मिस्र में ताजा हिंसा में 38 लोगों की मौत

मिस्र में ताजा हिंसा में 38 लोगों की मौत

काहिरा: मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर बर्बर कार्रवाई में 600 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के हजारों समर्थकों ने आज जुमे की नमाज के बाद मिस्र की सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। यहां के गृह मंत्रालय ने चेतावनी दे रखी थी कि किसी भी सरकारी इमारत की ओर बढऩे वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस हथियारों का इस्तेमाल करेगी। मुस्लिम ब्रदरहुड ने इस चेतावनी की परवाह नहीं…

Read More

67वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश

67वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश

नई दिल्ली: भारत के 67वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र के नाम संदेश में बुधवार को कहा कि पिछले लगभग सात दशकों से हम अपने भाग्य के नियंता खुद हैं। और यही वह क्षण है, जब हमें पूछना चाहिए कि क्या हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? मुखर्जी ने कहा कि आज के दिन हमारा ध्यान हमारे स्वतंत्रता संग्राम को सही दिशा प्रदान करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों सहित उन महान…

Read More

21 तोपों की सलामी के साथ PM ने फहराया तिरंगा

21 तोपों की सलामी के साथ PM ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: लाल किले का ऐतिहासिक प्राचीर, ऊपर बादलों की छांव, हल्की-हल्की हवा और उसमें मौजूद नमी देश के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के मौके पर कुदरत इससे बेहतर तोहफा नहीं दे सकती थी। जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराया तो क्या बच्चे, क्या बूढे, क्या सेना के जवान क्या आम इंसान, सबने वायुसेना के बैंड के साथ जन-गण-मन गुनगुनाना शुरू कर दिया। लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान दिखाया। सेना के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी और 21 तोपों ने गरज-गरज कर…

Read More

भारत पाक सीमा का दौरा कर बीएसएफ जवानों से मिलेंगे मोदी

भारत पाक सीमा का दौरा कर बीएसएफ जवानों से मिलेंगे मोदी

राजकोट: देश के 67वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भुज में ध्वजारोहण के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मिलने के लिए भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जाएंगे। राज्य जल विभाग की ओर से बिछाई गई एक पेयजल पाइप लाइन को मोदी बीएसएफ पोस्ट को देंगे। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के द्वारा कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन की पृष्ठभूमि में मोदी सीमा पर जवानों से मिलने जाएंगे।

Read More

उच्चतम न्यायालय ने भुल्लर की पुनर्विचार याचिका खारिज की

उच्चतम न्यायालय ने भुल्लर की पुनर्विचार याचिका खारिज की

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने आज खलिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के आतंकवादी देविंदरपाल सिंह भुल्लर की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से इंकार के शीर्ष न्यायालय के फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की गयी थी। भुल्लर ने इस आधार पर अपनी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी कि उसकी दया याचिका पर सरकार ने फैसला करने में काफी लंबा समय लगाया है। न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी की अध्यक्षता वाली पीठ ने…

Read More

मनमोहन ने मोदी पर साधा निशाना!

मनमोहन ने मोदी पर साधा निशाना!

नई दिल्ली: भाजपा नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज आगाह किया कि तंग और सांप्रदायिक ख्याल लोकतंत्र और देश को कमजोर करेंगे और ऐसे ख्यालों को पनपने से रोकना चाहिए । लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार दसवां भाषण कर रहे सिंह ने कहा, ‘‘एक आधुनिक प्रगतिशील और धर्म निरपेक्ष देश में तंग और सांप्रदायिक ख्यालों की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती । ऐसी सोच हमारे समाज को बांटती है और हमारे लोकतंत्र को…

Read More

उम्मीद है कि आज खाद्य सुरक्षा बिल पास हो जाएगाः राहुल गांधी

उम्मीद है कि आज खाद्य सुरक्षा बिल पास हो जाएगाः राहुल गांधी

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा बिल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मुझे उन्हें उम्मीद है कि आज बिल पास हो जाएगा।’’ राहुल आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल सुबह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगे और क्षेत्र में भ्रमण के बाद देर शाम दिल्ली वापस लौट जाएंगे। वहीं कांग्रेस की प्रमुख और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पसंदीदा विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक पर अपनी बात रख सकती हैं। आज इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा संभव है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।…

Read More

किश्तवाड़ क्यों नहीं जाती सोनिया: उद्धव

किश्तवाड़ क्यों नहीं जाती सोनिया: उद्धव

नई दिल्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हमला करते हुए कहा कि जब असम में दंगा होता है तो सोनिया बिना देरी वहां पहुंच कर लोगों से मिलती है उनका हालचाल पूछती है लेकिन किश्तवाड़ जाने में इतनी देर क्यों कर रही है, वहां जाकर लोगों से क्यों नहीं मिल रही। गौरतलब है कि ईद-उल-फितर के दिन किश्तवाड़ में अल्पसंख्यकों को निशाना बना कर की गई हिंसा के परिणामस्वरूप समूचे जम्मू-कश्मीर में फैले तनाव के मद्देनजर जम्मू के 8 जिलों में कफ्र्यू लगा दिया गया था…

Read More

‘साम्प्रदायिकता का जहर घोल रही है अखिलेश सरकार’

‘साम्प्रदायिकता का जहर घोल रही है अखिलेश सरकार’

लखनऊ: उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव सरकार राज्य में साम्प्रदायिकता का जहर घोल रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही अखिलेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की अंधी दौड़ में सरपट दौड़ रही है। अब निकायों में मुसलमान कर्मचारियों की गिनती और तैनाती। मुस्लिम तुष्टिकरण की दिशा में उठाया गया एक और कदम है पाठक ने कहा कि नौकरी योग्यता के आधार पर मिली है मजहब के आधार पर तो नौकरी मिली नहीं। फिर…

Read More

गुजरात सरकार ने की आज सात नए जिले बनाने घोषणा

गुजरात सरकार ने की आज सात नए जिले बनाने घोषणा

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने आज सात नए जिले बनाने की घोषणा की है। इससे राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी। गुजरात सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा कि सातों नए जिले-अरावली, बोटाद, छोटा उदयपुर, मोरबी, महीसागर, गिर सोमनाथ और द्वारका 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों और तालुकाओं के गठन की घोषणा की थी।

Read More