नई तकनीक अपनाएं मत्स्य पालक : श्रीधर

बिलासपुर। ‘हिमाचल में मत्स्य मूल्यांकन एवं विकास’ विषय पर मंगलवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आगाज हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक पहलुओं पर मंथन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव तरुण श्रीधर ने किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक गुरुचरण सिंह और उपायुक्त डा. अजय शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव ने कहा कि हिमाचल के लोगों को झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की तर्ज पर मछली व्यवसाय में काम करना चाहिए। क्योंकि मछली पालन एक…

Read More

खनन रोकने पर बिफरे ट्रैक्टर मालिक

भराड़ी (बिलासपुर)। स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर खरीद कर ग्रामीणों को अब ऋण चुकाना भी मुश्किल हो गया है। घुमारवीं के तहत अजमेरपुर ट्रैक्टर आपरेटर्स यूनियन ने खनन पर रोक लगने के कारण संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हुए उच्च न्यायालय में वास्तविक स्थिति रखने का निर्णय लिया गया है। आपरेटरों नेे मुख्यमंत्री सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर अपना दुखड़ा रोया है। रविवार को दधोल चौक में यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के करीब चार दर्जन ट्रैक्टर मालिकों के साथ अजमेरपुर ट्रैक्टर यूनियन…

Read More

बीडीटीएस के खिलाफ खोला मोर्चा

घुमारवीं (बिलासपुर)। बीडीटीएस ट्रक आपरेटरों की बैठक 25 जुलाई को हनुमान टिल्ला में आयोजित की जा रही है। यहां जारी बयान में आपरेटर राकेश चौपड़ा, देश राज, राज कुमार महाजन, राकेश चंदेल, कश्मीर चंदेल, महेंद्र पाल, सुमन देवी, कृष्ण चंदेल, राकेश लखन पाल, जगत पाल, राम स्वरूप, रंजीत शर्मा, सुरेंद्र, परवेज खान, श्री राम ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, बालक राम चोपड़ा, गगन, रोशनदीन ने कहा कि बीडीटीएस बरमाणा प्रबंधन कमेटी ट्रक आपरेटरों की समस्याओं को निपटाने में विफल साबित हुई है। उक्त ट्रक आपरेटरों का कहना है कि प्रबंधन कमेटी न…

Read More

पथराव करने के मामले में चार गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित एक धार्मिक स्थल में गत शनिवार रात प्रार्थना के दौरान पथराव के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार दोपहर तक पुलिस के रवैये को लेकर समुदाय के लोगों में नाराजगी पैदा हो गई थी। ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। तब कहीं जाकर समुदाय के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित एक धार्मिक स्थल में गत शनिवार की रात प्रार्थना के दौरान पथराव हुआ था। धार्मिक स्थल के…

Read More

सब्जी मंडी में ट्रैफिक जाम हुआ आम

बिलासपुर। शहर के मीट मार्केट में बनी सब्जी मंडी में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। दूर-दूर से अपने कृषि और बागवानी उत्पादों को लेकर यहां पहुंच रहे लोगों को वाहन पार्क करने तक की सुविधा नहीं है। इस वजह से यहां व्यापारियों, किसानों समेत यहां से हर रोज गुजरने वाले लोगों को हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या सुबह के समय हो रही है। सड़क के बीचों बीच पड़े सामान और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन पूरी सड़क को रोक…

Read More

खनन रोकने पर बिफरे ट्रैक्टर मालिक

भराड़ी (बिलासपुर)। स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर खरीद कर ग्रामीणों को अब ऋण चुकाना भी मुश्किल हो गया है। घुमारवीं के तहत अजमेरपुर ट्रैक्टर आपरेटर्स यूनियन ने खनन पर रोक लगने के कारण संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हुए उच्च न्यायालय में वास्तविक स्थिति रखने का निर्णय लिया गया है। आपरेटरों नेे मुख्यमंत्री सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर अपना दुखड़ा रोया है। रविवार को दधोल चौक में यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के करीब चार दर्जन ट्रैक्टर मालिकों के साथ अजमेरपुर ट्रैक्टर यूनियन…

Read More

बाबा केदार अब नजर आता है…’

बिलासपुर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित साहित्य एवं कवि कोष्ठी में लेखकों ने अपनी-अनपनी रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी। जिला भाषा अधिकारी डा. अनीता शर्मा के मंच संचालन में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता आशा कुरैशी ने की। सरस्वती मां की पूजा-अर्चना के बाद कविता पाठ का दौर शुरू हुआ। लश्करी राम ने तंबाकू व गुटखा खाने वालों पर व्यंग कसते हुए कहा ‘गंदगी पसंद हो तो जर्दा खाना सीख लो’। रतन चंद ने ‘बिटिया टक-टक निहार रही’ रचना सुनाकर वाहवाही लूटी। कुलदीप चंदेल ने ‘मृत्युदेव की…

Read More

ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम दफ्तर

बिलासपुर। सदर विकास खंड के अंतर्गत कोठीपुरा पंचायत के चंगर पलासणी में रास्ते को कंटीली तारें और गड्ढा खोदकर बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व विभाग के पास शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गुस्साए ग्रामीण विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। रास्ता खुलवाने के लिए कार्यालय के बाहर लगभग डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की गई। तक कहीं जाकर मौके के लिए पुलिस भेजी और रास्ता बहाल…

Read More

बाबा के दरबार की यात्रा जोखिम भरी

झंडूता (बिलासपुर)। बाबा बालकनाथ की तपोस्थली शाहतलाई के लिए कदम-कदम पर जोखिम है। बिलासपुर से झंडूता-कलौल होते हुए शाहतलाई तक बनी सड़क पर कई जगह पर सफर जोखिम भरा है। मांडवा पुल के समीप तो स्थिति और भी गंभीर है। खराब मौसम होने पर यहां अकसर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। तंग सड़क में पैरापिट तक नहीं लगाए गए हैं। हर साल शाहतलाई में लाखों श्रद्धालु आते हैं। चैत्र और श्रावण महीने के नवरात्र में यह संख्या और भी बढ़ जाती है। हालांकि, मांडवा…

Read More

13 साल पुराने भवनों पर गृह कर

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में अब नए सिरे से परिवारों का सर्वे होगा। 13 साल पहले हुए सर्वे के बाद बने नए भवनों को एक मुश्त हाउस टैक्स अदा करना पड़ेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए नगर पंचायत यह कदम उठाया है। घर के व्यवसायिक एवं घरेलू प्रयोग के हिसाब से हाउस टैक्स लगेगा। कस्बे में नई असेसमैंट के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसकी बाकायदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दुकानें चलाकर और किरायेदार रखकर मोटी कमाई करने वालों का हाउस टैक्स…

Read More