रद्द प्रोजेक्ट, अब फिर मंजूर

बिलासपुर। मत्स्य पालन विभाग द्वारा पिछले वर्ष रद्द किया गया केज कल्चर प्रोजेक्ट (पिंजरे में मत्स्य उत्पादन) इस साल फिर शुरू हो रहा है। हिमाचल के जलाशयों में पानी की स्थिति का हवाला देते हुए पिछले वर्ष लगभग 13 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को रद्द किया गया था। केंद्र से धन मिलने पर इस साल इसे वैज्ञानिक शोध के पश्चात फिर शुरू किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता के सेंट्रल इनलैंड फिशरी इंस्टीच्यूट को जिम्मा सौंपा गया है। पहले चरण में गोबिंदसागर और पौंग डेम में प्रायोगिक तौर पर 48…

Read More

बढ़ रहे कैदी, छोटी पड़ गई क्लोज़ जेल

बिलासपुर। कैदियों की संख्या के लिहाज से बिलासपुर के रघुनाथपुरा में स्थित जेल छोटी पड़ रही है। मुक्त कारागार में फिलहाल क्षमता से कम कैदी हैं। इसके विस्तारीकरण का काम भी चल रहा है। अलबत्ता, सब-जेल में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई है। जेल प्रशासन ने इसकी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। अपराध के ग्राफ में आ रहे उछाल का असर बिलासपुर के रघुनाथपुरा में स्थित जेल पर भी पड़ रहा है। क्लोज़ जेल में क्षमता से अधिक कैदी हो गए हैं। जानकारी के…

Read More

50 फीसदी कब्जाधारियों पर लटकी तलवार

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों के मजबूरीवश किए कब्जों को नियमित करने के लिए बनी पॉलिसी के बावजूद बुलडोजर चलने का खौफ कम नहीं हुआ है। सिर्फ 150 वर्ग मीटर तक के कब्जों को नियमित करने का प्रावधान होने से कई मजबूर कब्जाधारियों पर तलवार लटक गई है। कब्जे नियमित करने के लिए आवेदन कर चुके लगभग डेढ़ हजार में से 50 फीसदी तक बाहर हो सकते हैं। डेढ़ हजार लोगों की प्रशासन द्वारा बनाई गई सूची में कई लोगों के 150 वर्ग मीटर से अधिक कब्जे हैं। हालांकि, प्रशासन की इस…

Read More

जिला मार्केट कमेटी की शर्तों पर जताई आपत्ति

बिलासपुर। बस अड्डा रेहड़ी-खोखा यूनियन बिलासपुर ने जिला मार्केट कमेटी द्वारा उनके बसाव के लिए निर्धारित शर्तों पर आपत्ति जताई है। यूनियन ने इन शर्तों में ढील देने के साथ ही उनके बसाव के लिए बस अड्डे की दीवार को पीछे करके वहां बूथों का निर्माण करने की वकालत भी की है। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डा. अजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। रेहड़ी-खोखा यूनियन के कानूनी सलाहकार भगत सिंह वर्मा, प्रधान रामलाल, महासचिव दीपक पाटिल की अगुवाई में उपायुक्त…

Read More

पेटियों में बंद हुआ युकां प्रत्याशियों का भाग्य

बिलासपुर। बिलासपुर में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की किस्मत मतदाता पेटियों में बंद हो चुकी है। युवा कांग्रेस के चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। सभी प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से उनके पक्ष मतदान करने का आग्रह किया। 17 नवंबर को लोकसभा, ब्लाक अध्यक्ष के परिणाम घोषित होंगे। शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा भवन बिलासपुर में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों को लेकर सदर, घुमारवीं, नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र को लेकर मतदान हुआ। इसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से लोकसभा,…

Read More

सड़क निकालने वालों को पौने दो लाख जुर्माना

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत घंडीर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से वन भूमि से सड़क निकालना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। वन विभाग ने ग्रामीणों पर वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की एवज में पौने दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आधी रात ग्रामीण घंडीर के जंगल में अवैध रूप से जेसीबी लगाकर सड़क का कार्य कर रहे थे। वन विभाग को सूचना मिली तो…

Read More

चोर गिरोह के तीन और सदस्य चढ़े हत्थे

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्लर में एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में गत बुधवार की रात हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चोर गिरोह का एक सदस्य वारदात के बाद ही हत्थे चढ़ गया था। उसके तीन अन्य साथियाें को पुलिस ने गत वीरवार रात चुराए गए सामान से लदे टेंपो समेत मंडी जिले से धर दबोचा। एनएच-21 पर कल्लर में स्थित सुखराम की स्पयेर पार्ट्स की दुकान में गत बुधवार रात एक चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान में सेंध…

Read More

चुनिंदा स्थानों के माल का ढुलान करेंगे ट्राले

बरमाणा (बिलासपुर)। ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा बीडीटीएस के माध्यम से बरमाणा फैक्टरी से ढुलान कर रहे ट्रालाें (मल्टी एक्सल गाड़ियां) को अब चुनिंदा स्थानों के लिए ही ढुलाई कार्य मिलेगा। बीडीटीएस प्रबंधन ने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह फरमान जारी किया है। इससे ट्राला ऑपरेटरों में खलबली मची है। बरमाणा फैक्टरी से ढुलान कर रही बीडीटीएस में कई ट्राले भी चल रहे हैं। आम ट्रक ऑपरेटरों ने इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि एक ट्राले में दो ट्रकों…

Read More

यलो कार्ड का हो रहा दुरुपयोग

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सरकार द्वारा शुरू की गई यलो कार्ड सुविधा का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। यलो कार्ड पर फोटो नहीं होने के कारण इस तरह की गतिविधि को कई लोग आसानी से अंजाम दे रहे हैं। इससे निगम को भी लाखों रुपये का चूना लग रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए यलो, स्मार्ट कार्ड का प्रावधान किया गया है। यलो कार्ड पर निर्धारित स्थान से कहीं भी 40 किलोमीटर तक का सफर तय…

Read More

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’

बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह मौके पर बरमाणा पंचायत के प्रधान रमेश कुमार संध्यार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह के शिविरों के आयोजन से बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिवानी व सहेलियों ने स्वागत गीत, शिवानी ने…

Read More