भत्ता नहीं, पेंशन में वृद्धि करे सरकार

बिलासपुर(सोनू शर्मा)पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेंशन भत्ता देने संबंधी फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। संगठन का कहना है कि पेंशनर्स की मांग पंजाब की तर्ज पर पेंशन में वृद्धि करने की थी, सरकार ने पेंशन भत्ता देकर पल्लू झाड़ लिया। संघ ने इस पर पुनर्विचार करने के साथ ही सरकार से अन्य वाद पूरे करने की भी मांग की है। रविवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर इकाई के अध्यक्ष दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की…

Read More

चुनाव में वोट नहीं देंगे अंदरोली के लोग

बरठीं (बिलासपुर)। सूबे में एक ओर जहां मतदान के बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार ग्राम पंचायत छत्त के अंदरोली गांव के लोगों ने लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं करने का मन बनाया है। सड़क समस्या का समाधान नहीं होने के कारण पंचायत के तहत अंदरोली गांव के लोग चुनावों का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों द्वारा इस बारे चुनाव आयुक्त, डीसी बिलासपुर को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छत के अंदरोली गांव के लोग सड़क सुविधा नहीं मिलने…

Read More

नाबार्ड से दो करोड़ 25 लाख का बजट स्वीकृत

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समोह-गेहड़वीं-थुराण संपर्क सड़क पर जल्द ही आरामदायक सफर होगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क दुर्दशा सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग को नाबार्ड के तहत दो करोड़ 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभागीय दावा है कि करीब एक साल के भीतर सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा। समोह-गेहड़वीं-थुराण संपर्क सड़क की दुर्दशा होने के कारण कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। जगह-जगह सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो…

Read More

30 फीसदी पंचायतें फिसड्डी

घुमारवीं (बिलासपुर)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत घुमारवीं की लगभग 30 फीसदी पंचायतें फिसड्डी साबित हो रही हैं। हालांकि ब्लॉक की 40 पंचायतों में पिछले वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत 6.47 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है, लेकिन 13 पंचायतें ऐसी है, जहां खर्चा दस लाख रुपये तक भी नहीं पहुंचा। इसका कारणग्रामीणों द्वारा मनरेगा के कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाना बताया जा रहा है। वर्ष 2013-14 में घुमारवीं ब्लॉक की 40 पंचायतों में 6.47 करोड़ के विकासात्मक कार्य मनरेगा के तहत हुए हैं। औसत…

Read More

आरपार की लड़ाई को तैयार

बिलासपुर(सोनू शर्मा)पुनर्वास की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत फोरलेन विस्थापित अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। मांगें पूरी न होने से खफा विस्थापितों ने शनिवार को कल्लर में फोरलेन का काम रुकवा दिया। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में एसडीएम घुमारवीं व डीएसपी हेडक्वार्टर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन करने वाले फोरलेन विस्थापितों ने शाम को ही काम बंद…

Read More

हिलोपा को एक और झटका

घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा से नाता तोड़कर महेश्वर सिंह की अगुवाई में बनाई गई हिमाचल लोकहित पार्टी के कुनबे से एक और ‘खिलाड़ी’ कम हो गया है। कांगड़ा में दूलोराम के बाद बिलासपुर से पूर्व विधायक कर्मदेव धर्माणी भी अपने पुराने ‘घर’ वापस लौट गए हैं। हमीरपुर जाकर उन्होंने अपने समर्थकों सहित भाजपा में वापसी कर ली है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी ‘घर’ वापसी भाजपा के लिए राहत भरी साबित हो सकती है। अलबत्ता हिलोपा के लिए यह झटका माना जा रहा है। केडी धर्माणी की ‘घर’ वापसी लोकसभा…

Read More

दो हादसों में दो की मौत

बरमाणा (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर के बरमाणा क्षेत्र में 14 घंटों के भीतर दो दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए इन हादसों में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर के कारण एक व्यक्ति का तो सिर ही धड़ से अलग हो गया। दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला हादसा शुक्रवार रात बैरी स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। पुलिस के…

Read More

ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा में कैंचीमोड़ के पास स्थित ज्वेलरी की एक दुकान में गत सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बरमाणा थाना से 100 मीटर से भी कम फासले पर एनएच-21 के किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर वहां से लगभग चार लाख रुपये के गहनाें व हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस घटना से इलाके के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। बिलासपुर शहर के रहने वाले राकेश सोनी की बरमाणा में कैंचीमोड़ के पास…

Read More

ब्लैक फ्लैग मार्च करेंगे फोरलेन विस्थापित

बिलासपुर( सोनू शर्मा) फोरलेन विस्थापित समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सात मार्च को प्रस्तावित ब्लैक फ्लैग मार्च के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत फोरलेन विस्थापित अपनी मांगाें को लेकर शुक्रवार को हाथों में काले झंडे थामे नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकालेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान शंख ध्वनि के साथ प्रधानमंत्री, भूतल परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जाएंगे। समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि फोरलेन विस्थापित व प्रभावित बीते करीब छह माह से अपनी मांगों…

Read More

45 लाख से घुमारवीं बस स्टैंड का विस्तार

घुमारवीं (बिलासपुर)। सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा है कि घुमारवीं बस अड्डे का जल्द विस्तारीकरण किया जाएगा। इस पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बस स्टैंड में ही 16 लाख रुपये शौचालयों का भी निर्माण होगा। धर्माणी घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घुमारवीं को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए शहरी वनीकरण योजना के तहत पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने घुमारवीं में लोनिवि के विश्राम गृह के विस्तार, केंद्रीय विद्यालय खोलने तथा आईटीआई खोलने के…

Read More