पटना : जम्मू-कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की मदद से घात लगाकर घुसपैठियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए बिहार के चार जवानों में से एक विजय राय की पत्नी ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए दस लाख रूपये के मुआवजा राशि को ठुकराते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मांग की है। पटना के बिहटा स्थित अपने आवास पर शोकाकुल परिवार और पडोसियों से घिरीं राय की पत्नी पुष्पा राय ने कहा कि क्या दस लाख रूपये मुआवजा की राशि मेरे पति को वापस ला सकती…
Read MoreCategory: Breaking News
पोस्टर में बस मोदी-मोदी, स्लोगन- ‘नई सोच नई उम्मीद’
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए चाहे सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन देश की नजरें टिकीं हैं कांग्रेस और बीजेपी पर। सभी यह देखने को उत्सुक है कि कांग्रेस और बीजेपी अपने कौन से पत्ते खोलती हैं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल बीजेपी ने अपना नया पोस्टर जारी किया है जिसमें सिर्फ एक नेता का चेहरा होगा और वह है चुनाव समिति के नए अध्यक्ष नरेंद्र मोदी का। सूत्रों के अनुसार पोस्टर में तस्वीर के साथ स्लोगन होगा- नई सोच नई उम्मीद। सूत्रों के अनुसार बीजेपी…
Read More‘मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ मुलाकात वक्त पर ही तय होगी’
नई दिल्ली: जम्मू-कशमीर के पूंछ में 5 भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद भी भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत पहले से तय समय के अनुसार ही होगी। कांग्रेस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तय समय पर ही होगी। कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने कहा कि सितंबर में यूएन आमसभा के दौरान मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ मुलाकात करेंगे। पूंछ में पाक सेना द्वारा 5 भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद पैदा हुए माहौल को लेकर चाको ने कहा कि…
Read Moreपाक सैनिकों ने ऐसे की भारतीय सैनिकों की हत्या
जम्मू/पुंछ : नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मियां नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध सुधारने की उम्मीदों पर आज तड़के उस समय पानी फिर गया, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की चौकी पर हमला कर 5 सैनिकों को शहीद कर दिया, जबकि एक अन्य घायल हो गया। शहीद सैनिकों में सेना की 21 बिहार रैजीमैंट के प्रेमनाथ सिंह, शंभूनाथ शरमन, रघुनंदन प्रसाद व विजय कुमार और 49 एम.एल.आई. के नायक मंगल पुंडलीक कर्बा शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की 801…
Read Moreआम आदमी पार्टी की नेता संतोष कोली की मौत
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और सीमापुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहीं संतोष कोली की आज सिर में गहरी चोट से सुबह मौत हो गई। संतोष 30 जून की शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। मंगलवार की रात ब्रेन हैमरेज की वजह से संतोष की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। कल रात से ही आप के कई नेता और कार्यकर्ता हॉस्पिटल में मौजूद थे। सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था…
Read Moreबस हादसे में 8 की मृत्यु 39 घायल
शिमला (वीरेंद्र खागटा) नेरवा :-शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर पथ परिवहन की बस संख्या एच पी 66 -1923 दुर्घटना ग्रस्त हो गई , ये बस शिमला से पहलोग जा रही थी! धबास के समीप कराई गाँव पहुँचने पर सामने से सेब से एक लदा ट्रक आया , बस के चालक ने पास देने के लिए बस को जैसे ही पीछे किया तो सड़क धसने के कारण बस सीधी सड़क से करीब 700 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी, जैसे बस एक चट्टान से टकराई बस की छत और बॉडी अलग…
Read Moreपाकिस्तानी हमले पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा, सेना सीमा पर तैयार है
नई दिल्ली: पाकिस्तानी हमले पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा, सेना सीमा पर तैयार है। रक्षा मंत्री ने कहा, नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के पांच भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारे जाने की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान के सैनिकों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी एक भारतीय चौकी पर हमला किया जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने कल मध्य रात्रि में भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ…
Read MoreIAS दुर्गा के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
नई दिल्ली: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। वकील एमएल शर्मा ने अर्जी दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बताकर यूपी सरकार के फैसले को चुनौती दी है। वहीं दुर्गा शक्ति के निलंबन के मामले में वक्फ बोर्ड के मुताबिक मस्जिद की दीवार भू-माफिया ने गिरवाई थी ताकि दुर्गा शक्ति को इस मामले में फंसाया जा सके। वक्फ बोर्ड दनकौर के सदस्य कादिर खान जायसवाल कई साल से भू-माफिया से लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि…
Read Moreजम्मू के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, 5 जवान शहीद
नई दिल्ली: पाकिस्तान के सैनिकों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी एक भारतीय चौकी पर हमला किया जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने कल मध्य रात्रि में भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ की तथा नियंत्रण रेखा के इस पार सरला चौकी पर घात लगाकर हमला किया। सूत्रों ने कहा कि हमले में पांच भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘‘मुझे सुबह के समय इस खबर के…
Read Moreइशरत जहां केस: IPS पीपी पांडे को कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
अहमदाबाद: इशरत जहां केस के आरोपी आईपीएस अफसर पीपी पांडे को कोर्ट ने झटका दिया। स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। गौरतलब है कि विशेष सीबीआइ कोर्ट ने इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के अतिरिक्त महानिदेशक पीपी पांडे की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षा रख लिया था जिस पर आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सीबीआइ कोर्ट में आइपीएस पांडे के वकील निरुपम नानावटी ने कहा कि इशरत मामले में जांच एजेंसी आरोप पत्र पेश कर चुकी है, इसलिए अन्य अधिकारियों की तरह…
Read More