अबू सलेम की याचिका पर SC कल सुनायेगा निर्णय

अबू सलेम की याचिका पर SC कल सुनायेगा निर्णय

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय गैंगस्टर अबू सलेम की उस याचिका पर कल फैसला सुनायेगा जिसमें उसने पुर्तगाल की अदालत के निर्णय के आधार पर अपने खिलाफ चल रहे विभिन्न मुकदमों की कार्यवाही निरस्त करने का अनुरोध किया है। पुर्तगाल की अदालत ने अबू सलेम के भारत में प्रत्यर्पण की शर्तो का ‘उल्लंघन’ करने के आधार पर उसका प्रत्यर्पण निरस्त कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने नौ जुलाई को अबू सलेम की अपील पर सुनवाई पूरी करते हुये कहा था कि सीबीआई की दलीलों पर…

Read More

बुरे फंसे अनुराग ठाकुर

बुरे फंसे अनुराग ठाकुर

शिमला: दि होटल पैवेलियन मामले में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बुरी तरह फंस गए हैं। उपरोक्त मामले में स्टेट विजीलैंस द्वारा जिन धाराओं को आधार बना कर अनुराग के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है उससे न केवल उनकी छवि खराब हुई है बल्कि उनका राजनीतिक करियर भी दाव पर लग गया है। एफ.आई.आर. में दर्ज धाराओं के मुताबिक अगर अनुराग दोषी सिद्ध होते हैं तो उन्हें न केवल जेल जाना पड़ेगा बल्कि क्रिकेट एसोसिएशन की सरदारी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। एफ.आई.आर.…

Read More

अवैध खनन से पौने दो लाख की कमाई रोजाना

अवैध खनन से पौने दो लाख की कमाई रोजाना

नई दिल्ली, (राकेश त्यागी): रेत का अवैध खनन यमुना और हिडंन से बेखौफ जारी है। एक ट्रक से करीब 5 हजार रुपये की कमाई होती है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब 350 ट्रक रेत हर रोज निकालने से करीब पौने दो लाख की शुद्ध कमाई का अनुमान लगाया गया है। खदान के एक कर्मचारी ने बताया कि हमे तो सिर्फ महीने भर का एक लाख रुपया मिलता है। बाकी रकम तो रेत माफिया को भेजी जाती है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से आगे भी रेत से भरे हुए दर्जनों ट्रक, यमुना…

Read More

‘भाटी के बयान पर अखिलेश दें सफाई’

‘भाटी के बयान पर अखिलेश दें सफाई’

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र भाटी के इस बयान के बारे में स्पष्टीकरण की मांग की है कि उन्होंने 41 मिनट के अंदर दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित करवा दिया था। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कल यहां कहा, ‘‘एक तरफ तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को उचित ठहरा रहे हैं, दूसरी ओर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पार्टी के नेता नरेन्द्र भाटी दावा कर रहे हंैं कि उन्होंने उस अधिकारी को 41 मिनट में…

Read More

दिल्ली आने पर मोदी को दिखाएंगे काले झंडे

दिल्ली आने पर मोदी को दिखाएंगे काले झंडे

नई दिल्ली: गुजरात में दशकों से बसे पंजाब के सिख किसानों को बेदखल करने और पंजाब वापस जाने का चौंतरफा विरोध शुरू हो गया है। सिख संगठनों ने इसके लिए सीधे तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ ही ताल ठोंक दी है। साथ ही अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली सहित एन.सी.आर. में नरेंद्र मोदी जब भी दौरा करेंगे, सिख संगठन उनका काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। सिख संगठन मोदी के खिलाफ विरोध की शुरूआत भी सोमवार से करेंगे। सोमवार को नई दिल्ली स्थित…

Read More

बिहार: रेल ट्रैक पर ब्लास्ट, नक्सलियों पर शक, रेल रूट बाधित

बिहार: रेल ट्रैक पर ब्लास्ट, नक्सलियों पर शक, रेल रूट बाधित

पटनाः बिहार के गुरारू क्षेत्र के पास एक रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। ब्लास्ट के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल इस ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों का हाथ है। इस बलास्ट के कारण कोलकाता राजधानी और सियालदह राजधानी को रोक दिया गया है। उधर मुगलसराय रूट पर भी रेल सेवा बाधित हो गई है। घटना स्थल…

Read More

‘पुलिस की वर्दी में आए आतंकी, जेल से छुड़ा ले गए 40 ‘खतरनाक’ आतंकवादी’

‘पुलिस की वर्दी में आए आतंकी, जेल से छुड़ा ले गए 40 ‘खतरनाक’ आतंकवादी’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी संख्या में तालिबानी आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान की सेंट्रल जेल पर हमला कर अपने 40 साथियों को छुड़ा लिया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा आतंकी इस हमले में शामिल थे, जिनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे। आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनवा प्रांत की इस जेल में 5000 से ज्यादा कैदी बंद हैं। हालांकि अमेरिका अखबार लॉस एंजेल्स टाइम्स के मुताबिक, आतंकी अपने…

Read More

RBI की क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान, CRR और रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

RBI की क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान, CRR और रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए की कमजोरी को ध्यान में रखते हुए नीतिगत दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और महंगाई के अनुमार को घटाकर क्रमश: 5.5 प्रतिशत और 5.0 प्रतिशत कर दिया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने चालू वित्त वर्ष की ऋण एवं मौद्रिक नीति की पहली तिमाही समीक्षा की आज यहां घोषणा करते हुए कहा कि रुपए को थामने के लिए हाल ही में किए गए मौद्रिक उपायों को विनिमय बाजार में…

Read More

ट्रक-वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत, कई घायल

ट्रक-वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत, कई घायल

बीकानेर: राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में आज ट्रक और वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अुनसार गोलूवाला क्षेत्र में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी विद्यालय की बस सुबह करीब सवा सात बजे गोलूवाला कैचिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई जिससे सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य कई बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों में से पांच को गोलूवाल, छह…

Read More

अखिलेश बोले, IAS दुर्गा के निलंबन फैसले पर बहस नहीं

अखिलेश बोले, IAS दुर्गा के निलंबन फैसले पर बहस नहीं

लखनऊ: अवैध खनन मामले पर सख्त रुख अपनाने वाली बहादुर आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार अपना फैसला वापस लेने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी साफ कह दिया है कि अफसर दुर्गा के निलंबन पर बहस नहीं होनी चाहिए। IAS दुर्गा शक्ति पर चाहे सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बन रहे धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर कार्रवाई की गई हो लेकिन सूत्रों के अनुसार दुर्गा के निलंबन के पीछे रेत माफिया की ही साजिश है क्योंकि…

Read More