कांग्रेस का थर्ड अंपायर मोदी को वीजा देने पर करेगा विचार’

कांग्रेस का थर्ड अंपायर मोदी को वीजा देने पर करेगा विचार’

नई दिल्‍ली: गुजरात के नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को भारतीय सांसदों द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर काफी बवाल मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि अगर मोदी वीजे के लिए अवेदन करते है तो उनके इस अवेदन पर अमेरिकी आव्रजन कानून के अनुसार विचार किया जाएगा। वहीं अमेरिका ने कहा कि हमारे नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कुछ भारतीय सांसदों ने…

Read More

अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेंगे सिलेंडर!

अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेंगे सिलेंडर!

नई दिल्ली: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु के चुने हुए पेट्रोल पंपों पर बाजार भाव वाले सिलेंडर की बिक्री शुरू हो जाएगी। ये योजना अगस्त से शुरु होगी। जहां योजना शुरू की जाएगी वहां केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पंपों की पहचान करने को कहा है। शहरों में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर बनाने के काले कारोबार पर नकेल कसने और सभी को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की योजना के तहत अगले चरण में अन्य बड़े शहरों में योजना शुरू की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि…

Read More

‘मायावती ने अपने शासकाल के दौरान अराजकता का नंगा नाच किया’

‘मायावती ने अपने शासकाल के दौरान अराजकता का नंगा नाच किया’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार और पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को मायावती ने जब सपा पर हमला बोला तब कुछ समय बाद ही सपा की ओर से भी जवाबी प्रहार किया गया। सपा के कारागार मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘सावन के अंधे को सब हरा ही हरा दिखाई देता है’ और यही बात मायावती पर अक्षरश लागू होती है। मायावती के शाब्दिक प्रहार से तिलमिलाई सपा ने भी…

Read More

‘पीछे हटने के लिए दबाव में हैं सांसद’

‘पीछे हटने के लिए दबाव में हैं सांसद’

वाशिंगटन: मानवाधिकारों को सार्वभौमिक बताते हुए धर्मनिरपेक्ष भारतीय, अमेरिकी समूह ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को वीजा नामंजूर करने की वर्तमान नीति पर बने रहने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लिखे गये 65 सांसदों के पत्र को सही ठहराया है। बीते आठ साल से भी अधिक समय से मोदी विरोधी अभियान छेड़ा हुआ यह भारतीय अमेरिकी समूह अमेरिका को इस बात पर राजी करने में अब तक कामयाब रहा है कि मोदी को अमेरिकी वीजा नहीं दिया जाए। इन समूहों ने हालांकि कहा कि पिछले साल मोदी के…

Read More

32 रुपये खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं!

32 रुपये खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं!

नई दिल्ली: योजना आयोग के नये आंकड़ों के मुताबिक देश की आबादी में गरीबों का अनुपात 2011-12 में घटकर 21.9 प्रतिशत पर आ गया। यह 2004-05 में 37.2 प्रतिशत पर था। योजना आयोग ने एक प्रकार से अपने पूर्व के विवादास्पद गरीबी गणना के तरीके के आधार पर ही यह आंकड़ा निकाला है। सरकार के आंकड़े के मुताबिक गरीबों की कुल संख्या में करीब 35 फीसदी की गिरावट आई है। योजना आयोग ने जो गरीबी का आंकड़ा दिया है, वह उसी गणना के तरीके पर आधारित है। इसमें कहा गया…

Read More

अमेरिका के उपराष्ट्रपति से मिली सुषमा, नहीं किया मोदी का जिक्र

अमेरिका के उपराष्ट्रपति से मिली सुषमा, नहीं किया मोदी का जिक्र

नई दिल्ली: भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बायडेन से मुलाकात की और एच-1बी वीज़ा के मुद्दे पर चर्चा की। लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी यात्रा के लिए वीज़ा दिए जाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के मामले को नहीं उठाया। सुषमा ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्वीटर पर कहा, ‘‘आज दोपहर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बायडेन के साथ मेरी बहुत अच्छी मुलाकात रही। मैंने टोटलाइज़ेशन समझौते और भारतीय प्रोफेशनल लोगों को दिए जाने वाले एच-1 बी वीज़ा के मुद्दे उठाए।’’ अमेरिका…

Read More

सेंसेक्स 30 माह के शीर्ष पर, निवेशकों की पूंजी 40,000 करोड़ बढ़ी

सेंसेक्स 30 माह के शीर्ष पर, निवेशकों की पूंजी 40,000 करोड़ बढ़ी

मुंबई: बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें दिन जारी रहा और सेंसेक्स 143 अंक के उछाल से 30 माह के शीर्ष पर पहुंच गया। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच टिकाउ उपभोक्ता सामान, एफएमसीजी तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में मजबूती आई। पिछले चार सत्र में 308 अंक की बढ़त दर्ज करने वाला 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 143.01 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ के साथ 20,302.13 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 5 जनवरी, 2011 को देखा था। सेंसेक्स की कंपनियों…

Read More

‘शत्रुघ्न के खिलाफ की जा सकती है कार्रवाई ‘

‘शत्रुघ्न के खिलाफ की जा सकती है कार्रवाई ‘

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावों की कमान नरेन्द्र मोदी के सुपुर्द किए जाने के बावजूद वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी की पतवार सौंपे जाने की शत्रुध्न सिन्हा की जोरदार वकालत पर भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जा सकने का आज संकेत दिया। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा, ‘‘हमने शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सुना। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। लौटने पर वह शत्रुघ्न के बयान पर संज्ञान लेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि इसका मतलब शत्रुघ्न के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की…

Read More

हथियार बंद 4 बदमाश 90 लाख से भरा तांबे का ट्रक ले उड़े

हथियार बंद 4 बदमाश 90 लाख से भरा तांबे का ट्रक ले उड़े

मुजफ्फरनगर: एनएच-58 के रामपुर तिराहे पर स्थित पुलिस चौकी से महज 100 गज की दूरी पर बीती रात डेढ़ बजे हथियार बंद कई बदमाश 90 लाख से भरे तांबे का ट्रक ले उड़े। ट्रक ड्राईवर सहित क्लीनर के हाथ पांव बांध कर बागोवाली की पुलिया स्थित गन्ने के खेत में धकेलकर रफुचक्कर हो गए। पुलिस इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, ट्रक ड्राईवर सुशील जो कि मेरठ में जानी थाने के राव मोहनपुर गांव निवासी है। उसका कहना है कि वह मध्यप्रदेश स्थित इंदौर से 15…

Read More

दिग्गी बोले, आतंकवाद की वजह आडवाणी की रथ यात्रा

दिग्गी बोले, आतंकवाद की वजह आडवाणी की रथ यात्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने रविवार को इंडियन मुजाहिद्दीन पर विवादित ट्वीट किया था कि इंडियन मुजाहिद्दीन का गठन गुजरात दंगों के बाद हुआ जिसे लेकर काफी विवाद बना हुआ है जो अभी फिलहाल शांत नहीं हुआ था कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज विवदित बयान दे दिया। दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट किया कि देश में आतंकी गतिविधियां लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के बाद बढ़ीं। साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंडियन मुजाहिद्दीन है भी या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं…

Read More