मंदिर न्यास नहीं बेचेगा बाबा जी का रोट

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेला में 115 पुलिस कर्मचारी, 90 होमगार्ड्स, 18 महिला सुरक्षा कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंदिर न्यास द्वारा इस बार श्रद्धालुओं को बाबा जी का रोट प्रसाद नहीं बेचा जाएगा। मेला में ढोल-स्पीकर, साइनबोर्ड, पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चैत्र मेला के सफल आयोजन के लिए शाहतलाई में एडीएम प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लंगर की व्यवस्था…

Read More

तोड़फोड़ के आरोपी को दो साल का कारावास

घुमारवीं (बिलासपुर)। एक दुकान पर जबरन कब्जा करने की मंशा से ताला तोड़ने व तोड़फोड़ करने के एक मामले में घुमारवीं के न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनोत्रा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कुल दो वर्ष के कारावास व छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सरकारी अधिवक्ता सुरेश ठाकुर ने बताया कि तलाई निवासी रंजीत सिंह ने अपनी दुकान मरुड़ा के चमनलाल को किराये पर दी थी। चमनलाल उस दुकान में टीवी व फ्रिज समेत अन्य…

Read More

पांच साल से बंद गाहर सिंचाई योजना

भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत के लगभग एक दर्जन गांवों के लिए बनी सिंचाई योजना पांच वर्षों से बंद पड़ी है। सीर खड्ड से बनी इस योजना में अब पानी नहीं आ रहा। परिणामस्वरूप किसानों के खेत प्यासे हैं। बिना सिंचाई फसलें मुरझाने लगती है। लिहाजा, ग्रामीण कृषि कार्य छोड़ने को विवश हो गए हैं। लगभग 20 साल पहले गाहर पंचायत के लिए सीर खड्ड से सिंचाई योजना का निर्माण हुआ था। 220 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए बनी यह योजना 2009 में सीर…

Read More

बरठीं-झंडूता में थमे टैक्सियों के पहिए

झंडूता/ बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता और बरठीं में टैक्सी ऑपरेटरों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल जारी रखी। यूनियन ने सरकार द्वारा प्रस्तावित टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय का विरोध किया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो वह टैक्सी ऑपरेटर 27 जनवरी को उग्र आंदोलन करेंगे। शिव शक्ति टैक्सी ऑपरेटर यूनियन झंडूता ने प्रस्तावित टैक्स वृद्धि के निर्णय के चलते मंगलवार को भी हड़ताल रखी। इससे क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यूनियन प्रधान रविंद्र शर्मा, उपप्रधान…

Read More

कांता की नियुक्ति, सुनीता को मिली पदोन्नति

घुमारवीं (बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने संगठन में भी फेरबदल शुरू कर दिया है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी के गृह हलके में महिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष को पदोन्नत जिला कार्यकारिणी में सचिव का दायित्व सौंपा है तो पंतेहड़ा पंचायत की प्रधान कांता देवी को ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इस नियुक्ति को कई नजरिए से देखा जा रहा है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि दोनों ही नियुक्तियां हाईकमान को विश्वास में लेने के बाद की गई है। घुमारवीं विधानसभा…

Read More

दो साल में मिले एक अतिरिक्त पेंशन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को दो वर्ष में एक अतिरिक्त बेसिक पेंशन बतौर एलटीसी जारी की जाए। एसोसिएशन की बुधवार को संपन्न हुई बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष बीएम दुरानी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समस्त पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दस प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने की घोषणा की जाए ताकि पेंशनरों को…

Read More

बिलासपुर में खुलेंगे दो और लीगल एड क्लीनिक

बिलासपुर। पैरा लीगल वालंटियर और वकीलों की सहायता से ग्रामीणों को आधारीय विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से जनपद में दो लीगल एड क्लीनिक खोले जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के तहत यह पहल की जा रही है। नालसा के निर्देशानुसार देशभर में जिला न्यायालय सहित सभी उपमंडलों में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में लोगों को न्याय घर द्वार पर सुलभ करवाने के लिए लीगल एड क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। 24 जनवरी को राष्ट्रीय…

Read More

पूर्व सैनिक के घर में सेंधमारी

जुखाला (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में ताजा घटनाक्रम में बुधवार रात चोरों ने नम्होल क्षेत्र के तहत दगसेच गांव में एक पूर्व सैनिक के घर पर सेंध लगा ली। गरजा राम नामक पूर्व सैनिक के घर से चोर पांच तोला सोना और दस हजार रुपये की नकदी समेत एक नाली वाली बंदूक उड़ा ले गए। पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर बंदूक बरामद कर ली है, लेकिन चोरों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों ने पूर्व सैनिक…

Read More

कोलडैम एत्थी लगेया ओ जानी मेरिये’

बिलासपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुकुल टेक्निकल इंस्टीट्यूट बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई स्पर्धाएं भी करवाई गईं, जिनमें युवाआें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार भेंट किए गए। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल इंस्टीट्यूट के सेंटर हेड राजेश वर्मा ने की, जबकि निदेशक पवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, निबंध लेखन, लोकगीत…

Read More

सर्दी में भी सूख रहे लोगों के हलक

बरमाणा (बिलासपुर)। धौनकोठी पंचायत के अप्पर कनौण गांव के लोगों को सर्दी के इस मौसम में भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का कारण पानी की पाइपें टूटना बताया जा रहा है। इस वजह से बीते करीब दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। इसके चलते लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस है। धौनकोठी पंचायत के अप्पर कनौण गांव को पानी आपूर्ति…

Read More