40 किलोग्राम में गौरव, 46 में सुनील विजेता

बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला परोही में सदर खंड की अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। समापन मौके पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धा का समय है। इस उद्देश्य से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान आयोजित 40 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हाई स्कूल लुहारड़ा के गौरव, परोही स्कूल के अंकुश, 46 किलोग्राम में मैथी के सुनील कुमार, परोही के…

Read More

बारिश से ढही मकान की दीवार

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की कुहमझवाड़ पंचायत के तहत मझवाड़ गांव में बारिश के चलते एक रिहायशी मकान की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से कमरे में रखे हुए 100 से अधिक मुर्गे-मुर्गियां मलबे में जिंदा दब गए। परिवार का मुखिया मलबे में दबने से बाल-बाल बच गया। उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मझवाड़ निवासी सूंका राम के मकान के पिछले हिस्से की एक दीवार भारी बारिश के कारण ढह गई। आधी रात के समय हुई इस घटना के दौरान सूंकाराम भी उसी मकान में…

Read More

प्राइमरी स्कूलों में कटेंगे पानी के कनेक्शन!

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में कई प्राइमरी स्कूल में पानी के कनेक्शन कट सकते हैं। इन स्कूलों में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए पानी के बिल जमा नहीं होने के चलते कार्रवाई की जाएगी। अभी तक प्राइमरी स्कूल कचौली, चिल्ला का कनेक्शन काटा गया है। जल्द ही अन्य स्कूलों पर भी गाज गिरने वाली है। प्राइमरी स्कूल डढोग, कल्लर, मुहाई, तुहनू, छड़ोल, लोअर छड़ोल, जामली, नेरी, लागघाट, मैहरी, चिल्ला, नाली, पलौण, सैकली सहित अन्य कई स्कूलों को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिल जारी किए गए।…

Read More

हटाए जाने चाहिए प्रभावशाली लोगों के कब्जे

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापित बहुल बिलासपुर शहर में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे करने वालों के प्रति सरकार के कड़े रुख का कई लोगों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि विस्थापितों के नाम पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की तमाम हदें पार कर दी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र भी भेजा है। सीएम को भेजी गई पाती में रतनलाल गुप्ता, कृष्ण सिंह, सुरेंद्रपाल, जगतपाल सैनी, धनीराम आजाद, देवराज राणा, सीमा, कांता, सलीम…

Read More

करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

बिलासपुर। शहर के कोसरियां सेक्टर में बुधवार दोपहर के समय स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते समय एक विद्युत कर्मी करंट लगने से खंभे से नीचे जा गिरा। इस हादसे में विद्युत कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धर्म सिंह जिला मुख्यालय के नजदीकी सुंगल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड में सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत करीब 50 वर्षीय धर्म सिंह बुधवार दोपहर के समय अपने एक अन्य साथी के साथ कोसरियां…

Read More

सोलर लाइट, रास्तों पर खर्च होंगे 21 लाख

झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत पंचायत विकास समिति के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 21 लाख 53 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत राशि से विभिन्न क्षेत्रों में सोलर लाइटें, पक्के रास्ते सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। झंडूता पंचायत समिति की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष इंद्री देवी की अध्यक्षता में झंडूता पंचायत समिति हाल में आयोजित की गई। इस दौरान पुराने विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ नए विकास कार्यों पर भी चरचा की गई। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष राज कुमार कौंडल ने हाल…

Read More

राजनीतिक आधार पर हो रही कार्रवाई

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं मंडल भाजपा ने कुछ माह पूर्व क्षेत्र में तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए धरना देने वाले लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। भाजपा का आरोप है कि सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। यदि राजनीतिक आधार पर दर्ज किए गए मामले 30 अगस्त तक वापस न लिए गए तो भाजपा जनांदोलन शुरू कर देगी। घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुछ अरसा पूर्व भराड़ी समेत कई अन्य इलाकाें में तेंदुए आतंक…

Read More

सांप के डसने से महिला की मौत

बरठीं (बिलासपुर)। घंडीर पंचायत के घंडीर गांव में गत मंगलवार आधी रात के समय बिस्तर पर सो रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत बरठीं अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक रेख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने से महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार घंडीर निवासी रतनी देवी पत्नी स्व. तुलसीराम गत मंगलवार रात अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब दो बजे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। पता चलने पर परिवार…

Read More

रिश्तेदार युवक ने कर डाली चोरी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थानांतर्गत अमरपुर में एक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। सूचना के आधार पर वे लोग रात को ही घर वापस पहुंच गए। चोरी करने वाला कोई और नहीं, उन्हीं का एक रिश्तेदार था। लोगाें को आते देख वह वहां से भाग निकला, लेकिन बुधवार सुबह पुलिस ने उसे धर दबोचा। जानकारी के अनुसार अमरपुर निवासी रमेश की पत्नी अंजना गत मंगलवार रात दुकान व मकान में ताला लगाने के बाद रक्षा…

Read More

जल्द बहुरेंगे घुमारवीं बस अड्डे के दिन

घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मरम्मत का आवश्यक कार्य आगामी सितंबर में शुरू कर दिया जाएगा। इसकी टारिंग के लिए भी एस्टीमेट बनाया जा रहा है। बसों की संख्या में हो रही वृद्धि के चलते बस अड्डे के विस्तारीकरण की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। घुमारवीं में बस अड्डे की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बस अड्डे में पड़े गड्ढों के कारण बसों में बैठे यात्रियों को हिचकोले सहन करने पड़ते हैं। बारिश…

Read More