33 रुपए में नेता अपने परिवार का पालन-पोषण करके दिखाएं: हजारे

33 रुपए में नेता अपने परिवार का पालन-पोषण करके दिखाएं: हजारे

फर्रखाबाद: उत्तर प्रदेश यात्रा पर निकले प्रमुख समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि हमारे देश की गरीबी रेखा का निर्धारण करने वाले सभी नेता पहले अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें, इसके बाद 33 रुपए में अपने परिवार का पालन-पोषण करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि 33 रुपए में खाना तो दूर की बात है नेता चाय भी नहीं पी सकेंगे। दूसरी तरफ हजारे ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईमानदारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मोदी अच्छे व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि यदि वह अच्छे होते और गुजरात में पूरी तरह…

Read More

मनमोहन सिंह ‘किताबी अर्थशास्त्री’: भाजपा

मनमोहन सिंह ‘किताबी अर्थशास्त्री’: भाजपा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर ‘किताबी अर्थशास्त्री’ होने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘किताबी अर्थशास्त्री’ हैं। उन्हें जमीनी हकीकत नहीं पता। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से देश की अर्थव्यवस्था पर संसद में श्वेत पत्र लाने की मांग की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में देश की आॢथक स्थिति पर प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री…

Read More

‘जब RSS बम बना रहा था, तब क्या दिग्गी पकौड़े तल रहे थे’

‘जब RSS बम बना रहा था, तब क्या दिग्गी पकौड़े तल रहे थे’

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर इस बात का मुद्दा उठाया कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी, तब यदि आरएसएस के लोग बम बना रहे थे, तब दिग्विजय सिंह वहां क्या भजिया-पकौड़े बना रहे थे। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब पूरी तरह से नॉन सीरियस नेता बन चुके हैं। इस मौके पर वहां ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित के साथ जुड़े सवालों पर बात…

Read More

चीनी अतिक्रमण पर एंटनी ने चुप्पी तोडी

चीनी अतिक्रमण पर एंटनी ने चुप्पी तोडी

नई दिल्ली: चीन की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा के अतिक्रमण की बढती घटनाओं पर पहली बार अपनी चुप्पी तोडते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर व्यवस्था कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों को इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अॢपत करने के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में एंटनी ने माना कि भारत चीन के बीच लंबी सीमा का समाधान होना अभी है…

Read More

मोदी या राहुल को लेकर कोई खास लगाव नहीं’

मोदी या राहुल को लेकर कोई खास लगाव नहीं’

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर देखने में कोई दिलचस्पी नहीं होने संबंधी अमत्र्य सेन के विवादास्पद बयान के बाद एक और जानेमाने अर्थशास्त्री जगदीश भगवती ने कहा कि उन्हें मोदी या राहुल गांधी के मामले में कोई खास लगाव नहीं है। भगवती ने कहा, ‘‘मैं मोदी के लिए वोट नहीं डालने वाला। मुझे उनके प्रति कोई खास लगाव नहीं है। लेकिन मुझे राहुल गांधी के लिए भी कोई खास लगाव नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि सभी प्रगतिशील लोग, चाहे वे किसी…

Read More

कारगिल युद्ध: आज है विजय दिवस, जरा याद करो कुर्बानी

कारगिल युद्ध: आज है विजय दिवस, जरा याद करो कुर्बानी

जालंधर: 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान को धूल चटा कर देश की रक्षा करते हुए अपनी जान देने वालों को देश का सलाम। भारतीय सेना के जांबाजों ने टाइगर हिल फतह कर देश के लिए सब कुछ कर गुजरने का इतिहास कायम किया था। देश के हर राज्य के जवानों ने इस संघर्ष में अपनी शहादतें दी थीं, लेकिन जम्मू कश्मीर भी इसमें पीछे नहीं रहा। रियासत के 71 जवानों ने अपनी शहादतें दी थी। आज है कारगिल युद्ध का विजय दिवस। एक बार फिर उस…

Read More

BJP नेता ने PM, सोनिया, शीला और मोंटेक को भेजा 33 रुपए का मनीआर्डर

BJP नेता ने PM, सोनिया, शीला और मोंटेक को भेजा 33 रुपए का मनीआर्डर

नई दिल्ली: योजना आयोग द्वारा गरीबी रेखा का आकलन करने के तरीके पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 33 रुपए का मनीऑर्डर भेजा है। गोयल ने कहा कि यह योजना आयोग के उस आकलन के खिलाफ प्रदर्शन करने का भाजपा का अपनी तरीका है जिसमें कहा गया है कि रोजाना 33 कमाने वाला गरीब नहीं है। गरीबी रेखा के लिए इस आकलन को लेकर पहले भी…

Read More

‘दामिनी’ गैंगरेप: नाबालिग आरोपी पर फैसला होगा आज

‘दामिनी’ गैंगरेप: नाबालिग आरोपी पर फैसला होगा आज

नई दिल्ली: किशोर न्याय बोर्ड ने गत वर्ष 16 दिसम्बर को पैरा मेडिकल की छात्रा ‘दामिनी’ के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के एक नाबालिग आरोपी की भूमिका से संबंधित फैसला आज हो सकता है। बोर्ड ने गत पांच जुलाई को सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन इसे ऐन वक्त पर 25 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। आरोपी घटना के वक्त नाबालिग था और पिछले महीने उसने 18 वर्ष की उम्र पूरी की है। बोर्ड यदि उसे नाबालिग घोषित करता है…

Read More

अब बच्चों के खाने पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर!

अब बच्चों के खाने पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर!

मंगलौर: नगर के एक कन्या इंटर कालेज में मिड-डे-मील सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बनाया जायेगा। कालेज ने उक्त निर्णय बिहार में मिड-डे-मील के कारण बच्चों के बीमार होने की वजह से लिया है। क्षेत्र के केवल कन्या पाठशाला इंटर कालेज में मिड-डे-मील माध्याह्न भोजन अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बनाया व परोसा जाएगा। जिससे भोजन की शुद्धता पर बारीकी से नजर रखी जायेगी, वहीं भोजन-माता भी अपने कार्य में लापरवाही नहीं बरत सकेगी। बिहार में मिड-डे-मील माध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले को गंभीरता से…

Read More

केंद्र सरकार की परिभाषा ने किया गरीबों के साथ मजाक, चुकानी होगी कीमत: चौहान

केंद्र सरकार की परिभाषा ने किया गरीबों के साथ मजाक, चुकानी होगी कीमत: चौहान

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना करते हुए आज कहा कि उसने गरीबी संबंधी नई परिभाषा गढ़कर गरीबों के साथ मजाक किया है और उसे इसकी कीमत आने वाले चुनावों में चुकाना होगी। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले चौहान ने उज्जैन जिले के नागदा में पत्रकारों से कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार कागजों पर गरीबी हटाने के प्रयास में जुटी हुई है। योजना आयोग के इस संबंध में ताजे आकड़े भी भ्रम पैदा करने वाले प्रतीत…

Read More