एक साल बाद पहुंचा वजीफा

बिलासपुर। बिलासपुर के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र-छात्राओं पर भी कुछ ऐसी गुजरी है कि उनको खुशी मिली परंतु लंबे इंतजार के बाद। इन विद्यार्थियों को एक शैक्षणिक सत्र खत्म होने के बाद वजीफा मिलेगा। जिला शिक्षा विभाग को 13 फरवरी को 84000 हजार रुपये का चेक मिला है। इससे शैक्षणिक सत्र वर्ष 2012-2013 में आवेदन करने वाले 84 छात्रों को एक हजार रुपये प्रति छात्र वजीफा बांटा जाएगा। हालात यह है कि इन छात्रों का एक शैक्षणिक सत्र खत्म हो गया है।…

Read More

10 दिन में हाउस टैक्स न दिया तो कार्रवाई

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने हाउस टैक्स पर कुंडली मारे बैठे लोगों को तगड़ा झटका दिया है। नगर परिषद घुमारवीं ने करीब सौ लोगों को टैक्स की अदायगी नहीं करने पर नोटिस जारी किए हैं। 10 दिन की निर्धारित सीमा तक यह लोग हाउस टैक्स की अदायगी नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद द्वारा हाउस टैक्स को लेकर लोगों को नोटिस जारी होने के बाद लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। नगर परिषद की हाउस टैक्स के तौर पर करीब 45 लाख…

Read More

दो भाइयों ने मिलकर धुना व्यक्ति

मलोखर (बिलासपुर)। जिला के सुई सुराड़ इलाके में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी की कमरे में धुनाई कर डाली। पीड़ित ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अलबत्ता, पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुई गांव का कुलदीप कुमार अपने वाहन…

Read More

एक ओर परीक्षा दूसरी ओर वार्षिक उत्सव

बम्म (बिलासपुर)। जिले भर की पाठशालाओं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का सिलसिला जारी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 15 फरवरी तक की तिथि मुकर्रर की थी। बावजदू इसके जिले भर के निजी एवं सरकारी स्कूलों में वार्षिक उत्सवों का दौर जारी है, जबकि दूसरी ओर प्रेक्टिल परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के द्वारा 15 फरवरी से पहले-पहले वािर्षक पारितोषिक उत्सवों का आयोजन करने के निर्देश स्कूलों हर साल दिए जाते है। इस बार भी स्कूलों को विभाग ने निर्देश जारी किए थे। परीक्षाएं सिर पर…

Read More

नयनादेवी मंदिर का 21.25 करोड़ का बजट पारित

नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल नयनादेवी मंदिर न्यास ने वर्ष 2014 का बजट पारित कर दिया है। पारित बजट के अनुसार नयनादेवी मंदिर न्यास को इस साल 21 करोड़, 25 लाख, 87 हजार रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। इसकी तुलना में 20 करोड़, 8 लाख, 60 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इस लिहाज से वर्ष 2014 में न्यास का बजट एक करोड़, 17 लाख, 27 हजार रुपये के लाभ वाला है। नयनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष डा. एमएल मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को…

Read More

नशे में धूत ट्रक चालक का देलग में कहर

भराड़ी (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत नेशनल हाईवे-103 पर देलग के पास नशे में धूत तेज रफ्तारी ट्रक चालक ने कहर मचाया। इस दौरान ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही यहां पर स्थित एक होटल को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान ट्रक चालक के अलावा एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार शाम के करीब नौ बजे ट्रक नंबर एचपी-23 बी-4449 हमीरपुर से घुमारवीं की ओर आ रहा…

Read More

केंद्रीय बजट से कहीं खुशी कहीं उदासी

बिलासपुर। यूपीए-2 काअंतिम बजट कहीं खुशी तो कहीं उदासी लेकर आया है। रसोई गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने को ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे गृहिणियां नाराज है तो देसी मोबाइल सस्ता होने और शिक्षा ऋण पर सब्सिडी से युवा गदगद हो गए हैं। अमर उजाला ने इस बारे आम जनता की राय जानी। बजट से कोई खुश दिखा तो कोई उदास। क्या कहती है गृहिणियां 1. बिलासपुर की प्रवीन का कहना है कि टीवी व फ्रिज के दामों के कम होने से क्या फायदा होगा। जब…

Read More

करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी

बरमाणा (बिलासपुर)। विद्युत बोर्ड के बैरी सब-स्टेशन में आई खराबी दूर करने में जुटा एक कर्मचारी सोमवार को करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। घायल अवस्था में उसे बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार हो रहा है। गौरतलब है कि विद्युत बोर्ड के बैरी सब-स्टेशन में आई खराबी के कारण बैरी, पंजगाईं, धौनकोठी व धारटटोह पंचायतों में गत शनिवार दोपहर बाद के समय बिजली गुल हो गई थी। विद्युत आपूर्ति गत रविवार दोपहर बाद तक भी बहाल नहीं हो सकी थी। पंचायतों के दर्जनों गांव शनिवार…

Read More

अब झंडूता में बरपा चोरों का ‘कहर’

झंडूता (बिलासपुर)। जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। कुछ अरसे में बिलासपुर और घुमारवीं में कई स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई है। अब चोरों ने झंडूता इलाके में भी ‘कहर’ बरपाना शुरू कर दिया है। झंडूता के गांलियां पंचायत में रविवार रात चोरों ने सेंध लगाते हुए नकदी समेत बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ दिन पहले ही गहनों की…

Read More

बम्म-पंतेहड़ा में रसोई गैस संकट

बम्म (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत बम्म-पंतेहड़ा क्षेत्र में रसोई गैस का संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र के उपभोक्ता पिछले डेढ़ माह से घरेलू रसोई गैस के इंतजार में हैं। उन्हें अभी तक उन्हें गैस सप्लाई नहीं मिल पाई है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सप्लाई नहीं मिलने के कारण गृहिणियों को दो वक्त का खाना भी मुश्किल भरा हो गया है। उपभोक्ता लश्करी राम, मनसा राम, नंदलाल, रवि शर्मा, वीना देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, रोशनी, मीना देवी, कुलवीर,…

Read More