बिलासपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने बीआरसी नियुक्ति का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि पुराने नियमों के तहत ही नीति को निरंतर रखा जाए। संघ ने सीएंडवी अध्यापको को टाइम स्केल का लाभ नहीं मिलने पर भी विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नरोत्तम धीमान ने की। इसमें प्रदेश परिवेदना समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरमौरिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सीएंडवी…
Read MoreCategory: Bilaspur
1350 रुपये में कैसे करें गुजारा
बिलासपुर। पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए पंचायताें के माध्यम से रखे गए वाटर गार्डों को गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन वाटर गार्डों को प्रतिमाह महज 1350 रुपये मानदेय दिया जाता है। आलम यह है कि यह मामूली सी राशि भी उन्हें अकसर कई-कई माह के बाद नसीब हो पाती है। इससे निराश व मायूस वाटर गार्डों ने मुख्यमंत्री से राहत की गुहार लगाई है। ऑल हिमाचल वाटर गार्ड यूनियन के जिला प्रधान गगन धीमान, महासचिव सुशील ठाकुर व सचिव…
Read Moreबिलासपुर में अब कोहरे का ‘कहर’
बिलासपुर। मौसम की बेरुखी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। दो रोज पहले हुई बारिश के बाद मौसम खुला तो कोहरे का ‘कहर’ बरप पड़ा। कोहरे की मार से बिलासपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ गई है। सुबह और शाम का तापमान शून्य के करीब पहुंचने लगा है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबककर बैठने को विवश हैं। धुंध के कारण बच्चे और बुजुर्ग छुटपुट बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। जनपद बिलासपुर में इन दिनों घना कोहरा पड़ रहा है। सुबह लगभग 11…
Read Moreबस रोककर धुन डाला युवक
स्वारघाट (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मारपीट की छुटपुट घटनाओं से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग कानून को धता बताते हुए मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में स्वारघाट थाना के अंतर्गत प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी के तहत स्वारघाट से सटे कैंची मोड़ इलाके में कुछ युवाओं ने बस रोककर एक युवक की धुनाई कर डाली। इससे युवक को…
Read Moreयुवा मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला
बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के एक साल के शासनकाल को कुशासन करार दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को युवा विरोधी साल माना गया है। सरकार के विरोध में मंगलवार को युवा मोर्चा ने यहां प्रदर्शन करते हुए सरकार मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। गुरुद्वारा चौक पर पुतला फूंकने से पहले जोरदार नारेबाजी की गई। रैली निकालने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में हुए अन्याय पर युवा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर शब्दवाण भी छोड़े। युवा मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार का यह शासनकाल पूरी तरह…
Read Moreनिर्माण में खामी या तकनीक का हिस्सा
बरमाणा (बिलासपुर)। एनटीपीसी की कोलबांध परियोजना के तहत सतलुज का पानी एक बार फिर से डाइवर्जन टनलाें से निकलने लगा है। इन्हें गत वीरवार को ही बंद करके बांध में जल भराव का कार्य शुरू किया गया था। शुक्रवार को इनसे दोबारा पानी निकलता नजर आया। लोग इसे परियोजना में खामी की नजर से देख रहे हैं। परियोजना प्रबंधन इसे तकनीक का एक हिस्सा बता रहा है। एनटीपीसी ने सतलुज पर कोलबांध परियोजना के माध्यम से जलविद्युत क्षेत्र में कदम रखा है। 800 मेगावाट क्षमता के इस प्रोजेक्ट के तहत…
Read Moreइधर गोल की सीटी, उधर फाउल का शोर!
बिलासपुर। स्कूली छात्राआें की नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में अन्य तमाम व्यवस्थाएं भले ही उम्मीदों के अनुरूप रही हों, लेकिन चैंपियनशिप के एक बेहद महत्वपूर्ण पहलू को संभवतया अधिक गंभीरता से नहीं लिया गया। टूर्नामेंट में कई मैचों में रेफरियों में तालमेल का अभाव नजर आया। वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था न होने से भले ही इसे चुनौती नहीं दी जा सकती हो, लेकिन रेफरियों के बीच तालमेल की कमी से कई टीमें खिन्न नजर आईं। यहां तक कि कई मौकों पर दर्शक भी रेफरियों के फैसलों पर हंसते दिखाई पड़े। बिलासपुर…
Read Moreमौके पर ही निपटाए 365 मामले
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्हसीणा में किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव कुमार ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 395 प्रार्थना पत्र उपमंडलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसमें से 365 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के लिए भेजा गया। शिविर में प्रमाण पत्र, ब्यान हल्फी के 192, बसीयत, बेनामा 31, इंतकाल के 57 मामले, वृद्धावस्था/विधवा पेंशन के आठ मामले तथा…
Read Moreठप रहे लैंडलाइन, इंटरनेट
बिलासपुर। बिलासपुर शहर की गांधी मार्केट में बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को वीरवार का दिन परेशानी भरा रहा। इस दिन बीएसएनएल सेवाएं पूरा दिनभर ठप रही। साथ ही इंटरनेट सेवाएं नहीं मिलने के कारण भी उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल ने सेवाएं सुचारु करने के प्रयास किए। बीएसएनएल विभाग सेवाएं सुचारु रखने में असमर्थ रहा। जानकारी के अनुसार गांधी मार्केट में रात के अंधेरे में बीएसएनएल विभाग द्वारा बिछाई गई केबल (ऑपटिक्ल फाइवर) जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसका खामियाजा तो उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ा। इसमें शरारती तत्वों…
Read Moreराशनकार्ड का फॉर्म गलत भरा तो नो टेंशन
बिलासपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बनने जा रहे नए राशनकार्ड का आवेदन प्रपत्र यदि आपने गलत भरा है तो इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग आपको इस बारे खुद सूचित करेगा। इसके लिए आवेदन प्रपत्र में अपना मोबाइल नंबर भरना न भूलें। मोबाइल नंबर फॉर्म पर आवश्य भरें ताकि विभाग आपको समय पर सूचित भी किया जा सके। राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी…
Read More