90 चालान काट 16900 जुर्माना वसूला घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत बस स्टैंड घुमारवीं में घुमारवीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया गया, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे गए। 14 जुलाई से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को पंपलेट भी बांटे। थाना प्रभारी घुमारवीं सीता राम संधू ने बताया कि 14 जुलाई से 30 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान…
Read MoreCategory: Bilaspur
आईआरडीपी के चयन में अनियमितता!
आईआरडीपी के चयन में अनियमितता! बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने आईआरडीपी परिवार चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। ‘आप’ का कहना है कि चयन प्रक्रिया में कहीं न कहीं लचीले नियम आडे़ आ रहे हैं। इसी कारण अपात्र परिवार लाभान्वित हो रहे हैं और पात्र आईआरडीपी में शामिल नहीं हो पा रहे। राजनीतिक रसूखदार और धनवान लोग भी आईआरडीपी को मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ‘आप’ ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. अजय शर्मा से मुलाकात कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस…
Read Moreखाई में गिरी टैक्सी, महिला श्रद्धालु की मौत
बिलासपुर के थाना सदर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गंभरोला के समीप टैक्सी गहरी खाई में लुढ़कने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। अन्य चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिमला के संदीप कुमार, नवीन कुमार, अर्चना, आनंद कुमार पटना बिहार, नर्मदा देवी रामपुर शिमला से श्री नयना देवी मां के दरबार में माथा टेकने टैक्सी ऑल्टो कार नंबर एचपी 01-ए -8448 से जा रहे थे कि चालक कमलेश जिला मंडी ने…
Read Moreबच्ची काे पैसे दिखाकर ले गया और बन गया हैवान!
गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया मलोखर (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत सोलधा क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुराचार का प्रयास किया। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। ग्रामीणों ने युवक को बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करते हुए देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिला के…
Read Moreचिंतपूर्णी में फिर कट गई श्रद्धालु की जेब
चिंतपूर्णी में शातिर जेबकतरों की सक्रियता ने श्रद्धालुओं के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस भी बढ़ती वारदातों से परेशान है। शनिवार रात और रविवार सुबह हुई झपटमारी और जेबें काटने की वारदातों के बाद प्रशासन ने कुछ सक्रियता जरूर दिखाई। लेकिन शातिर फिर से वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। बीती रात करीब 9.30 बजे शातिर जेबकतरों ने पंजाब के मोगा जिला के अंतर्गत धर्मकोट से आए श्रद्धालु महिंदर सिंह को अपना निशाना बनाया और उसका पर्स उड़ा लिया। इससे पूर्व दो दिन पहले भी एक महिला के…
Read Moreक्या पहाड़ पर चढ़ पाएगी मोदी की रेल?
मोदी पर टिकी हैं हिमाचलवासियों की उम्मीदें हिमाचल को रेल बजट में क्या मिलेगा, इसका पता थोड़ी ही देर बाद चल जाएगा। नरेंद्र मोदी के पहले रेल बजट से हिमाचल को बहुत उम्मीदें हैं। इसके दो कारण हैं। एक तो हिमाचल भाजपा प्रभारी के रूप में कई साल प्रदेश में बिताने वाले मोदी यहां की जरूरत को जानते हैं और दूसरा मोदी खुद ये वादा कर गए थे कि हिमाचल को रेल विस्तार की जरूरत है? इस कारण एक ओर जहां पुराने रेल प्रोजेक्टों के सिरे चढ़ने की आस है,…
Read Moreज्योति मर्डरः विधायक का बयान चौंकाने वाला
ज्योति के चरित्र पर सवाल उठाए ज्योति हत्याकांड मामले में आरोपी दून के विधायक रामकुमार चौधरी को शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपम सिंह की अदालत में पेश किया गया। विधायक ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अदालत में बयान दर्ज कराए। रामकुमार ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी आईडी पर जो मोबाइल नंबर चल रहा था, उसे दोनों ड्राइवर इस्तेमाल करते थे। उसने ज्योति के चरित्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी कई लोगों से जान पहचान थी…
Read Moreशादी के बहाने ले गया, हर रात कराया रेप
युवती का बार-बार रेप शादी के बहाने जो दोस्त उसे घर से भगा ले गया था, उसी ने दोस्तों से युवती का बार-बार रेप कराया। ये शर्मनाक वारदात सामने आई पंजाब के खरड़ इलाके के एक गांव में। पुलिस ने इस संबंध में अस्पताल में भर्ती पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। � पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपियों की काल डिटेल्स निकलवा रही है। पुलिस के मुताबिक युवती के ठीक होने पर बताए ठिकानों…
Read Moreचिंतपूर्णी मंदिर में महिला के गले से उड़ाई चेन
पंजाब की श्रद्धालु बनी शिकार प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में दिन के उजाले में एक महिला श्रद्वालु से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। चोर गले से चेन उड़ाकर ले गए। हिमाचल के ऊना स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में दिन दहाड़े स्नैचिंग और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब की महिला श्रद्धालु का हीरा जड़ित सोने का हार चोरी होने के बाद अब एक अधिकारी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई। शुक्रवार को मंदिर में दिन- दिहाड़े हुई चेन स्नैचिंग…
Read Moreशिकारी की गोली से बुजुर्ग की मौत
बिलासपुर-सोलन की सीमा से सटे जुखाड़ी पंचायत के कुनपलेट में शिकारी की गोली लगने से बिरोजा निकाल रहे एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद शिकारी ने पुलिस थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने धारा 304 ए और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत जुखाड़ी के तहत कुनपलेट गांव का भगतराम (63) वर्षीय शुक्रवार सुबह मलकीयत भूमि में लगे चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने गया था। थकान दूर करने के…
Read More