विधायक के भाई-भाभी पर धोखाधड़ी में एफआईआर

नगर परिषद बद्दी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोपों के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में दून के पूर्व कांग्रेस विधायक लज्जा राम चौधरी के बेटे मदन लाल व उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत कुछ अन्य को भी नामजद किया है। आरोपी पति पत्नी ज्योति हत्याकांड में फंसे दून के विधायक राम कुमार चौधरी के भाई व भाभी हैं। दर्ज एफआईआर में 2002 से वर्ष 2009 तक प्रधान नगर पंचायत और अध्यक्ष नगर परिषद रहते करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। पूर्व सरकार…

Read More

ओहदा तो दिया, लेकिन बांध दिए हाथ!

बिलासपुर। आखिर वही हुआ, जिसकी संभावना पिछले काफी समय से जताई जा रही थी। सरकार ने ओहदा तो दे दिया, लेकिन काम करने की आजादी नहीं दी। हाईकमान के समक्ष भी बात रखी गई, लेकिन स्थिति जस की तस रही। यही वजह रही कि घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को सीपीएस पद से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस के इस युवा तुर्क के ‘धमाके’ से जिले की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले घुमारवीं के युवा विधायक राजेश धर्माणी…

Read More

अव्यवस्थाओं की भी खुली पोल

बिलासपुर। डोगरा रेजिमेंट की भर्ती के दौरान तमाम व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है। सुरक्षा के लिए को कड़े प्रबंध किए जाने चाहिए थे, वह कहीं नहीं थे। डोगरा रेजिमेंट ने पहले ही पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की थी। मौके पर पुलिस के जवान भी काफी संख्या में मौजूद थे। बावजूद इसके भर्ती को आए बालकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों में खामियां साफ झलकती रहीं। गोबिंदसागर में बालकों ने तैराकी का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सागर के बीचों बीच स्थित…

Read More

अब पंचायतें भेजेंगी बीज की डिमांड

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर के किसानों के अच्छी खबर है। किसानों को अब बीज की डिमांड देने के लिए कृषि विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंचायत की ग्राम सभा में बीज की डिमांड देनी होगी। पंचायतों के माध्यम से ही कृषि विभाग को बीज की डिमांड भेजी जाएगी। बिलासपुर जिले के किसानों को किसी भी प्रकार के बीज की समस्या नहीं उठाने पड़े इसके लिए आगामी सीजन से कृषि विभाग द्वारा नई कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी। इसके लिए उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

फोरलेन सड़क निर्माण में अड़ंगा

कंदरौर (बिलासपुर)। हजारों करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाइवे के निर्माण में ग्रामीणों ने अड़ंगा लगा दिया है। अपनी पुश्तैनी जमीन की कम कीमत मिलने पर बिफरे ग्रामीण उग्र हो गए हैं। पलथीं और दड़याणा गांव के ग्रामीणों ने जमीन की कम कीमत मिलने का विरोध जताते हुए जिला प्रशासन के नोटिस लेने से इंकार कर दिया है। अब भू-अधिग्रहण विभाग और फोरलेन सड़क निर्माण करने वाली कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्रामीण कम से कम 60 लाख रुपये बीघा में ही जमीन का कब्जा छोड़ने पर अड़े…

Read More

वर्करों की बेरुखी पर सख्त हाईकमान

बिलासपुर। सदर ब्लाक कांग्रेस की बैठकों को गंभीरता से न लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताआें को ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। लगातार तीन बैठकों से गैरहाजिर रहने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर बाकायदा हाजिरी रजिस्टर भी लगाया जाएगा। यह बात पीसीसी की पर्यवेक्षक मेजर कृष्णा मोहिनी ने शुक्रवार को सदर कांग्रेस अध्यक्ष कर्नल अंबा प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में इंदिरा भवन में आयोजित ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में कही। कृष्णा मोहिनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।…

Read More

सोलो डांस में अव्वल रहा शिवम

बिलासपुर। के डांस कंपीटिशन ‘श्रिया-2013’ में भाग लेने पहुंचे स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बना। किसान भवन में बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने के लिए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चों के बीच हुई कांटे की टक्कर के चलते विजेताओं के चयन के लिए निर्णायक मंडल को भी काफी सोचने को विवश कर दिया। बुधवार को किसान भवन में आयोजित के डांस कंपीटिशन में सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी, राधे गोविंद, कन्या पाठशाला, ग्लोरी, आर्यन, माउंट केलेवरी व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल…

Read More

नवरात्र: नयना देवी जाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर

आगामी नवरात्र मेला में मां श्री नयनादेवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु बेफिक्र होकर नयनादेवी पहुंचें। नयनादेवी में नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बार मेले के लिए ट्रक, ट्रैक्टर और टैंपो से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नयना देवी में प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में आगामी माह से शुरू हो रहे नवरात्र मेला में ट्रक, टैंपों, ट्रैक्टर से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध रहेगा। मेला के दौरान नयनादेवी क्षेत्र…

Read More

मैच फिक्सिंग’ की तर्ज पर हो रही थी नकल!

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में गत बुधवार को पकड़े गए नकल के मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे न केवल परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ, बल्कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। बहरहाल, घुमारवीं के एसडीएम ने वीरवार को इसकी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कइयों पर गाज गिर सकती है। घुमारवीं छात्र पाठशाला में गत बुधवार को नकल के कई मामले पकड़े गए थे। एसडीएम राजीव कुमार ने…

Read More

अशोक बनाए अध्यापक संघ के मुख्य संरक्षक

झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रधान नरोत्तम धीमान, महासचिव कर्मदेव चौहान और कोषाध्यक्ष गुरमेल ठाकुर ने चरचा के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। कार्यकारिणी में अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक निक्का राम को संरक्षक, अश्वनी गौतम को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश डोगरा ओर मस्त राम शर्मा को उपप्रधान, नरवीर सिंह चंदेल को सह सचिव, गोपाल दास डोगरा को सहायक सचिव, राम रतन ठाकुर और कश्मीर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मोहन को प्रेस सचिव,…

Read More