मोदी के PM पद की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं’

मोदी के PM पद की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं’

पुणे: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस खबर का खंडन किया कि पार्टी की आतंरिक कलह की वजह से अगले साल के संसदीय चुनाव के वास्ते प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम की बहुप्रतीक्षित घोषणा में देरी हो रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस ही है जो विभाजित है न कि भाजपा। भाजपा में कभी भी दो-फाड़ नहीं देखा गया। ’’ उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। महाराष्ट्र भाजपा की…

Read More

10 हजार करोड़ रुपये का है आसाराम का साम्राज्य!

10 हजार करोड़ रुपये का है आसाराम का साम्राज्य!

नई दिल्ली : आसाराम बहुत बड़ी मुसीबत में हैं लेकिन विवादों में पडऩे का ये पहला मामला नहीं है। आसाराम पर आरोप ये भी है कि धर्म का प्रवचन देते-देते उन्होंने करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया है। एक मर्तबा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे आसाराम बचे तो एक बार लेकिन हर बार हर उपदेश में इसे अपनी ताकत बताकर बचते आए हैं आसाराम। वो भक्तों की आस्था को भी जानते हैं और आस्था से जुड़े कारोबार को भी यही वजह है को वो देश के सबसे…

Read More

वंजारा का IPS से इस्तीफा, मोदी पर जमकर साधा निशाना

वंजारा का IPS से इस्तीफा, मोदी पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली: कई फर्जी मुठभेड़ मामलों के आरोपी निलंबित आईपीएस अधिकारी डी जी वंजारा ने आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया है। वंजारा ने सरकार को 10 पन्नों की चिठ्ठी लिखी है। डीजी वंजारा सोहराबुद्दीन, इशरत जहां और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में पिछले 6 साल से जेल में बंद हैं। 10 पन्नों के इस्तीफे में वंजारा ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि सरकार केवल सीबीआई से अपनी खाल बचाने के लिए एनकाउंटर का इस्तेमाल कर रही है। सरकार का पूरा जोर किसी…

Read More

बीजेपी नेताओं की पीएम के साथ बैठक खत्म

बीजेपी नेताओं की पीएम के साथ बैठक खत्म

नई दिल्ली : कोयला ब्लाक आवंटन से संबंधित कथित ‘गायब’ फाइलों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा संसद में आज बयान दिए जाने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बने गतिरोध को तोडने के प्रयास में मनमोहन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी को अपने निवास पर आमंत्रित कर बैठक की जिसमें बीजेपी ने पीएम से कहा कि आप के सांसद सदन को चलने नहीं दे रहे है बीजेपी ने पीएम को कल सदन चलने को लेकर कोई भरोसा नही दिया। ओर…

Read More

2जी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं खारिज की

2जी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं खारिज की

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने कॉरपोरेट हस्तियों की ओर से दायर कई सारी याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। इन याचिकाओं में 11 अप्रैल, 2011 के उस आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी, जिसमें 2जी मामलों की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के आदेशों के खिलाफ किसी भी याचिका पर विचार करने से दिल्ली उच्च न्यायालय को रोक दिया गया था। ये याचिकाएं शाहिद बलवा, विनोद गोयनका, राजीव अग्रवाल, आसिफ बलवा और रविंदर कुमार चंदोलिया की ओर से दायर की गई थीं। चंदोलिया पूर्व संचार मंत्री…

Read More

तेलंगाना राज्य गठन पर कैबिनेट नोट 20 दिन में: शिंदे

तेलंगाना राज्य गठन पर कैबिनेट नोट 20 दिन में: शिंदे

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य गठन के फैसले पर अमल करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रस्ताव पारित कराने के लिए एक नोट तैयार कर रहा है और संभावना जताई जा रही है कि 20 दिनों के अंदर इस नोट को कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। सूत्रों के अनुसार शिंदे ने कहा कि वैधानिक पुनरीक्षण के…

Read More

नए सिरे से राजनीतिक पारी खेलने को सिद्धू तैयार

नए सिरे से राजनीतिक पारी खेलने को सिद्धू तैयार

चंडीगढ़: अमृतसर से भाजपा सांसद नवजोत सिद्धू के राजनीतिक यू-टर्न को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले साल 10 दिसम्बर से अमृतसर से गायब चले आ रहे हैं। उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगने व अमृतसर लोकसभा हलके में उनकी राजनीतिक सरगर्मियां ठप्प हो जाने से पार्टी में उसका विरोधी खेमा मामले को जब उठाने लगा तो सिद्धू ने फैसला किया कि वह 4 सितम्बर को अमृतसर में पहुंचकर रोड शो करेंगे। अपने हलके से एक साल गायब होने के कारण अमृतसर लोकसभा हलके…

Read More

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ ‘खाद्य सुरक्षा बिल’

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ ‘खाद्य सुरक्षा बिल’

नई दिल्लीः लोकसभा में मुहर लगने के बाद राज्यसभा नें भी खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा में खाद्य सुरक्षा में हुए संशोधनों पर चर्चा के बाद इस बिल को पास कर दिया गया है। आपको बता दें कि लोकसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका है। फिलहाल इस बिल के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलना अभी बाकी है। राज्यसभा में खाद्य सुरक्षा बिल के पेश करने पर बीजेपी नेता अरुण जेटली ने फिर सवाल उठाए। उनके अनुसार सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस…

Read More

देश को कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराने का यह सही समय: मोदी

देश को कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराने का यह सही समय: मोदी

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने संप्रग सरकार की निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश को कथित रूप से गहरे संकट की ओर ले गई है। मोदी ने बोताड़ में नया जिला बनाने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘देश को कांग्रेस पार्टी के चंगुल से मुक्त कराने का यह सही समय है क्योंकि इस पार्टी का खराब शासन का दौर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने भारत की तिजोरी को खाली कर दिया है और देश को गहरे संकट के मुहाने पर धकेल…

Read More

आसाराम समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 200 गिरफ्तार

आसाराम समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 200 गिरफ्तार

जोधपुरः अदालत द्वारा नाबालिग लड़की के आरोप में बुरी तरह से फंस चुके कथावाचक आसाराम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने से आसाराम समर्थकों का गुस्सा चरम पर है। आसाराम के समर्थकों ने जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में जुटे ये समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि आसाराम को जेल से रिहा किया जाए। समर्थकों के प्रदर्शन को उग्र होते देख स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें कई समर्थक घायल हो गए हैं। इसके अलावा 200 के…

Read More