जहरीले स्प्रे से गई किसान की जान

बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत थुराण निवासी हंसराज की जहरीले स्प्रे ने जान ले ली है। सब्जी के खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दवाई का असर इस कदर हुआ कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हंसराज मंगलवार सुबह अपने सब्जी के खेत में दवाई स्प्रे करने गया था। बताया जा रहा है कि वह भूखे पेट ही स्प्रे कर रहा था। अचानक स्प्रे करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। हंसराज…

Read More

गैर इरादतन हत्या पर छह माह कैद

बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले प्रेम लाल नामक एक व्यक्ति को छह महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को पांच हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। वर्ष 2007 में प्रेम लाल द्वारा लगाई गई एल्यूमिनियम की तारों में बिजली का करंट लगने की वजह से दसोदा देवी नामक एक महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को प्रेम लाल के खिलाफ अभियोग साबित होने पर अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार एक सितंबर, 2007…

Read More

ऑपरेटरों को दो दिन का अल्टीमेटम

मलोखर (बिलासपुर)। जेपी सीमेंट कंपनी बागा में सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगे बिलासपुर और सोलन जिला के लगभग 3000 ट्रकों को पार्क करने का संकट खड़ा हो गया है। बिलासपुर के तहत खारसी चौक से शालूघाट तक सड़क किनारे अब ट्रक खडे़ नहीं होंगे। ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस ने दो टूक कहा है कि सड़क किनारे ट्रक खड़े किए तो चालान काटेंगे। जेपी कंपनी में बिलासपुर की एक और सोलन की दो ट्रक ऑपरेटर सोसाइटियां सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगी है। लगभग 3000 की संख्या वाली…

Read More

ड्यूटी से हटाए अधीक्षक व उड़नदस्ता प्रभारी

बिलासपुर(सोनू शर्मा)स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान औहर स्कूल में हुए घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए बोर्ड के उप सचिव मंगलवार को औहर परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे। बोर्ड ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए परीक्षा अधीक्षक व उड़नदस्ता टीम के प्रभारी को ड्यूटी से हटा दिया है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को औहर स्कूल में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया था। निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंची…

Read More

15.13 करोड़ में नीलाम गरामोड़ा बैरियर

बिलासपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टोल टैक्स बैरियर यूनिट गरामोड़ा रविवार को नीलाम कर दी गई। उपायुक्त डा. अजय शर्मा की विशेष उपस्थिति में नगर परिषद के सभागार में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में इस यूनिट के लिए महज एक आवेदन आया। ऐसे में एकमात्र आवेदक को वर्ष 2014-15 के लिए यह यूनिट 15,12,99,999 रुपये में आवंटित कर दी गई। पिछले साल की तुलना में यह राशि 1,88,999 रुपये अधिक है। आबकारी एवं कराधान विभाग की गरामोड़ा टोल टैक्स बैरियर की नीलामी के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया…

Read More

भ्रष्टाचार की जननी केंद्र सरकार : अनुराग

नयनादेवी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। केंद्र की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भटेड़, खुलवीं, ग्वालथाई का दौरा किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी केंद्र सरकार की देन है। सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश सरकार ने नयनादेवी क्षेत्र के तहत आनंदपुर…

Read More

सीडीपीओ के आरएंडपी रूल में संशोधन करें

बिलासपुर। कई वर्षों की सेवाओं के बावजूद पदोन्नति न मिल पाने से मायूस आईसीडीएस पर्यवेक्षकों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के भर्ती व पदोन्नति नियमों में संशोधन की वकालत की है। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि आरएंडपी रूल में बदलाव करके उन्हें सीडीपीओ पदों के लिए 80 फीसदी कोटा दिया जाए। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप पोसवाल व महासचिव विक्रांत चौहान की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि यह वर्ग महिला…

Read More

ऑपरेटरों ने परमिट को नहीं किया आवेदन

बिलासपुर(सोनू शर्मा)बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में 13 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेला के दौरान टैक्सी या फिर मिनी बसें चलाने के लिए किसी भी ऑपरेटर ने परमिट के लिए आवेदन नहीं किया है। ऑपरेटरों को परमिशन लेने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर के पास आवेदन करना था। अभी तक किसी भी ऑपरेटर ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई है। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में हर साल की भांति इस साल भी चैत्र मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई टैक्सी ऑपरेटर…

Read More

पुलिस की लेटलतीफी से भड़के कर्मचारी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट के मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो गई। घटना गत रविवार रात करीब दस बजे हुई, लेकिन शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। इससे नाराज अस्पताल के अन्य कर्मचारी सोमवार को बीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मामला तूल पकड़ते देख बीएमओ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं जाकर करीब 14 घंटे बाद मामला दर्ज हुआ। घुमारवीं अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी कौशल्या…

Read More

घराण में न्यायिक प्रक्रिया जान रहे प्रधान, सचिव

शाहतलाई (बिलासपुर)। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में विकास खंड झंडूता के तहत घराण पंचायत में आठ ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, सहायकों के लिए न्यायिक, सामान्य प्रक्रिया पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर की अध्यक्षता झंडूता पंचायत इंस्पेक्टर रतन लाल ने की। शिविर के पहले दिन सेवानिवृत्त उप निदेशक पंचायती राज विभाग एसआर शर्मा ने अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 38 के अधीन ग्राम पंचायत के द्वारा कुछ व्यक्तियों का परीक्षण नहीं किया जाएगा। यदि अभियुक्त…

Read More