स्थगित कर्मचारी संघ के चुनाव

जुखाला (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ की जुखाला खंड इकाई में नए मुखिया के चयन को लेकर इंतजार की घड़ियां आगे खिसक गई हैं। जुखाला इकाई के चुनाव सोमवार को रखे गए थे। कोरम पूरा न होने के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। चुनाव के लिए अब 14 अगस्त को होंगे। अराजपत्रित कर्मचारी संघ की जुखाला इकाई के चुनाव के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। तदर्थ समिति के जिला अध्यक्ष चेतराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम परसराम कौंडल के पिता…

Read More

तन चमकाया चंदन सा, मन को देखो है मैला’

बिलासपुर। हिम कल्याण लोक कला मंच की मासिक कला गोष्ठी शहर के साथ लगते बामटा में साकेत धाम में आयोजित की गई। सेवानिवृत्त शिक्षाविद अमरनाथ धीमान की अध्यक्षता में आयोजित यह गोष्ठी काला बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे लोकपूज्य दिवंगत संत बाबा कल्याण दास को समर्पित रही। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। कला गोष्ठी का आगाज जंगल-सुंगल की गायत्री ने भजन से किया। उनके भजन ‘बिरथा जनम गंवाया कुछ सोच बंदेया’ को खूब सराहा गया। दयोथ की रुचि भिराली ने आपसी मतभेदों व ईर्ष्या भाव को…

Read More

सोलर लाइटों का प्रोजेक्ट लटका

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित 300 सोलर लाइटें लगाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फिलहाल अधर में है। केपिटल शेयर के लिए हाथ खाली होने के कारण यह प्रोजेक्ट भी नप के हाथ से फिसलता दिख रहा है। प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए नगर परिषद को केपिटल शेयर के रूप में आठ लाख रुपये हिम ऊर्जा विभाग को देने है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपये की स्थिति में नगर परिषद के लिए धन का बंदोबस्त करना मुश्किल हो गया है। नप ने हिमऊर्जा विभाग से धन जमा करने…

Read More

एफडीआई के विरोध में लामबंद हुई भाकपा

बिलासपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का कड़ा विरोध करते हुए इसकी आलोचना की है। भाकपा ने लगातार बढ़ती महंगाई के साथ ही सरकारी नौकरियों के दरवाजे बंद करके निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की भी निंदा की है। सोमवार को भाकपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। भाकपा का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो गई है। रुपया आज तक के न्यूनतम स्तर पर जा…

Read More

एचआरटीसी की बस पलटी, बीस घायल

बरठीं (बिलासपुर)। चौखना-घुमारवीं रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। इससे उसमें सवार बीस यात्री घायल हुए। हल्की चोटें आने के कारण सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे बनी नाली में घास होने से टायर धंस गया। इस वजह से बस अचानक सड़क से पलटकर साथ लगते मक्की के खेत में गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, हादसा होने के…

Read More

आईआरडीपी के चयन में ‘गड़बड़ी’!

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में ‘गरीब’ के चयन पर लोगों को ऐतराज है। कई पंचायतों के लोगों ने आईआरडीपी परिवारों के चयन में ‘गड़बड़ी’ की आशंका जाहिर की गई है। इस संदर्भ में सदर विधानसभा क्षेत्र से ही एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंची है। हैरत यह है कि शिकायतें किसी विभागीय या फिर प्रशासनिक अधिकारी के पास न देकर लोगों ने सीधे विधायक को दी हैं। विधायक ने भी इस पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नए सिरे से असेस्मेंट करवाने की बात कही है, वहीं शिकायतों को एसडीएम को…

Read More

अब दर्शन को जत्थों में भेजे जाएंगे श्रद्धालु

बिलासपुर। सात अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण नवरात्रों में सुरक्षा को लेकर कडे़ इंतजाम होंगे। बौद्धगया मठ में हुए आतंकी हमले के बाद इसकी आवश्यकता और बढ़ गई है। भगदड़ ओर अफवाह को रोकने के लिए पुलिस ने नया फार्मूला बनाया है। मां श्री नयनादेवी के दर्शन के लिए इस बार 250-250 के जत्थे भेजे जाएंगे। हरेक जत्थे में पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के भेष में जाकर तमाम गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जेबकतरों और अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर खास नजर रहेगी, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से…

Read More

सताई महिला पहुंची थाने

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के अंतर्गत पति के जुल्मो से तंग होकर एक महिला थाने पहुंच गई। पिछले कई सालों से वह अपनी पति का उत्पीड़न सह रही है। अब पानी सिर से ऊपर उठता देख उसने थाना पहुंचना ही बेहतर समझा। महिला के बयान पर पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी को लिखा है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत कोसरियां की एक विवाहिता ने पुलिस थाना तलाई मे शुक्रवार रात…

Read More

पत्नी को धक्का देकर सीढ़ियों से गिराया

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत दकड़ी चौक में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को धक्का देकर सीढ़ियों से गिरा दिया। इससे उसके फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस को बयान देते हुए महिला ने बाकायदा अपने पति पर दहेज के लिए तंग करने का भी आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दकड़ी चौक की रत्नी देवी कपडे़ सुखाने के लिए ऊपरी मंजिल मे गई थी। पुलिस को दी तहरीर में महिला…

Read More

मधु और ज्योरिका बनीं ट्रैक की उड़नपरी

बिलासपुर। एथलीट कोच स्वर्गीय कमलेश कुमारी की स्मृति में बिलासपुर में एथलेेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में जिलाभर के स्कूलों के 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मार्किट कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने किया, जबकि समापन समारोह में स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के तहत छात्राओं के जूनियर छात्रा वर्ग में मधु ट्रैक की उड़नपरी साबित हुई। मधु ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर छात्रा वर्ग में ज्योरिका…

Read More