नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में अपनी सेवाएं देने वाले पुजारी वर्ग को मिलने वाली हिस्सेदारी में बदलाव से कई पुजारियों में भारी नाराजगी है। हाल ही में वितरित तीन महीने की हिस्सेदारी की राशि में प्रशासन ने कथित तौर पर बदलाव किया है। कई परिवारों को एक-एक हजार तो कइयों के हिस्से लाखों की रकम आई है। उधर, प्रशासन का तर्क है कि राजस्व रिकार्ड के आधार पर ही हिस्सेदारी दी गई है। पुजारी वर्ग का कहना है कि 27 साल से जो हिस्सेदारी उन्हें मिल रही थी,…
Read MoreCategory: Bilaspur
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे खोखले
बिलासपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल होने के हिमाचल सरकार के दावों पर बिलासपुर में दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपलब्ध सुविधाएं मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे बौनी साबित हो रही है। अभी तक एक बैड पर दो-दो मरीजों को दाखिल किया जा रहा था, लेकिन अब तीन-तीन मरीजों को एक बैड पर दाखिल कर रहे हैं। कई मरीज क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाने से भी कतराने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल…
Read More1962 के युद्ध वीरों को मिला सम्मान
भगेड़ (बिलासपुर)। बचत भवन घुमारवीं में भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 1962 के युद्ध या फिर इसके बाद बेहतर सेवा देने वाले आईटीबीपी के जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में आईटीवीपी द्वितीय वाहिनी बबेली (कुल्लू) के कमांडेंट वीके देशपाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने बिलासपुर के 12 लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आईटीबीपी अपना सिल्वर जुबली वर्ष मना रहा है। इसी उपलक्ष्य पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट वीके देशपाल…
Read Moreको-आपरेटिव बैंक में टूटे ताले
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत मंगलवार रात चोरों ने एक को- आपरेटिव बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। ताला तोड़ने के बावजूद चोर चोरी नहीं कर पाए। कार्यालय के रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई है। कागजात गायब होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया है। अभी तक ताले तोड़ने वालों का सुराग नहीं लग सका है। जनपद बिलासपुर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों…
Read Moreसहेली के घर से मिली लापता विवाहिता
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक विवाहिता को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढूंढ निकाला। चार दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता की गुमशुदगी का मामला गत मंगलवार को ही बरमाणा थाना में दर्ज हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को ही महिला को नम्होल क्षेत्र में ट्रेस आउट कर लिया, जहां वह अपनी सहेली के पास थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोली गांव के एक व्यक्ति ने गत मंगलवार को खारसी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। व्यक्ति के अनुसार उसकी शादी चार-पांच माह…
Read Moreसैनिकों की हत्या पर उग्र हुई एबीवीपी
बिलासपुर। भारतीय सैनिकों की पुंछ सेक्टर में हुई बर्बरतापूर्ण हत्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई भड़क उठी है। परिषद का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से आए दिन किसी न किसी मुठभेड़ को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई परिसर अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने की। कालेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी…
Read Moreदो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, ट्रैफिक जाम
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह चंपा पार्क के समीप मोड़ पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों ट्रकों को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से एनएच पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। लगभग आधा घंटे तक लोग गाड़ियों में फंसे रहे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपा पार्क के समीप ही मोड़ पर अचानक आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस वजह से यहां ट्रैफिक जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस जवानों…
Read Moreपढ़ाई के जोर के बीच डीजे का शोर!
बिलासपुर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टियां पठन-पाठन के कार्य पर असर डाल रही हैं। इन पार्टियों का आयोजन उन कमरों में किया जा रहा है, जिनमें नियमित कक्षाएं चलती हैं। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। क्लास टाइम के दौरान फ्रेशर पार्टियों के आयोजन की अनुमति देने से कालेज प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। बिलासपुर कालेज में विभिन्न कोर्सों की फ्रेशर पार्टियां इन दिनों सिलसिलेवार ढंग से आयोजित की जा रही हैं। इन कोर्सों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित किए गए हैं, लेकिन फ्रेशर…
Read Moreवादा नहीं तो लोस चुनाव का बहिष्कार
बरठीं (बिलासपुर)। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संघ ने वर्षों से लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर तल्खी जाहिर की है। संघ ने ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो उनकी मांगों का पूरा करने का पक्का वादा करेगा, उसी को भूतपूर्व अर्धसैनिक अपना समर्थन देंगे। संघ ने यह भी ऐलान किया है कि यदि किसी भी दल ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जिक्र नहीं किया तो चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। संघ के प्रदेश महासचिव दलेल सिंह चौहान, रूपलाल लखनपाल, एसके नड्डा, रूपलाल शर्मा, सुखदेव राणा,…
Read Moreएटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड मुख्यालय झंडूता में लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में सोमवार को चोरी का प्रयास किया गया। शरारती तत्व एटीएम में घुसे। सीसीटीवी कैमरा और एटीएम का चैंबर तोड़ने के बाद वे फरार हो गए हैं। किसी भी तरह की चोरी करने में उन्हें सफलता नहीं मिली। पीएनबी के अधिकारियों की ओर से पुलिस में शिकायत पत्र सौंपने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने सोमवार रात को इस घटना को अंजाम…
Read More