बम्म (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हटवाड़, बम्म, देहरा से विद्युत उपभोक्ता अघोषित बिजली कटों से परेशान हो गए हैं। दिन तो दिन रात के समय भी विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली कट लगाए जा रहे हैं। वहीं, मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं होती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्टूडेंट्स को उठानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सप्लाई मुहैया करवाने में असमर्थ है। इसके चलते विद्युत उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरा रोष है। इस समस्या के बारे कई बार विभागीय…
Read MoreCategory: Bilaspur
कु्एं में डूबा पांच वर्षीय मासूम, मौत
बम्म (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव परनाल में पांच वर्षीय शिवांश की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पंचायत में अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। जानकारी के अनुसार शिवांश पुत्र अजय कुमार नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में पहली कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह मंगलवार के दिन भी स्कूल गया। स्कूल से वापस आने के बाद वह घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था कि इस दौरान अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते…
Read Moreकांगरी में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत गांव कोट कांगरी में मनशा देवी पत्नी विशंभर दास के रिहायशी मकान में घटी आगजनी घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही करीब 60 हजार रुपये की नकद राशि भी आग की भेंट चढ़ गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगरी गांव में मनशा देवी के रिहायशी मकान में अचानक लग गई। देर रात्रि हुई इस आगजनी घटना की एकाएक ही आसपास…
Read Moreगुरिल्लों को बंधी नौकरी की आस
बिलासपुर।(सोनू शर्मा)एसएसबी गुरिल्ला संगठन से जुडे़ लोगों को नौकरी मिलने की आस जगी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आश्वासन के अनुसार जल्द ही एसएसबी गुरिल्लों को नौकरी मिलेगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री से मिले संगठन के प्रतिनिधिमंडल को शिंदे ने आश्वासन दिया है कि 15 राज्य में केंद्रीय फंड से चल रहे विभागों में ऐसे लोगों को नौकरी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बाकायदा इसके आदेश करने की भी बात कही है। गुरिल्ला संगठन की बिलासपुर में संपन्न हुई बैठक में इस मसले पर…
Read Moreहमलावर को डेढ़ साल का कारावास
बिलासपुर(सोनू शर्मा) एक महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज की अदालत ने आरोपी को अभियुक्त करार दिया है। अदालत ने पंजाब के पटियाला निवासी सिकंदर उर्फ मुकंद को डेढ़ साल के साधारण कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर अभियुक्त को चार माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जिला न्यायवादी रविंद्र कुमार बरवाल के अनुसार कबाड़ का काम करने वाले रिंकू की पत्नी बबली चार मई 2012 को शहर के रौड़ा सेक्टर में गर्ल्स…
Read Moreचैफ कटर योजना के तहत 10 करोड़ बजट
घुमारवीं (बिलासपुर)(सोनू शर्मा) मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष के दौरान चैफ कटर्स (टोका ) योजना के तहत 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। पात्र पशु पालक लाभार्थियों को 75 फीसदी उपदान दिया जा रहा है। मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने घुमारवीं स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालकों के लिए आयोजित चैफ कटर्स (टोका) वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के 14 पशु पालक लाभार्थियों…
Read Moreबीआरसी अपने स्तर पर बना पाएंगे परीक्षा उपकेंद्र
बिलासपुर(सोनू शर्मा) प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत छह मार्च से शुरू होने जा रही प्राइमरी, अप्पर प्राइमरी स्कूलों की परीक्षा के लिए बच्चे अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में ही वार्षिक परीक्षाएं देंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने खासे इंतजाम किए हैं। बीआरसी को ही अपने स्तर पर परीक्षा उप केंद्र बनाने की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इसके लिए इन्हें बीइइओ या फिर उप निदेशक से परमिशन लेनी होगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्राइमरी स्तर के बच्चों को डेढ़ किलोमीटर और अप्पर…
Read Moreविसंगतियां दूर नहीं की तो आंदोलन
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की बिलासपुर इकाई ने हाल ही में टीजीटी से पीजीटी पद पर पदोन्नत हुए 441 अध्यापकों की ग्रेड पे में 800 रुपये की विसंगति को लेकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विसंगतियां दूर नहीं की गई तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित कौशल, सचिव सुभाष कौशल, मुख्य संगठन सचिव बलदेव शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरजीत ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, दिनेश डोगरा, प्रेस…
Read Moreबिलासपुर में ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ आज
बिलासपुर। (सोनू शर्मा) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए मतदाताओं के लिए खास अभियान छेड़ने जा रहा है। ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ के नाम से इस अभियान का बिलासपुर में मंगलवार को आगाज हो जाएगा। इसके तहत स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाया जाएगा। ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के बाद ‘अमर उजाला’ नए वोटरों का पंजीकरण करवाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। बिलासपुर में इस कार्यक्रम के तहत बिलासपुर कॉलेज में एक कैंप का…
Read Moreविसंगतियां दूर नहीं की तो आंदोलन
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की बिलासपुर इकाई ने हाल ही में टीजीटी से पीजीटी पद पर पदोन्नत हुए 441 अध्यापकों की ग्रेड पे में 800 रुपये की विसंगति को लेकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विसंगतियां दूर नहीं की गई तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित कौशल, सचिव सुभाष कौशल, मुख्य संगठन सचिव बलदेव शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरजीत ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, दिनेश डोगरा, प्रेस…
Read More