चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होगा घुमारवीं

घुमारवीं/ भराड़ी (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं शहर जल्द ही चंडीगढ़ की तर्ज विकसित होगा। नगर परिषद घुमारवीं ने शहर का कायाकल्प करने के उद्देश्य से 24 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार की स्वीकृति को भेजा है। योजनानुसार सब ठीक रहा तो घुमारवीं शहर चकाचक हो जाएगा। नगर परिषद घुमारवीं के प्रोजेक्ट के तहत शहर की स्वच्छता सहित अन्य कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के हर वार्ड को पार्किंग सुविधा मिलेगी। शहर के पुराने रास्तों पर टाइलें लगेंगी। साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।…

Read More

30 फीसदी बढ़ सकता है बस किराया

बिलासपुर। पेट्रोल और डीजल में हुई बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ाने पर अड़े निजी बस ऑपरेटरों को सरकार राहत प्रदान कर सकती है। निजी बस ऑपरेटरों को सरकार ने केबिनेट की अगली बैठक में किराया बढ़ोतरी पर चरचा की मांग की है। यहां तक कि 30 प्रतिशत किराया बढ़ाने का भी आश्वासन मिला है। परिणामस्वरूप सोमवार को रखी गई बस ऑपरेटरों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। निजी बस ऑपरेटर डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ाने की मांग पर अडे़ थे। कुछ दिन पहले कई…

Read More

एक कमरे में निकले चार ‘कोबरा’

नयनादेवी (बिलासपुर)। किसी घर में घुसे एक या दो सांप को पकड़ने के किस्से तो आए दिन सुनने को मिलते होंगे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में एक, दो या तीन नहीं बल्कि चार ‘कोबरा’ सांप एक ही कमरे से निकले। कमरे में घुसे सांपों को पंजाब के कीरतपुर से बुलाए एक सपेरे ने पकड़ा। बिलासपुर में एक साथ चार सांप पकड़ने का यह पहला मामला सामने आया है। सपेरे का दावा है कि यह नाग-नागिन की दो जोड़ियां थी। नयनादेवी निवासी भारतभूषण रविवार रात अपने कमरे में सोया हुआ था।…

Read More

एंट्री चार्ज और वैट पर सब्सिडी खत्म

बिलासपुर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू होने के बाद रसोई गैस उपभोक्ताओं की जेब पर कैंची चल गई है। डीबीटी के बाद बैंक खाते में आ रही सब्सिडी में 30 से 35 रुपये कम आ रहे हैं। उस पर गैस सिलेंडर की कीमत में हो रहे इजाफे से लोग परेशान है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर पर लगने वाले एंट्री चार्ज और वैट पर मिलने वाली सब्सिडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इससे सब्सिडी की राशि में कमी दर्ज की जा रही है। बिलासपुर में…

Read More

टूट गया सब्र का बांध, नहीं सहेंगे

बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश में सीमेंट के बढ़ते दामों पर विधायक बंबर ठाकुर अब और तल्ख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने सीमेंट कंपनियों के साथ सीमेंट के दाम घटाने के लिए ‘जंग’ का ऐलान किया। इसके लिए बाकायदा उन्होंने जनता के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों से भी साथ चलने का आह्वान किया है। बरठीं क्षेत्र के तहत हाई स्कूल बड़गांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उन्होंने कंपनियों को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अब वह प्रदेश व जिला…

Read More

बड़गांव स्कूल में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

बरठीं (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में अध्यापक वर्ग की अहम भूमिका होती है। इसके चलते अध्यापक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। ताकि बच्चों को भविष्य उज्जवल बने। विधायक बंबर ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला बड़गांव में हिमुडा की ओर से बनाए गए 45 लाख रुपये के भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम ऊर्जा निदेशक और मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों…

Read More

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मांगी वर्दी भत्ते में वृद्धि

बिलासपुर। जिला राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने इस वर्ग के वर्दी भत्ते में वृद्धि की मांग की है। संघ का कहना है कि पिछले कई सालों से वर्दी भत्ते में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ गई है। इसके चलते कर्मचारियों में गहरा रोष है। संघ ने वर्दी भत्ते में हर साल दस फीसदी वृद्धि की मांग उठाई है। संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सा बिलों के लगातार बढ़ रहे लंबित भुगतान से छुटकारा दिलाने के लिए वेतन…

Read More

टमाटर की फसल पर तूफान का कहर

स्वारघाट (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत स्वाहण के तहत गांव धरा में तूफान के कारण कई किसानों की टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है। करीब दो दर्जन किसानों को तूफान के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। इन किसानों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिला तो उन्हें आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजरना पड़ेगा। गांव धरा के काला राम, संतराम, प्रकाश चंद, रोशन लाल, मौजीराम, गगन सिंह, रिंपी, अमर सिंह, बलदेव सिंह, जगदीश चंद, हाकम सिंह ने कहा कि गत दिनों आए तूफान द्वारा मचाई तबाही ने उनकी…

Read More

घुमारवीं शहर में बढ़ गई पार्किंग समस्या

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पार्किंग समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। प्रशासन द्वारा इस समस्या के समाधान को कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, घुमारवीं शहर व्यापारिक दृष्टि से उभरता जा रहा है। बावजूद इसके इस समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। घुमारवीं शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण शहर में नेशनल हाईवे के किनारे दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। नेशनल हाईवे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे घुमारवीं शहर में भारी…

Read More

गर्मियों में घर को रखें ठंडा…!

बिलासपुर। अब लोगों को गर्मियों के मौसम में भी अपने घर को ठंडा रखने के लिए चिंता करने आवश्यकता नहीं है। ग्लोरी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही सातवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि गुप्ता ने मॉडल तैयार कर नया तरीका ढूंढा है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब इस नन्हीं वैज्ञानिक का मॉडल दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में दिखेगा। ग्लोरी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने जिला स्तरीय साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में मॉडल तैयार बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य स्तर…

Read More