पेयजल योजनाओं को 2.44 करोड़ स्वीकृत : धर्माणी

बिलासपुर। मुख्य संसदीय सचिव एवं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि तलाउ, पलासरा, कपाहड़ा इत्यादि पेयजल योजना के लिए 2.44 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं ताकि इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा सके। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने विकास खंड झंडूता द्वारा हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत गांव करलोटी में फलदार पौधों के वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत छत तथा करलोटी में 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम…

Read More

बिलासपुर में कम मूल्य के स्टांप पेपर नहीं

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में कम मूल्य के स्टांप पेपर नहीं मिल रहे हैं। एक, दो और पांच रुपये के स्टांप पेपर नहीं होने के कारण लोगों को महंगे स्टांप पेपर खरीदने पड़ रहे हैं। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि महंगे स्टांप पेपर मिल रहे हैं। जिन लोगों को इनकी जरूरत है वह इन्हें खरीद भी रहे हैं लेकिन कम मूल्य के स्टांप नहीं मिलने के कारण लोगों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जो लोग अपने राजस्व सहित अन्य कार्य करवाने…

Read More

पेंशनर्स को कमजोर न समझे सरकार : संघ

शाहतलाई (बिलासपुर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जेजवीं इकाई ने प्रदेश सरकार को उसके चुनावी वादों का स्मरण कराते हुए उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार पेंशनर्स की चुप्पी को उनकी कमजोरी समझ रही है तो यह उसकी भूल है। बेहतर होगा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जेजवीं क्षेत्र के पेंशनर्स की बैठक एसोसिएशन के जिला महासचिव जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रदेश प्रवक्ता हुकम सिंह ठाकुर…

Read More

मारपीट मामले में पांच को कठोर कारावास

बिलासपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमन सूद की अदालत ने मारपीट के एक मामले में पांच को एक-एक साल के कठोर कारावास तथा पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्तों को तीन-तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। सहायक लोक अभियोजक चंपा सुरील ने बताया कि 23 जनवरी, 2008 को बैहल गांव में मेले और दंगल का आयोजन किया गया था। वहां लोगों ने छोटी-छोटी दुकानें लगा रखी थीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत द्वारा एक स्थानीय कमेटी…

Read More

भर्ती प्रक्रिया रुकने से भड़के टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षु

बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा टीजीटी पदों की भरती प्रक्रिया बंद करने पर टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षु भड़क उठे हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि यदि इस तरह ही भरती प्रक्रिया पर रोक लगती रही तो कभी भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। इसके चलते विभाग को जल्द ही भरती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। शुक्रवार को टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त डा. अजय शर्मा से मुलाकात की। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि टीजीटी पदों को भरने के लिए…

Read More

महिला पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी

भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर के दधोल कस्बे में वीरवार रात्रि कथित तौर पर शराब में धुत एक व्यक्ति को महिला पुलिस कर्मी ने घर जाने की सलाह दी तो वह उसी पर बरस पड़ा। न केवल महिला के साथ हाथापाई की बल्कि उसके साथ बदतमीजी भी की। महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर वीरवार रात एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गालीगलौज कर रहा था। नशे में बेकाबू व्यक्ति को महिला…

Read More

भगवा ब्रिगेड का हल्ला बोल

झंडूता/ घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता और घुमारवीं में बगवा बिग्रेड ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हल्ला बोल दिया है। झंडूता में एबीवीपी ने जोरदार रैली निकालते हुए कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो घुमारवीं में प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय समस्याओं को शीघ्र सुलझाने का अल्टीमेटम दिया। बगवा ब्रिगेड के प्रदर्शन से माहौल गरमा गया। झंडूता कालेज में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। कालेज परिसर से होते हुए पूरे झंडूता शहर में निकाली गई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नए भवन के…

Read More

बेलीराम की हत्या का संदेह

बिलासपुर। बरमाणा थानांतर्गत चम्यौण के एक व्यक्ति की करीब दो माह पूर्व संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। वीरवार को परिजनों व गांव के अन्य लोगों ने एडवोकेट भगत सिंह वर्मा की अगुवाई में इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। चम्यौण निवासी बेलीराम की गत 29 मई को संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी। वह हरनोड़ा-कसोल सड़क पर कोलबांध परियोजना के व्यू प्वाइंट के पास मृत हालत में मिला था। परिजन…

Read More

तलाई में तबाही ला सकती है खड्डें

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालकनाथ की तपोभूमि शाहतलाई में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हाल ही में यहां सरहयाली और दुग्ग खड्डों ने तांडव मचा दिया। हर बार खड्डों के चैनलाइजेशन की मांग उठती रही है। फिर भी कोई कदम नहीं उठाए गए। सरहयाली व दुग्ग खड्डों के किनारे नगर पंचायत की पार्किंग, मैदान, शमशान घाट, आईपीएच की पेयजल योजना, कूड़ा संयंत्र प्रबंधन स्थल आदि को दिनों-दिन खतरा मंडराता जा रहा है। किसानों की हर वर्ष फसल इस बाढ़ की भेंट चढ़ रही है। कई बार तो बाढ़ के भयंकर…

Read More

कारगिल शहीद के नाम की सड़क खस्ता

भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत कारगिल शहीद विजय पाल सिंह के नाम से बनी सड़क की हालत खस्ता है। लगभग 50 मीटर तक बनी सड़क की टारिंग उखड़ गई है। नालियां भी जीर्णशीर्ण हालत में है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1999 में शहीद हुए अन्य सैनिक शंकर सिंह के नाम से बनी सड़क पिछले 12 साल में पक्की नहीं हो पाई। शहीद के नाम पर बनी सड़क दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। इस सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने के…

Read More