25 लाख के चक्कर में गंवाए 17 हजार

बिलासपुर। बिलासपुर के एक शख्स को 25 लाख रुपये पाने का लालच महंगा पड़ गया। मोबाइल फोन पर 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने का मैसेज मिलने पर व्यक्ति फूला नहीं समाया। फोन करने पर बैंक खाता में पैसे जमा करने का कहा तो व्यक्ति 17200 रुपये गंवा बैठा। लाटरी निकलने के पैसे लेने की बात आई तो पता चला कि मैसेज फ्राड था। व्यक्ति ने बिलासपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…

Read More

कहीं ले न डूबे ओवरलोड़िंग बसें

जुखाला (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में बसों की ओवरलोड़िंग बदस्तूर जारी है। बड़े-बडे़ हादसे होने के बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा। उस पर प्रशासन की ढील लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। कई रूटों पर बसों की कमी की वजह से ओवरलोड़िंग हो रही है तो कई रूटों पर लोगों की मनमानी। धड़ल्ले से हो रही ओवरलोड़िंग बड़ी घटना का कारण बन सकती है। मलोखर से बिलासपुर रूट पर चलने वाली बस में हर रोज ओवरलोड़िंग बस चालकों-परिचालकों समेत स्थानीय लोगों की भी मजबूरी बन गई है। इलाके…

Read More

अब दर्शन को जत्थों में भेजे जाएंगे श्रद्धालु

बिलासपुर। सात अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण नवरात्रों में सुरक्षा को लेकर कडे़ इंतजाम होंगे। बौद्धगया मठ में हुए आतंकी हमले के बाद इसकी आवश्यकता और बढ़ गई है। भगदड़ ओर अफवाह को रोकने के लिए पुलिस ने नया फार्मूला बनाया है। मां श्री नयनादेवी के दर्शन के लिए इस बार 250-250 के जत्थे भेजे जाएंगे। हरेक जत्थे में पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के भेष में जाकर तमाम गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जेबकतरों और अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर खास नजर रहेगी, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से…

Read More

गृहकर दाताओं को भेजे अंतिम नोटिस

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने अपनी फंसी रकम की रिकवरी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। शहर के सौ से अधिक लोगों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए गृह कर जमा करवाने को कहा है। टैक्स और दुकानों का किराया 15-20 दिन के भीतर जमा नहीं हुआ तो नगर परिषद कोर्ट जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है। नगर परिषद घुमारवीं के लाखों रुपये लोगों ने दबा लिए हैं। लगभग 70 लाख रुपये हाउस टैक्स के रूप में फंसे हुए हैं। तीन लाख रुपये दुकानों को…

Read More

गुरु जी क्लर्की करें या पढ़ाएंगे ?

बिलासपुर। शिक्षा विभाग बिलासपुर के तहत कई सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापक बच्चों को भविष्य संवारने के बजाए क्लर्क बन गए हैं। कारण सरकारी स्कूलों में लिपिक स्टाफ के सभी पद रिक्त होना है। इसके चलते मजबूरी में अध्यापकों को ही क्लर्क के सभी कार्य मिल बांट कर करने पड़ रहे हैं। इससे न केवल टीचरों का कार्य प्रभावित हो रहा है। बल्कि बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा…

Read More

स्वारघाट में गरमाई कर्मचारी राजनीति

स्वारघाट (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही कर्मचारी राजनीति उफान पर आ गई है। तदर्थ समिति का गठन करते हुए बाकायदा कर्मचारी राजनीति में एकता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। खंड और विभागीय स्तर पर कर्मचारी अभी भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की दो समानांतर कार्यकारिणी बन गई है। अब स्वारघाट खंड में होने जा रहे चुनाव में दो कर्मचारी नेता अध्यक्ष पद पर दावेदारी जता रहे हैं। एक ने अपने पैनल की घोषणा कर दी…

Read More

महिला पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी

भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर के दधोल कस्बे में वीरवार रात्रि कथित तौर पर शराब में धुत एक व्यक्ति को महिला पुलिस कर्मी ने घर जाने की सलाह दी तो वह उसी पर बरस पड़ा। न केवल महिला के साथ हाथापाई की बल्कि उसके साथ बदतमीजी भी की। महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर वीरवार रात एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गालीगलौज कर रहा था। नशे में बेकाबू व्यक्ति को महिला…

Read More

भगवा ब्रिगेड का हल्ला बोल

झंडूता/ घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता और घुमारवीं में बगवा बिग्रेड ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हल्ला बोल दिया है। झंडूता में एबीवीपी ने जोरदार रैली निकालते हुए कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो घुमारवीं में प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय समस्याओं को शीघ्र सुलझाने का अल्टीमेटम दिया। बगवा ब्रिगेड के प्रदर्शन से माहौल गरमा गया। झंडूता कालेज में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। कालेज परिसर से होते हुए पूरे झंडूता शहर में निकाली गई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नए भवन के…

Read More

स्वारघाट से 22 सदस्यीय कांवड़ दल हरिद्वार रवाना

स्वारघाट (बिलासपुर)। हर साल की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करने के लिए स्वारघाट क्षेत्र से कांवड़ियों का दल रवाना हो गया है। करीब 10 दिनों तक चलने वाली इस पैदल यात्रा में कांवड दल में 22 सदस्य शामिल हैं जो अपनी यात्रा पूरी कर पांच अगस्त को स्वारघाट पहुंचेंगे। इस पैदल यात्रा में यह जत्था सहारनपुर, यमुनानगर, पंचकुला, बद्दी से नालागढ़ होते हुए स्वारघाट वापस पहुंचेगा। जो भी कांवड़ सदस्य इस यात्रा में शामिल हैं उनका बाकायदा पुलिस स्टेशन में पंजीकरण किया गया है। कांवड़…

Read More

गोली मारने वाले को पांच वर्ष कैद

बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज ने गोली मारकर व्यक्ति को घायल करने का अभियोग साबित होने पर एक शख्स को पांच वर्ष के कटोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को दस हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में तीन महीने के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान है। जिला न्यायवादी शमशेर सिंह ने मामले की पैरवी करते हुए 15 गवाह की विनाह पर जुर्म साबित कर दिखाया। अदालत ने उनकी दलीलों पर सहमति जताते हुए उक्त सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी शमशेर…

Read More