पानी नहीं है आंत्रशोथ का इकलौता कारण

बिलासपुर। रघुनाथपुरा व नौणी पंचायतों में आंत्रशोथ के प्रकोप से चौतरफा निशाने पर आ रहा आईपीएच महकमा अपनी सफाई देने के लिए आगे आया है। विभाग का दावा है कि संबंधित पंचायतों में स्वच्छ पेयजल दिया जा रहा है। रोग प्रभावित इलाके में विभिन्न स्थानों से लिए गए पानी के नमूने सही पाए गए हैं। इसके बावजूद विभाग ने तत्काल क्लोरीनेशन अभियान शुुरू करने के साथ ही टैंकों व जलस्रोतों की सफाई पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आईपीएच के अधीक्षण अभियंता आरके…

Read More

जमीन का विवाद बना खूनी होली

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के लघट गांव में पिछले सप्ताह जमीन को लेकर हुआ विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। सोमवार को करीब आधा दर्जन युवक दिनदहाड़े दो भाइयों पर तेजधार हथियाराें व डंडाें से वार करते रहे। हमले के बाद हमलावर फिल्मी अंदाज में वहां से फरार हो गए। इसके बाद ही लोग सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही लोगों ने मुख्य आरोपी को जमानत पर रिहा कराने वाले हिलोपा के एक नेता को जमकर कोसा। वीरवार को…

Read More

जघन्य अपराध में सजा दर 15 फीसदी : डीसी

बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा की अध्यक्षता में निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के तहत एक दिवसीय डीएनए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एम एल कौशल, डा. सांख्यान, खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और पुलिस अधिकारियों समेत कुल 42 अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस, डॉक्टर और वकीलों के कौशल से सही अपराधी को ढूंढने और सजा दिलाने में सफलता मिलती है। गवाही और साक्ष्यों के अभाव में हत्या, बलात्कार और चोरी जैसे…

Read More

चरस तस्करों को 20-20 साल की कैद

बिलासपुर। चरस तस्करी के एक मामले में घुमारवीं के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल की अदालत ने वीरवार को बिलासपुर कैंप के दौरान तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्तों को चार-चार लाख रुपये जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा। जुर्माना न देने की सूरत में उन्हें दो-दो साल के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने चरस तस्करी के लिए प्रयोग की गई स्कोडा कार को प्रदेश सरकार में निहित…

Read More

आंत्रशोथ आउट ऑफ कंट्रोल

बिलासपुर। मंडी-माणवा और जबली में आंत्रशोथ का प्रकोप आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। दो गांवों में मरीजों की संख्या सौ का आंकड़ा छू गई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो जिला अस्पताल में भी दाखिल मरीजों को आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। गांवों में हालात यह है कि हर घर में किसी ने किसी को बीमारी की शिकायत है। कहीं पर दो एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य भी उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। वीरवार को…

Read More

जबली गांव में आंत्रशोथ का प्रकोप

बिलासपुर। जनपद के मंडी मांडवा के जबली गांव के लोग आंत्रशोध की चपेट में हैं। पेट दर्द के साथ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। चिकित्सकों ने दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि लगभग दो दर्जन अन्य मरीजों का जिला अस्पताल और पीएचसी मंडी माणवा में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ही क्षेत्र से उल्टी दस्त के मरीजों को देखते हुए गंभीरता से लिया है। दोपहर बाद ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दवाइयां लेकर क्षेत्र में…

Read More

कक्षाएं नहीं लगाई तो प्रवेश रद

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में संचालित राज्य मुक्त विद्यालय की कक्षाएं 24 नवंबर से नियमित रूप से शुरू हो गई है। कुछ विद्यार्थी अभी भी कक्षाएं लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षकों ने कड़ी हिदायत देते हुए नियमित रूप से कक्षाएं लगाने के आदेश दिए हैं। केंद्र के समन्वयक एवं प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि नियमित रूप से विद्यार्थियों ने कक्षाएं नहीं लगाई तो उनका प्रवेश रद कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने बताया कि इस पाठशाला में आठवीं,…

Read More

अब कर्मचारी होंगे चार्जशीट

बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रसीद बुक के कथित घोटाले में निलंबित दोनोें कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। न्यास प्रशासन उक्त कर्मचारियों को चार्जशीट करने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि प्रक्रिया को सोमवार या मंगलवार तक पूरा कर लिया जाए। पूर्व मंदिर अधिकारी से प्राप्त जानकारी के पश्चात प्रशासन कर्मचारियों को चार्जशीट करने वाला है। कर्मचारियों की ओर से दिए गए जवाब से भी न्याय प्रशासन सहमत नहीं है। दियोटसिद्ध मंदिर न्यासाध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने पुष्टि करते हुए बताया कि…

Read More

पुलिस वापस ले गई शव

बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई एक महिला की मृत्यु के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आधा रास्ते से वापस ला दिया। यह अस्पताल प्रबंधन की गलती है या फिर परिजनों की जल्दबाजी। इसका हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को सूचना मिली तो शव को क्षेत्रीय अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। तब कही जाकर शव परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार हुआ। सवाल यह है कि वार्ड की डिस्चार्ज स्लिप दी गई तो चिकित्सकों ने उस दौरान पोस्टमार्टम…

Read More

कर्मचारी गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग

बिलासपुर। कर्मचारी संगठनों के दो गुटों की आपसी तकरार अब वर्चस्व की जंग तक पहुंच गई है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव के बाद एक और समानांतर कार्यकारिणी का गठन हुआ है। दोनों ही संगठनों में अब जेसीसी की बैठक के निमंत्रण के लिए जोर आजमाइश चल रही है। ऐसे में अब प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में है। किसे बुलाएं और किसे नहीं ? इस पर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि दोनों की संगठनों (मराठा एवं चड्ढा गुट) ने जेसीसी की बैठक को जल्द कराने के लिए उपायुक्त…

Read More