1.44 करोड़ से पक्की होंगी सड़कें : धर्माणी

बम्म (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा है कि घुमारवीं व भराड़ी रेस्ट हाउस में आवास की सुविधा बढ़ाई जाएगी। यहां अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पांच-पांच लाख रुपये की प्रथम किश्त भी प्राप्त हो गई है। वह हाई स्कूल पंतेहड़ा के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में विभिन्न सड़कों को पक्का करने के लिए 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए अलग से लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च…

Read More

अब लोस चुनाव की तैयारी में जुटी ‘आप’

बिलासपुर। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत पार्टी के ‘झाड़ू चलाओ, बेइमान भगाओ और देश बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत हिमाचल में भी जल्द की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है। रविवार को डा. सुखराम चौहान की अध्यक्षता में नगर परिषद विश्राम गृह के प्रांगण में आयोजित ‘आप’ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी की मजबूती…

Read More

तीन साल में नियमित किए जाएं अनुबंध शिक्षक

घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक (टीजीटी आर्ट्स) संघ ने इस वर्ग की पदोन्नति के लिए पिछले वर्षों की एसीआर मंगवाने पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि अध्यापकों की एसीआर हर साल शिक्षा उप निदेशकों के माध्यम से शिक्षा निदेशालय को भेजी जाती है। ऐसे में अब पिछले वर्षों की एसीआर दोबारा मंगवाना व्यवहारिक नहीं है। रविवार को टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेश पन्याली की अध्यक्षता में घुमारवीं में आयोजित जिला इकाई की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चुनाव के दौरान सरकार…

Read More

चारों ओर अंधेरा, नजर नहीं आ रहा बसेरा

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा और आसपास की चार पंचायतों में बिजली का संकट पैदा हो गया है। गत शनिवार दोपहर बाद से इन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप है। शाम के समय बरमाणा में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन अन्य पंचायतों में रात भर अंधेरा पसरा रहा। इसके चलते इन पंचायतों की हजारों की आबादी को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। रविवार दोपहर बाद तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। गत शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बरमाणा, बैरी, पंजगाईं, धौनकोठी व धारटटोह पंचायतों में…

Read More

15 फीसदी उपभोक्ताओं ने नहीं भरे फार्म

बिलासपुर। राज्य में शुरू हुए नए राशन कार्ड बनाने की मुहिम को झटका लगा है। इस मुहिम के तहत जिला बिलासपुर में 15 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने फार्म विभाग के पास जमा नहीं करवाए हैं। अब तक 85 फीसदी उपभोक्ताओें ने कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड बनाने को आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी राशनकार्डों की पहचान के लिए यह योजना अहम साबित होगी। बिलासपुर में नए राशन कार्ड बनाने की यह योजना पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। राशन कार्ड बनाने की अंतिम तिथि…

Read More

ट्रक ऑपरेटरों की मांग पर लगी मुहर

बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस बरमाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान लेख राम ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री सर्वे सत्य नारायण से मुलाकात कर एनएच 21 की खस्ताहालत के बारे में अवगत करवाया और जल्द ही इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। बीडीटीएस ने अपने ज्ञापन में कहा कि सड़क की खस्ताहालत के कारण ट्रक ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कभी ट्रकों के कलपुर्जें खराब हो रहे हैं तो कभी पट्टे टूट रहे हैं। इससे ट्रक ऑपरेटरों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा…

Read More

फर्जी राशनकार्ड पर डकारा तीन माह का राशन

बम्म (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट में फर्जी राशनकार्डों को मामला सामने आया है। पंचायत रिकार्ड के अनुसार जहां पंचायत में 799 राशनकार्ड धारक हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ली गई सूचना के अनुसार पंचायत में यह 780 है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ली गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिन परिवारों का परिवार रजिस्टर में पंचायत कार्यालय में नाम अलग नहीं है। उन्हें भी राशनकार्ड जारी किए गए हैं। इससे सरकार को भी लाखों रुपये…

Read More

हाउस टैक्स का मामला ठंडा

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों की बहुलता वाले बिलासपुर शहर में हाउस टैक्स लगाने का मामला सिरे नहीं चढ़ सका। वीरवार को आयोजित पहली ही बैठक में नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में कार्यकारी अधिकारी ने शहरी विकास विभाग की ओर से हाउस टैक्स लगाने के मामले को लेकर मिले नोटिस के बारे में उपस्थित पार्षदों और अध्यक्ष को जानकारी दी। इस पर चर्चा शुरू हुई। उपस्थित अध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों ने इसका विरोध किया। शहर में टैक्स लगाने से पहले सरकार को मालिकाना हक एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं देनी होगी। सूत्र…

Read More

युवती ने धुना सरफिरा मजनू

शाहतलाई (बिलासपुर)। मैं तुम से प्रेम करता हूं। क्या मुझसे मिलोगी? हर रोज मोबाइल पर फोन कर तंग करने वाले ऐसे ही एक मजनू की युवती ने धुनाई कर डाली। वेलेनटाइन डे से ठीक एक दिन पहले युवती ने युवक की आशिकी का ऐसा भूत उतारा कि उसे माफी मांग कर अपनी जान छुड़ानी पड़ी। मामला शाहतलाई इलाके का है। जानकारी के मुताबिक एक युवक एक युवती को आए दिन फोन कर तंग करता था। कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। युवती ने उसे सबक सिखाने के लिए…

Read More

डाक कर्मियों की हड़ताल लोगों पर भारी

बिलासपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बिलासपुर में डाक कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। पोस्ट आफिस में कार्य करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बिलासपुर डाकघर में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में मौजूद थे। कई कर्मचारी हड़ताल होने के बावजूद भी इसमें शामिल नहीं हुए। यह कर्मचारी लोगों के कार्य करते रहे। इन कर्मचारियों से बात करने पर बताया कि उन्हें इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी। अचानक ही इस तरह…

Read More