नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पार्टी नेताओं ने मुद्दों पर ध्यान देने को कहा ताकि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर दबाव बनाया जा सके। राज्य क प्रभारी महासचिव गुरुदास कामत, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अर्जुन मोडवाडिया और कांग्रेस विधायक दल के नेता शंकर सिंह बघेला के साथ परिचर्चा सत्र को संबोधित करते हुए राहुल ने पिछले तीन वर्षो में पार्टी के संगठनात्मक कार्यो का जायजा लिया। समझा जाता है कि राहुल ने नेताओं से कहा, ‘‘ आप मुद्दों को उठायें जिससे वहां सरकार पर दबाव बन सके।…
Read MoreCategory: Breaking News
बटला हाउस एनकाउंटर केसः शहजाद अहमद की सजा पर फैसला कल 2 बजे
नई दिल्ली: बटला हाउस एनकाउंटर केस में शहजाद अहमद को कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में शहजाद के वकील नहीं आए जिससे अदालत खफा है। शहजाद अहमद की सजा पर फैसला कल 2 बजे होगा। पुलिस ने शहजाद को फंसी देने की मांग की है। साकेत कोर्ट ने शहजाद को इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की हत्या का दोषी माना है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि शहजाद के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग करेगी। अदालत को ये तय करना है कि बटला हाउस एनकाउंटर केस में दोषी…
Read Moreगैस कीमत पर SC ने केंद्र और RIL को नोटिस
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने गैस की कीमत बढाए जाने के मामले पर केन्द्र सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को नोटिस भेजा है। न्यायालय ने आज यह नोटिस इस संबंध में दायर एक जनहित याचिका पर जारी किया है। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र और आरआईएल से चार सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई छह सितम्बर को होगी।
Read More‘भगवान ने कांग्रेस के खानदान का नाश करने के लिए राहुलकाल पैदा कर दिया’
नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘एक खानदान ने देश को भिखारी बनाकर रख दिया है। लोग कांग्रेस से नफरत करने लगे हैं। सोनिया गांधी ने लोकतंत्र को बंधक बना दिया है।’बाबा रामदेव ने यह बयान एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ भी नहीं किया। मैं इस देश का एक जिम्मेदार नागरिक हुं। मैं मुद्दों के लिए लड़ रहा हुं मोदी के लिए नहीं। मुझे मेरे काम ने बनाया। हमारा मकसद देश को…
Read More30 लाख रुपये दिए थे मेरी हत्या के लिेए: अन्ना हजारे
नई दिल्ली: जनतंत्र यात्रा के तहत यूपी के गोंडा जिले में पहुंचे गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने जन लोकपाल बिल के लिए आयोजित एक सभा में खुलासा किया है कि साल 2003 में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने उनकी हत्या की सुपारी दी थी। मगर सुपारी लेने वाले अपराधियों ने अन्ना के सहयोगी को तो मारा। मगर उन्हें छोड़ दिया। मौजूदा यूपीए सरकार के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे। अन्ना का आरोप है कि शिंदे सरकार के एक मंत्री ने हत्यारों को 30…
Read Moreभारत में फिर से पाकिस्तान पत्थरबाजी के प्रदर्शन पर उतरा
नई दिल्ली: पाकिस्तान बेशक देश के साथ मैत्री का राग अलाप रहा है लेकिन वह फि र से भारत के बेरोजगार युवकों को रोजगार के नाम पर मोटी रकम देकर किसी न किसी बहाने पत्थर फेंकने जैसे प्रदर्शन की नाकाम कोशिश में जुटा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई देश में जहां आतंकी हमला कराने की फिराक में है, वहीं कश्मीर में फिर पत्थर फेंकने जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकती हैं, ताकि सुरक्षा तंत्र का ध्यान बंटाकर इन घटनाओं पर लग जाए। सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण…
Read More‘भक्ति अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह’
पटना: चारा घोटाले में फंसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पगला बाबा के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे और तीन घंटे तक पूजा की। विंध्यांचल में पगला बाबा के आश्रम में लालू यादव ने शुक्रवार को तीन घंटे तक पूजा अर्चना की। परिक्रमा के बाद लालू प्रसाद यादव पगला बाबा के चरणों में घंटों तक बैठे रहे। बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद लालू यादव ने बाबा को चमत्कारी बताते हुए कहा कि बाबा पगला को दुश्मन की हर चाल की खबर है। बाबा ने उपाय किए हैं…
Read Moreबीजेपी गठबंधन लोक सभा में लहराएगा परचम
नई दिल्ली: लोकसभा का चुनाव 2014 देश में अभी हुए, तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन परचम लहराएगा। बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए)172 से लेकर 180 सीटें हासिल कर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा। पीएम के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद हैं लेकिन एनडीए साधारण बहुमत से पीछे रह जाएगा जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन यूनाइडेट प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) 149 से लेकर 153 में सिमट कर रहा जाएगा। करीब 200 सीटों पर उन पार्टियों का कब्जा होगा जो न…
Read Moreमोदी वीजा मामले में कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ!
नई दिल्ली: मोदी अमेरिकी वीजा पर दिन-ब-दिन सियासत गरमाती जा रही है। भाजपा बराक ओबामा से अपील कर एफबीआई से जांच की मांग कर सकती है। शकील अहमद ने फिर ट्वीट करते हुए भाजपा को को निशाना बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा न दिए जाने वाली चिट्ठी पर शकील अहमद ने कहा है कि उस चिट्ठी पर भारत में हस्ताक्षर किए गए और उसका इस्तेमाल अमेरिका में हुआ है। चूंकि भाजपा सीबीआई पर विश्वास नहीं करती, वह बराक ओबामा से अपील करके एफबीआई से जांच की…
Read Moreमनीष तिवारी के घर के बाहर मिली एसिड की बोतलें
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के घर के बाहर पुलिस को एसिड की बोतलें मिली। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने तेजाब की बोतलें अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर एसिड की 4 बोतलें बरामद हुई है। एसिड की बोतलें मिलने से हड़कप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Read More