई, धौनकोठी, धार टटोह और हरनोड़ा पंचायतों के हजारों लोग इन दिनों दूषित पानी पीने को विवश हो गए हैं। ग्रामीण डायरिया, आंत्रशोथ जैसी गंभीर बीमारी के फैलने की आशंका को लेकर चिंतित हो गए…
Read MoreCategory: Bilaspur
जलवाहक, दैनिक भोगी को नियमित करे सरकार
बिलासपुर। अंशकालीन जलवाहक व दैनिक भोगी एवं सेवादार कर्मचारी संघ बिलासपुर ने मांग की है कि 10 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहक व दैनिक भोगियों को नियमित किया जाए। संघ का कहना है कि अन्य विभागों में आठ साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अंशकालीन जलवाहक व दैनिक भोगी एवं सेवादार कर्मचारी संघ बिलासपुर ने जिला प्रधान राकेश कुमार की अगुवाई में शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा प्रीतम सिंह ढटवालिया से मुलाकात…
Read Moreदो महीने से लापता महिला बरामद
बिलासपुर। दो महीने पहले सात महीने के बच्चे के साथ गायब हुई महिला मिल गई है। बिलासपुर शहर की इस महिला को पांवटा साहिब से बरामद किया गया है। जिसे जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने परिजनों के हवाले किया। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। लगभग दो महीने पहले महिला के पति ने सदर थाना में महिला के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया था। उसने रिपोर्ट में कहा था कि उसकी पत्नी अपने मायके पालमपुर से घर वापस आ रही थी, लेकिन…
Read Moreबीएससी के छात्र बजा रहे तबला
बिलासपुर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए हॉबी सब्जेक्ट की आप्शन दिखावा ही साबित हो रही है। पसंदीदा विषय चुनने के मामले में आईटी व म्यूजिक का विकल्प है, लेकिन कालेज में आईटी का प्राध्यापक ही नहीं है। ऐसे में बीएससी के छात्रों को न चाहते हुए भी तबला बजाना पड़ रहा है। प्रदेश के कालेजों में इस सत्र से रूसा प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के तहत विभिन्न संकायों में सीटों की संख्या निर्धारित की गई है। बिलासपुर कालेज में बीएससी…
Read Moreकपिल शर्मा ने संभाला एसपी का कार्यभार
बिलासपुर। जिले में वीरवार को पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार कपिल शर्मा ने संभाल लिया है। वह इससे पहले यहां कार्यरत रहे एसपी अनुपम शर्मा के स्थान पर स्थानांतरित होकर आए हैं। इस बीच, महज करीब छह माह में ही अनुपम शर्मा के तबादले को लेकर चरचाओं का दौर शुरू हो गया है। इसे एक मीडिया कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर उपजे विवाद के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अनुपम शर्मा गत जनवरी में ही बिलासपुर के एसपी नियुक्त हुए थे। हाल ही में…
Read Moreदंपति ने निगला जहर, पति की मौत
भगेड़ (बिलासपुर)। हीरापुर पंचायत के कसेह गांव में एक दंपति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। वीरवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार कसेह गांव निवासी रामदास का बेटा अनिल (32) घुमारवीं में किसी दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि गत बुधवार शाम उसकी घर में परिवार के…
Read Moreरेट लिस्ट नहीं लगाने वालों पर शिकंजा
बिलासपुर। रेट लिस्ट बगैर सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कस दिया है। किसी भी दुकान में वहां मिलने वाली वस्तुओं की रेट लिस्ट लगानी जरूरी कर दी गई है। छापामारी अभियान छेड़ते हुए विभाग ने मीट विक्रेताओें पर शिकंजा कसा। तीन दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 30 किलोग्राम मीट और 17 किलोग्राम चिकन सीज किया है। उधर, इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। जनपद में बिना रेट लिस्ट सामान बेचा जा रहा है। प्रशासन…
Read Moreसीएचसी झंडूता में आवारा पशुओं का डेरा
झंडूता (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में आवारा पशुओं की भरमार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में चारदीवारी टूटी होने के कारण यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। इससे न केवल स्वास्थ्य केंद्र उपचार करवाने आने वाले मरीजाें को समस्या उठानी पड़ती है। बल्कि यहां के कर्मचारी भी बेहद परेशान रहते हैं। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में चारदीवारी, सफेदी, सीवरेज पाइप के लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से करीब ढाई लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। करीब छह माह बीत जाने…
Read Moreनेचुरल लाइट में फोटोग्राफी सीखी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में मास कम्यूनिकेशन विभाग की पत्रकारिता विषय पर चल रही कार्यशाला जारी है। कार्यशाला के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक रोशनी में फोटो खींचने की जानकारी दी गई। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हाथ में कैमरे लेकर विद्यार्थी बिलासपुर में फोटोग्राफी के लिए निकल पडे़। कालेज कैंपस में विद्यार्थियों ने खूब फोटोग्राफी की। रिसोर्स पर्सन अवदेश नेगी ने प्रथम सत्र में विद्यार्थियों को कैमरे की बारीकियों से अवगत करवाया। कैमरे को ऑन करने, कैमरे के विभिन्न कलपुर्जों एवं पार्ट्स की…
Read Moreडाक्टर है नहीं, नर्स भी डेपुटेशन पर भेजी
बिलासपुर। जिला के अस्पतालों में चल रही चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी मरीजों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। कहीं चिकित्सक नहीं है तो कहीं नर्स। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बागी सुंगल का भी यही हाल है। अस्पताल के चिकित्सक पहले ही पीजी करने के लिए गए हैं। चिकित्सक का पद यहां लंबे अरसे से खाली चल रहा है। यहां तैनात एक नर्स को भी विभाग ने डेपुटेशन के तहत बिलासपुर अस्पताल में लगाया है। इससे इलाके के लोग भड़क उठे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि…
Read More