भाषण में गरिमा, पेंटिंग में गुलनाज विजेता

बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर स्कूलों में सद्भावना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों के इस दौरान पौधरोपण करने के साथ-साथ जागरूकता रैलियां भी निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में सद्भावना दिवस के मौके पर सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी गोपाल शर्मा की अगुवाई में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई भी…

Read More

खफा लोगों ने दोबारा बोला बिलासपुर में ‘धावा’

बिलासपुर। बरमाणा थानांतर्गत चम्यौण के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को एक बार फिर से जिला मुख्यालय में ‘धावा’ बोल दिया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी करने के साथ ही उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। चम्यौण गांव निवासी बेलीराम की गत 29 मई की रात संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी। वह हरनोड़ा-कसोल सड़क पर कोलडैम के व्यू प्वाइंट के पास मृत अवस्था में मिला था। पहले इसे दुर्घटना की नजर से…

Read More

राजीव की जयंती पर किया रक्तदान

घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मंगलवार को घुमारवीं ब्लाक कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने रक्तदान करते हुए इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। काफी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान के लिए आगे आईं। घुमारवीं ब्लाक कांग्रेस के तत्वावधान में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए…

Read More

टेट में अंक, समय की शर्त का विरोध

बिलासपुर। बेरोजगार बीएड प्रशिक्षुओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अंकों की शर्त लगाने का कड़ा विरोध किया है। इनका कहना है कि यदि बोर्ड द्वारा यह शर्त नहीं हटाई गई तो कई प्रशिक्षु टेट परीक्षा से वंचित रहेंगे। सतीश कुमार, मंजू देवी, टेकचंद चंदेल, संजय कुमार, रामलोक, देवेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की ओर से 45 फीसदी अंकों की शर्त के साथ 30.8.2009 को बीएड की डिग्री प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु ही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।…

Read More

वालीबाल में बरठीं, कबड्डी में धनत्थर अव्वल

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में आयोजित लड़कों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व विधायक डा. बीरूराम किशोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्हाेंने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंडर-14 वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वालीबाल स्पर्धा में बरठीं प्रथम, जबकि मेजबान बरोहा स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में धनत्थर व जेजवीं, जबकि खोखो में नखलेहड़ा व डाहड पहले दो स्थानों पर रहे। बैडमिंटन स्पर्धा में मलराओं स्कूल ने पहला तथा…

Read More

मूसलाधार बारिश से मलबे में दबा मकान

बिलासपुर। बरसात के इस मौसम में मूसलाधार बारिश से नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टुकड़ों में हो रही बारिश से कभी एक, तो कभी दूसरी जगह नुकसान हो रहा है। इसी कड़ी में गत रविवार रात बागीबिनौला पंचायत के बागी गांव में एक दोमंजिला स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। सौभाग्य से इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आशियाना ढह जाने से पीड़ित परिवार को सिर छिपाने के लिए अपने रिश्तेदारों के पास शरण लेनी पड़ी है। बरसात के इस मौसम में जिले में टुकड़ों…

Read More

ट्रैक्टर मालिकों को कृषि श्रेणी में लाया जाए

बिलासपुर। द शिवा को-ऑपरेटिव ट्रैक्टर सोसाइटी बम्म-परनाल ने सरकार से ट्रैक्टर मालिकों को कृषि श्रेणी में लाए जाने की मांग उठाई है। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो खनन पर लगाए गए प्रतिबंध को बहाल किया जाए। शिव दुर्गा मंदिर परनाल में सोसाइटी की बैठक मेला कमेटी के प्रधान रशील सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। इसमें नरेंद्र ठाकुर प्रधान और मनोज चंदेल को उपप्रधान बनाया गया। बलवंत राणा सचिव,…

Read More

अब सुईं सुरहाड़ में घुस आया तेंदुआ

मलोखर (बिलासपुर)। बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आतंक का पर्याय बनते जा रहे तेंदुओं की गुर्राहट अब सुईं सुरहाड़ पंचायत में भी सुनाई देने लगी है। पंचायत के सुईं गांव में गत रविवार शाम एक तेंदुए ने मवेशीखाने में बंधी तीन बकरियों को अपना शिकार बना डाला। इससे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सुईं सुरहाड़ पंचायत के सुईं गांव का रहने वाला कर्मचंद व परिवार के अन्य सदस्य गत रविवार दोपहर बाद के समय पशु चारा लाने घासणी में गए थे। इसी दौरान एक…

Read More

राजनीति के बजाए पढ़ाई में जुटे स्टूडेंट्स

बिलासपुर। केंद्रीय छात्र संघ चुनावों के बाद अब स्टूडेंट्स अपनी-अपनी पढ़ाई में जुट गए हैं। सभी विद्यार्थियों को अब अपने-अपने भविष्य की चिंता सताए जा रही है। इसे लेकर अब स्टूडेंट्स गंभीर हो चुके हैं। सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में माहौल पूरी तरह से शांत रहा। कालेज में किसी भी छात्र संगठन के कार्यकर्ता बैच में नहीं दिखे। अधिकतर विद्यार्थियों ने गले में पट्टका, या फिर बैच लगाने के बजाए गले में आई-कार्ड ही लगाया था। इसके अलावा ज्यादातर विद्यार्थी कक्षाओं में ही नजर आए। वहीं, अब न…

Read More

अवैध कब्जे नियमित करने की उठाई मांग

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापित बहुल बिलासपुर शहर में अवैध कब्जे हटाने के आदेशों के खिलाफ एकजुट हुए विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के नुमाइंदों ने उक्त आदेश वापस लेने की मांग की है। इस मांग को लेकर सोमवार को सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित अधिकार संरक्षण समिति के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रदीप ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया। सर्वदलीय समिति के अनुसार साठ के दशक में भाखड़ा बांध के निर्माण से पुराने शहर के जलमग्न होने पर विस्थापितों को नए शहर में सीमित आकार के…

Read More