मलोखर (बिलासपुर)। खारसी-नवगांव सड़क भारी बारिश के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब इस सड़क पर बड़े वाहन नहीं चल सकते। मलोखर के समीप पुलिया टूट गई है। जगह-जगह डंगे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस कारण इस सड़क पर लोनिवि ने बडे़ वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। इससे ट्रक ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑपरेटरों को जुखाला होते हुए लंबे मार्ग द्वारा जेपी कंपनी के सीमेंट प्लांट तक पहुंचना पड़ेगा। लोनिवि ने उद्योग प्रबंधन को भी इस बारे पत्र भेजकर गाड़ियां…
Read MoreCategory: Bilaspur
पानी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रंचड गर्मी में जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की किल्लत चरम सीमा पर है। विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बैरी मियां व गेहड़वीं के दर्जनों गांवों में पानी की समस्या सैकड़ों लोगों को सता रही है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निपटने के लिए विभाग की यहां पर पानी का स्टोरेज टैंक बनाने की योजना थी। कुछ वर्ष पहले चंगर गेहड़वी में टैंक बनाने लिए पैसा स्वीकृत होने के बावजूद भी यहां पर टैंक नहीं बन पाया है। विभाग की…
Read Moreजीप की टक्कर से बच्चे की मौत
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत घल्याणा गांव में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तारी जीप ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार बच्चा सिर के बल सिर पर गिर गया। बुरी तरह से जख्मी हो गया। नाजुक हालत में ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, 12 वर्षीय बेटे की मौत…
Read Moreमूल वेतन में जोड़ा जाए 5-10-15 का भत्ता
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर खंड इकाई ने 65-70-75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5-10-15 प्रतिशत भत्ता देने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए इसे पेंशन के मूल वेतन में जोड़ने की मांग की है। पेंशनरों ने बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में अहम बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न मसलों पर चरचा की। बैठक में कहा गया कि एसोसिएशन का स्थापना दिवस जून में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके आयोजन पर चरचा के लिए 20 मई को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। एसोसिएशन…
Read Moreअस्पताल में मुफ्त सुविधा के दावे ध्वस्त
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की महिला प्रसव के लिए आने-जाने के खर्चे सहित तमाम सुविधाएं मुफ्त मुहैया करवाने के दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। जमीनी स्तर पर हालात यह है कि प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन कॉटन तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। ऐसा ही एक वाकया क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सामने आया है। कथित तौर पर अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला को कॉटन नहीं मिल पाई। रीना के साथ आई तीमारदार बीना देवी को निजी मेडिकल स्टोर से कॉटन खरीने के लिए विवश होना…
Read Moreड्यूटी से लौटते ही व्यक्ति की मौत
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीबीएम सुंदरनगर में कार्यरत तुलसी राम नामक यह शख्स ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौटा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमथल निवासी 51 वर्षीय तुलसी राम सुंदरनगर में कार्यकर्ता है। शनिवार शाम वह अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौट गया।…
Read Moreआधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस
बिलासपुर। तीन वर्ष के बाद कृषि उपज विपणन समिति (मार्किट कमेटी) ने अपने भवन की दुकानों को दस फीसदी किराया तो जरूर बढ़ा दिया। दुकानदार किराया देने से क न्नी काट रहे हैं। एक साल पहले बढ़ाए गए दस प्रतिशत किराये की राशि लटक गई है। लिहाजा, मार्केट कमेटी ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बढ़े हुए किराये के लगभग डेढ़ लाख रुपये दुकानदारों के पास फंसे हुए हैं। लगभग दो लाख रुपये की रिकवरी भी कर ली गई है। जिला मार्केटिंग कमेटी को कई दुकानदार बढ़े…
Read Moreटैंक में नहीं ढक्कन, बिजली वायरिंग से खतरा
बरठीं (बिलासपुर)। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के सरकारी दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। बरठीं से सटे सुन्हाणी, बरठीं और टीहरा इलाकों की लगभग दस हजार की आबादी को मिल रहे पानी की शुद्धता सवालों के घेरे में आ गई है। इलाके में इन दिनों पेयजल का भी संकट चल रहा है। दरअसल, यहां आईपीएच विभाग द्वारा बनाया गया टैंक बिना ढक्कन के चल रहा है। इससे पानी दूषित होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गर्मियों में लोगों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के…
Read Moreविभाग कार्यालय न होने तल्ख झंडूतावासी
झंडूता (बिलासपुर)। कल्याण विभाग के माध्यम से सरकार ने गरीब, अक्षम, जरूरतमंद, बुजुर्गाें के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई। विकास खंड झंडूता के हजारों लोगों को कल्याण विभाग के लिए विभाग की योजनाएं दूर की कौड़ी ही साबित हो रही हैं। कारण है झंडूता में विभाग के कार्यालय का न होना। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए झंडूता के हजारों लोग 60 से 70 किलोमीटर का फासला तय करने को विवश है। योजनाओं का फायदा उठाने के लिए लाभर्थियों को जरूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करना होता है। सरकारी…
Read Moreतूफान-ओलावृष्टि से तबाह हुए ग्रीन हाउस
बरमाणा (बिलासपुर)। जिला के बरमाणा क्षेत्र में बैंकों से ऋण लेकर ग्रीन हाउसों का निर्माण करने वाले तीन दर्जन से अधिक किसानों पर मौसम कहर बनकर टूटा है। बरमाणा क्षेत्र गत दो-तीन दिन पहले आए भयंकर तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह होने के साथ क्षेत्र के ग्रीन हाउसों के आस्तित्व पर भी खतरा मंडरा गया है। ओलावृष्टि से दर्जनों ग्रीन हाउस मालिकों में आर्थिक संकट छा गया है। गत रविवार, सोमवार को हुई ओलावृष्टि से ग्रीन हाउसों को बड़ी हानि पहुंची है। क्षेत्र की धौनकोठी, हरनोड़ा, दयोली,…
Read More