बाबा’ पर दुष्कर्म के प्रयास का केस

जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत बटे-कृष्ण मंदिर में शनिवार को यहां रह रहे एक बाबा पर मंदिर के साथ लगते कमरे में नौ वर्षीय बच्ची पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। मामला सामने आने के बाद लोगों ने बाबा की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देश में एक बहुचर्चित ‘संत’ और उसके पुत्र पर लगे यौन शोषण के आरोपों का मामला सामने आने के बाद अब देवभूमि…

Read More

फर्जी सर्टिफिकेट के खरीदार भी नपेंगे!

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में फर्जी सर्टिफिकेट मामले में गिरफ्तार किए गए कथित आरोपी के अलावा खरीददारों पर भी गाज गिरने वाली है। मोटी रकम देकर सर्टिफिकेट खरीदने वालों को भी पुलिस जांच के दायरे में शामिल करने जा रही है। वहीं, फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर सरकारी और गैर सरकारी नौकरी पर जमकर बैठे ऐसे लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। पुलिस ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। बुधवार को फर्जी सर्टिफिकेट का पर्दाफाश करते हुए घुमारवीं पुलिस ने शिक्षण संस्थान चलाने वाले धर्म सिंह को…

Read More

पंचतत्व में विलीन हुए राजा कीर्ति चंद

बिलासपुर। कहलूर रियासत के अंतिम राजा स्व. आनंद चंद के मंझले पुत्र कीर्ति चंद का मंगलवार को गोविंद सागर के किनारे लुहणूघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते पुत्र शुभेंदु ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मंडी और कुल्लू से राजघरानों के कुछ सदस्य भी पहुंचे। स्व. राजा आनंद चंद की कुल चार संतानाें में से तीन का पहले ही निधन हो चुका था। उनके मंझले पुत्र कंवर कीर्ति चंद को कुछ साल पहले बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर…

Read More

मेहंदी में शिफाली और तन्वी प्रथम

बिलासपुर। शहर के धौलरा मंदिर में नवरात्र पर शारदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस उपलक्ष्य पर महिलाओं और लड़कियों की मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आई 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में क्रिसैंट पब्लिक स्कूल की शिफाली व इसी स्कूल की तन्वी संयुक्त रूप से प्रथम रही। डीएवी की अक्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर की ज्योति और मुस्कान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में कन्या पाठशाला रौड़ा की वकुल जोशी…

Read More

ट्रकों के जमावड़े ने रोकी सड़क

मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट उद्योग में कुछ दिनों के अंतराल के बाद शुरू हुआ ढुलान कार्य सोमवार को लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। फैक्टरी से क्लिंकर लाद कर निकले सैकड़ाें ट्रकों के चलते शालूघाट से भड़ेत्तर तक ट्रैफिक जाम हो गया। इसके चलते सोमवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व कर्मचारियाें को एक तरह से छुट्टी ही करनी पड़ी। जाम में फंसे दो मरीजों को पीठ पर उठाकर वहां से निकालना पड़ा। बागा सीमेंट उद्योग में बीते करीब एक सप्ताह से उत्पादन बंद था। इसके चलते…

Read More

घुमारवीं ने जीता हाकी का उद्घाटन मैच

बिलासपुर। लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में सोमवार से आरंभ हो गई। चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने किया। हाकी, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल व जूडो स्पर्धाओं में जिले के 23 सरकारी व निजी स्कूलों के लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ढटवालिया ने कहा कि तंदरुस्त शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। खेलों में भाग लेने से जहां बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास सही ढंग से होता है। उनमें अनुशासन, भाईचारे व…

Read More

ट्रक-कार में टक्कर, छह घायल

बिलासपुर। शहर में कालेज चौक से कुछ आगे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर के समय एक ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से चार को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कालेज चौक से कुछ आगे आईपीएच व विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास एनएच-21 पर रविवार दोपहर के समय एक कार व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार…

Read More

बढ़े किराये की मार से छात्र वर्ग बेहाल

भगेड़ (बिलासपुर)। बस किराये में की गई बढ़ोतरी पर भगवा बिग्रेड उग्र हो गई है। स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं में बस किराया में की गई बढ़ोतरी पर बिफरे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्ला बोलते हुए माहौल गरमा दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ कालेज परिसर में जोरदार नारेबाजी की। परिसर में रैली निकालते हुए बस किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग उठाई। राज्य सरकार ने हाल ही में बस किराये में बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब पर कैंची चलाई है। न्यूनतम किराया तय करने साथ…

Read More

बढ़े किराये की मार से छात्र वर्ग बेहाल

भगेड़ (बिलासपुर)। बस किराये में की गई बढ़ोतरी पर भगवा बिग्रेड उग्र हो गई है। स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं में बस किराया में की गई बढ़ोतरी पर बिफरे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्ला बोलते हुए माहौल गरमा दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ कालेज परिसर में जोरदार नारेबाजी की। परिसर में रैली निकालते हुए बस किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग उठाई। राज्य सरकार ने हाल ही में बस किराये में बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब पर कैंची चलाई है। न्यूनतम किराया तय करने साथ…

Read More

बेटी की शिकायत पर अब हुई कार्रवाई

मलोखर (बिलासपुर)। नाबालिग बेटी का सौदा करने वाली कलियुगी मां के साथ ही उसके मित्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मां के मित्र द्वारा जोर-जबरदस्ती के प्रयास के दौरान लड़की के फटे हुए कपड़े भी कब्जे में ले लिए गए। इस मामले में लापरवाही दर्शाने वाले कुछ पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। खारसी चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग गत शुक्रवार को अपने पिता और गांव के अन्य लोगाें के साथ बिलासपुर में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंची…

Read More