भराड़ी (बिलासपुर) एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के चलते अब चंडीगढ़ से कंपनी का सीमेंट जिले के एसीसी गोदामों में गुपचुप पहुंचना शुरू हो गया है। बरमाणा स्थित अदाणी समूह की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से यहां सीमेंट का उत्पादन पिछले 14 दिन से बंद है। ट्रक ऑपरेटरों की मोर्चाबंदी को तोड़कर अब अदाणी समूह प्रदेश में गुपचुप तरीके से एसीसी सीमेंट की सप्लाई अपने डीलरों तक पहुंचा रहा है। बुधवार तड़के जिले में एसीसी सीमेंट की दो गाड़ियां चंडीगढ़ से दधोल स्थित एसीसी डीलर के पास पहुंचीं। जैसे…
Read MoreCategory: Bilaspur
बैठक बेनतीजा : अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट स्थल छावनी में तबदील
बिलासपुर/दाड़लाघाट(सोलन) अदाणी कंपनी के हिमाचल प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित सीमेंट प्लांट बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के बाद गुरुवार को दिनभर एसीसी प्रबंधन, ट्रांसपोर्टरों और कर्मचारियों में तनातनी रही। दोनों जगह प्लांट स्थल छावनी स्थल में बदल गए। पुलिस विभाग ने एहतियात बरतते हुए दो बटालियन बरमाणा कस्बे में तैनात कर दी हैं। बरमाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच एसीसी कंपनी के अधिकारी प्रशासन से वार्ता करने के लिए प्लांट स्थल से निकले। सारा विवाद माल ढुलाई भाड़ा कम करने का है। घाटे का हवाला देकर…
Read Moreआबकारी विभाग ने चार टोल बैरियर, अपने अधीन लिए, जानें वजह
भराड़ी (बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आने वाले गरामोड़ा, सेलाघोड़ा, कोलांवाला टोबा व ग्वालथाई स्थित टोल बैरियर को अब आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने अधीन कर लिया है। ठेकेदार द्वारा बकाया राशि न चुकाने के चलते यह कदम उठाया गया है। प्रति छोटे वाहन से 30 और बड़े से 50 रुपये लिए जाते हैं। ठेकेदार पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बकाया है। विभाग ने कई बार ठेकेदार को बकाया चुकता करने के लिए नोटिस दिए लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया गया। जानकारी के…
Read Moreक्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा सडक़ों खस्ताहाल
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की आधा दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल मार्ग से एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल रही है। काफी अरसे बाद भी संपर्क मार्गों की मरम्मत कार्य नहीं हुई है। लोग मरीज को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकियों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल हुई संपर्क सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। कोटधार क्षेत्र की मल्होट से ककरेहड़, धन्नड से बल्ह चलोग, धनी…
Read Moreमतदान केंद्रों का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज राय और पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने रविवार को पंजाब सीमा और सीमावर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों के साथ पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र मजारी में फ्लैग मार्च किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बस्सी, दबट, टोबा, बेहल, लखणु और झिड़िया में विभिन्न मतदान केंद्रों सहित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों के…
Read Moreनड्डा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका, पार्टी छोड़ आज़ाद चुनाव लड़वाएगे समर्थक, 10 घंटे में 4 लाख एकत्र किया चंदा
बिलासपुर भाजपा से टिकट न मिलने पर बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। सुभाष शर्मा शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगे। पार्टी से अनदेखी पर उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह चुनाव तो लड़ना चाहता है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपना बैंक खाता नंबर भी शेयर किया। इसके बाद करीब 10 घंटे में 800 से ज्यादा लोगों ने उनके खाते में करीब चार लाख रुपये सहायता राशि चंदे के रूप में दी है। भाजपा सदर से मौजूदा…
Read Moreआबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई 2 लाख 16 हजार 310 लीटर अवैध शराब बरामद
शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि आदर्श चुनाव संहिता के मद्देनज़र आबकारी विभाग द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आज जिला बिलासपुर में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनय चौधरी द्वारा गठित टीम ने पंजाब के सीमावर्ती गांव मजारी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की, जिसमें टीम द्वारा लगभग 6260 लीटर कच्ची शराब को कब्ज़े में लेकर नियमानुसार नष्ट किया गया। मौके पर शराब की तीन भट्टियां एवं अन्य सामग्री ड्रम, टीन, इत्यादि को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त,…
Read Moreबिलासपुर एम्स में आज से शुरू होंगी कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं, अब चलेंगी 21 ओपीडी
बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में शुक्रवार से मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट ओपीडी में विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। गुरुवार को ही यहां कार्डियो विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। कार्डियो ओपीडी में विशेषज्ञ की सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक सुविधा मिलेगी। हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने 5 अक्तूबर को प्रदेश की जनता को एम्स समर्पित किया है। इसके बाद यहां पर गुरुवार से सभी आपात सुविधाएं शुरू हो गई हैं। किडनी और शुगर के…
Read Moreसत्ता वापसी के लिए चुनावी साल में पीएम मोदी ने खेला यह इमोशनल कार्ड , देखना यह होगा कि कितनी मिलती है कामयाबी
बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान लोकल कनेक्शन को जमकर भुनाया। मोदी ने बिलासपुर में 37 हजार करोड़ की योजनाओं को जनता के सुपुर्द करते हुए कहा कि उन्होंने यहां की रोटी खाई है तो कर्ज भी चुकाना है… हिमाचल में दोबारा सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लोकल कनेक्शन वाला’ दांव बिलासपुर की जमीन से चल दिया है। मोदी ने बुधवार को बिलासपुर में तकरीबन 37 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए न सिर्फ अपना हिमाचल का पुराना नाता…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिया झटका, भाजपा नेता राकेश चोपड़ा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
घुमारवीं (बिलासपुर)। लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा नेता एवं घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश चोपड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चोपड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में ली है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राकेश चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है। चोपड़ा पिछले लगभग दो साल से भाजपा से नाराज चले थे। इसी के चलते उन्होंने हिमुडा के निदेशक का पद ठुकरा दिया। उन्होंने…
Read More