स्वारघाट (बिलासपुर)। आईपीएच महकमे की लेटलतीफी लोगों पर भारी पड़ रही है। स्वारघाट कस्बे में लगभग आधा दर्जन हैंडपंप लंबे समय से खराब पडे़ हुए हैं। वर्षों पहले लगे इन हैंडपंपों में अब पानी नहीं आ रहा, जिस वजह से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मुसाफिर यहां पहुंचते ही पानी के लिए हर रोज भटकते हुए देखे जा सकते हैं। आईपीएच की इस लापरवाही पर इलाके के लोगों ने तल्खी जताई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द हैंडपंप ठीक नहीं…
Read MoreCategory: Bilaspur
लिपिकों ने मांगा टाइम स्केल
स्वारघाट (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई ने लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल नहीं देने पर रोष प्रकट किया है। संघ का कहना है कि जब कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान किया गया है जोकि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से भेदभाव को दर्शाता है। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई की बैठक का आयोजन स्वारघाट में किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ प्रधान रूपलाल ठाकुर ने की। लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत्त में कार्यरत…
Read Moreलंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करे सरकार
बिलासपुर। 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 17 दिसंबर को होने जा रहे जिला स्तरीय पेंशनर दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन धौलरा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे होगा। इसमें खंड, जिला स्तर के सभी पेंशनर भाग लेंगे। रविवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर इकाई की बैठक का आयोजन किर्मा मंदिर बिलासपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिलासपुर प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में पेंशनर दिवस…
Read Moreनेता-आरटीओ विवाद से चढ़ पारा
बिलासपुर। बिना दस्तावेजों के चल रही दो बसों को आरटीओ द्वारा कब्जे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बसों को कब्जे में लेने के बाद एक नेता द्वारा बसें छोड़ने का आरटीओ दबाव बनाने की यहां चर्चा है। मामला दो रोज पहले का है। आरटीओ ने बसों को कब्जे में लेने की पुष्टि की है। अब इस मामले में बस ऑपरेटरों ने आरटीओ पर बेवजह तंग करने के आरोप लगाए हैं। ऑपरेटरों ने बाकायदा उपायुक्त बिलासपुर को इस मामले में शिकायत पत्र भी सौंपा है। यह मामला एसएमएस…
Read Moreआयकर नोटिसों से शिक्षकों में हड़कंप
बिलासपुर। शिक्षा विभाग में आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) की कथित लापरवाही का खामियाजा अध्यापकों को भुगतना पड़ रहा है। टैक्स समय पर जमा न होने के कारण आयकर विभाग द्वारा उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से भेजे जा रहे नोटिसों पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ व विज्ञान अध्यापक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बारे संबंधित डीडीओ को सूचना भेजने की वकालत की है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष नरोत्तम धीमान व विज्ञान अध्यापक संघ के महासचिव शिव कुमार नड्डा…
Read Moreकौन करेगा पेयजल स्रोत की सफाई
जुखाला (बिलासपुर)। खड्ड में बोरियां और प्लास्टिक का कचरा। इर्दगिर्द सफाई का कोई ध्यान नहीं। पेयजल के मुख्य स्रोतों की दशा अधिकतर स्थानों पर ऐसी ही है। पानी सही तरीके से ट्रीट होकर लोगों तक नहीं पहुंचा तो आंत्रशोथ ही होगा? जबली, रघुनाथपुरा और मंडी माणवा में फैली महामारी भी इसी की वजह मानी जा रही है। जुखाला क्षेत्र को सप्लाई होने वाले पेयजल की स्थिति पर भी संतोष नहीं किया जा सकता। पंजोग, वलेख, डिम्ब, ब्रह्मपुखर, घ्याणा, कोटला, निहारखन, बासला गांवों की लगभग दस हजार की आबादी इस पेयजल…
Read Moreऑक्सीजन देने में आनाकानी, एंबुलेंस भी नहीं
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। आंत्रशोथ से ग्रस्त एक बच्ची को सोमवार रात आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया तो मरीज को एंबुलेंस तक मुहैया नहीं करवाई गई। यहां तक कि मरीज को लगे ऑक्सीजन सिलेंडर देने में भी आनाकानी की गई। मरीज के तीमारदार एवं वहां मौजूद अन्य लोगों के विरोध के बाद सिलेंडर तो दिया, लेकिन इसके लिए 1500 रुपये की सिक्योरिटी राशि चुकानी पड़ी। उधर, मंडी माणवा के लोगों के इन आरोपों को स्वास्थ्य विभाग से सिरे से…
Read Moreअब देहरा में गुर्राया तेंदुआ
भगेड़ (बिलासपुर)। सर्दी की दस्तक के साथ तेंदुए ने भी रिहायशी इलाकों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में एक तेंदुए ने दस्तक देते हुए खूंटी से बंधी गाय और बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की है। सर्दी आते ही अब तेंदुए की गुर्राहट शुरू हो गई है। दो रोज…
Read Moreताला तोड़ सप्लाई किया दूषित पानी
बिलासपुर। आंत्रशोथ की चपेट में आए जबली इलाके में गत एक व्यक्ति ने पेयजल योजना में ताले तोड़ कर दूषित पानी गांव को सप्लाई कर दिया। आईपीएच को इसकी बुधवार सुबह जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। अभी तक ताला तोड़ने वाले का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबली, मंडी माणवा और रघुनाथपुरा में आंत्रशोथ का प्रकोप फैला है। आईपीएच का कहना है कि इसकी जानकारी मिलते ही फील्ड स्टाफ का सतर्क कर वहां सुपर क्लोरिनेशन किया गया। टैंकों…
Read Moreन्यायिक हिरासत में भेजे दोनों आरोपी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में एक छात्रा से दुराचार के प्रयास के मामले में आरोपी युवक व पीड़िता की सहेली को दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश चौहान की अदालत ने गत सोमवार शाम ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा के अनुसार वह अपनी मां के साथ किराये के एक मकान में रहती…
Read More