झंडूता (बिलासपुर)। तहसील झंडूता के अंतर्गत दस्तावेज और पासिंग के बगैर वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कुल्लू से आई आरटीओ फ्लाइंग कृष्णा नेगी ने इलाके में बिना पासिंग के चल रही दो बसों को जब्त कर दिया। जुर्माना भरने के बाद दोनों बसें छोड़ दी गई। इसके अलावा तीन अन्य बसों, ट्रैक्टर और बाइक सवारों पर भी शिकंजा कसते हुए लगभग 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आरटीओ ने झंडूता का दौरा करते हुए पूरे इलाके का दौरा किया। आरटीओ ने विभिन्न जगहों पर नाके…
Read MoreCategory: Bilaspur
सौंखर में मौत बनकर आई बारिश
भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में बारिश की फुहारें एक शख्स के लिए मौत बनकर आई। घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत हटवाड़ पंचायत के सौंखर गांव में बारिश के कारण पशुशाला की दीवार ढहने के कारण मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 73 वर्षीय बुजुर्ग सीता राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत हटवाड़ के गांव सौंखर में मृतक सीता राम अपनी पशुशाला में कार्य कर रहा था। बाहर हो रही तेज बारिश के बीच अचानक…
Read Moreनयनादेवी में लहराया भगवा परचम
नयनादेवी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी में श्रावण अष्टमी मेले के चलते बंद चल रहे संस्कृत महाविद्यालय नयनादेवी में एससीए चुनाव के चलते छुट्टियां रद कर दी गई है। यहां छात्र संघ चुनावों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन मंगलवार को में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कालेज में इस बार एबीवीपी ने अपना परचम लहराया है। उपाध्यक्ष और सह सचिव पद पर यहां एबीवीपी के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए। उनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। एबीवीपी से संबंधित धर्मपाल उपप्रधान और सतीश कुमार…
Read Moreकालेज में नहीं हो सकेंगी रैलियां
बिलासपुर। केंद्रीय छात्र संघ के चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न छात्र संगठनों ने जमकर प्रचार किया। चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए छात्र संगठनों के प्रत्याशियों ने हरेक छात्र-छात्राओं को कबर करते हुए वोट की अपील की। अंतिम दिन छात्र संगठनों ने शक्ति भी प्रदर्शन किए। केंद्रीय छात्र संघ चुनावों के चलते बुधवार का दिन छात्र संगठनों के लिए अहम दिन था। बीएसए, एबीवीपी, एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके चलते इस दिन…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत होंगे विशेष खिलाड़ी
बिलासपुर। इस साल की शुरूआत में दक्षिण कोरिया में आयोजित शीतकालीन विशेष ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते कई पदक देश की झोली में डालने वाले विशेष बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। बिलासपुर में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में पांच बच्चे नकद इनाम के हकदार बनेंगे। बाकी खिलाड़ी अपने-अपने जिले में यह पुरस्कार हासिल करेंगे। गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के पेइंगच्युंग शहर में गत 29 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित शीतकालीन विशेष ओलंपिक में भारत के कुल 55 विशेष खिलाड़ियों ने…
Read Moreबिलासपुर कालेज में तिकोना मुकाबला
बिलासपुर। पीजी कालेज बिलासपुर में केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव में इस बार मुकाबला तिकोना होने के आसार हैं। बीएसए, एबीवीपी और बीएसए ने मंगलवार को धूम-धड़ाके के साथ अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद तीनों संगठनों ने कालेज कैंपस में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। स्थानीय कालेज में बिलासपुर स्टूडेंट एसोसिएशन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीएसए, एबीवीपी ने जहां एक पद पर छात्रा को प्रत्याशी बनाया है। एनएसयूआई ने सभी पदों पर छात्र प्रत्याशियों…
Read Moreनयनादेवी में 40 दुकानों में छापामारी
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में मूल्य से अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को श्री नयनादेवी का दौरा करते हुए जिला नियंत्रक शिव राम की अगुवाई वाली टीम ने लगभग 40 दुकानों में छापामारी करते हुए रेट लिस्टों की जांच की। रेट लिस्ट लगाए बगैर कारोबार करने वालों चालान काटे गए हैं। विभिन्न दुकानदारों से लगभग छह हजार रुपये की खाद्य वस्तुएं भी विभाग ने जब्त की है। इनमें विभिन्न कंपनियों का ठंड, फल, प्रशाद के लिए रखे…
Read Moreबजोहा में नहीं फेंकने दिया कचरा
भगेड़/ घुमारवीं (बिलासपुर)। कूड़ा संयंत्र केंद्र नगर परिषद घुमारवीं के लिए गले की फांस बन गया है। अब तक बिलासपुर नगर परिषद में शहर का कूड़ा ठिकाने लगाया जा रहा था। बिलासपुर नगर परिषद के इंकार करने के बाद अब बजोहा में कूड़ा संयंत्र केंद्र बनाने की मुहिम तो शुरू हो गई है। लेकिन, लोगों के विरोध के चलते नगर परिषद का प्रोजेक्ट फिलहाल अधर में लटकता नजर आ रहा है। सोमवार को नगर परिषद की गाड़ी बजोहा वार्ड में कूड़ा पलटने के लिए गई तो स्थानीय लोगों ने इसका…
Read Moreबरठीं में पांच घंटे बत्ती गुल
बरठीं (बिलासपुर)। रविवार का दिन बरठीं क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी भरा रहा। बरठीं में रविवार को लगभग पांच घंटे बत्ती गुल रही । इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि झबोला स्थित ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई थी। जानकारी के अनुसार गांव संगास्वी, भल्लू-रियाणा, खरोटा सहित अन्य गांव में करीब तीन बजे अचानक ही बिजली गुल हो गई। उमस भरी गरमी में बिजली नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। विद्युत कर्मचारियों को बिजली…
Read Moreदिनभर कालेज, शाम को घरों का रुख
बिलासपुर। स्थानीय पीजी कालेज में एससीए चुनाव के लिए छात्र संगठनोें ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार अभियान चल पड़ा है। दिन भर छात्र संगठनों से जुडे़ नेता कालेज में प्रचार करते रहे। एक-एक छात्र के पास पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की गई जबकि शाम होते ही रणनीति बनाकर टोलियों में विद्यार्थियों के घरों का रुख कर लिया। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को पांच दिन शेष रहते ही छात्र संगठन चुनावी रंग में रंग गए हैं। एबीवीपी, एनएसयूआई, बीएसए अपनी…
Read More