मोदी की रैली के आगे छोटे पड़े UP के मैदान!

मोदी की रैली के आगे छोटे पड़े UP के मैदान!

यूपी: गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अपनी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को कानपुर से करेंगे। इसके साथ ही मोदी के कानपुर में रैली के लिए बड़े मैदानों की दिक्कत सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मोदी की रैली के लिए फूलबाग, मोतीझील जैसे मैदानों की कुल क्षमता करीब एक लाख है पर मोदी की बढ़ रही लोकप्रियता को देख कर माना जा रहा है कि मोदी की रैली में दो से ढाई लाख…

Read More

पुणे बस हादसे के दोषी की फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

पुणे बस हादसे के दोषी की फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

पुणे: जनवरी 2012 में पुणे की सड़क पर अंधाधुंध बस चलाकर लोगों को रौंदने वाले स्टेट ट्रांसपोर्ट के ड्राइवर संतोष माने की फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। बतां दें कि, ड्राइवर संतोष माने ने चलती बस से उसने कइयों को कुचला था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। माने स्वारगेट बस डिपो से खाली बस लेकर भागा था उसने रास्ते में कई गाडिय़ों और लोगों को कुचला। पुलिस ने गोलियां चलाकर भी उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन फिर भी वह…

Read More

सपा और BJP का ट्रेलर, मुजफ्फरनगर से 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू!

सपा और BJP का ट्रेलर, मुजफ्फरनगर से 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू!

लखनउ: केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मुजफ्फरनगर दंगों पर नियंत्रण करने में सुस्ती दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन दंगों को भाजपा और समाजवादी पार्टी की तरफ से वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा करार दिया है। रमेश ने आज यहां संवाद्दाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुजफ्फरनगर से 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।…यह समाजवादी पार्टी और भाजपा का ट्रेलर है।’’उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने जब अमित शाह को उत्तर प्रदेश का…

Read More

NIA हैदराबाद ने दिलसुखनगर विस्फोट मामले में यासीन भटकल को गिरफ्तार किया

NIA हैदराबाद ने दिलसुखनगर विस्फोट मामले में यासीन भटकल को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल को आज एनआईए हैदराबाद ने फरवरी 2013 में हुए दिलसुखनगर विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया। इससे पहले, दिल्ली की एक अदालत ने एनआईए की याचिका स्वीकार करते हुये उसे दो दिन के लिये जांच एजेंसी की हिरासत में दे दिया। राष्ट्रीय जांच एजेन्सी की चार दिन की हिरासत समाप्त होने पर भटकल को जिला न्यायाधीश आई एस मेहता के समक्ष पेश किया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए क्योंकि देश में विभिन्न आतंकवादी हमलों को…

Read More

यूनिट के दुरुपयोग के आरोप पूरी तरह गलत: वीके सिंह

यूनिट के दुरुपयोग के आरोप पूरी तरह गलत: वीके सिंह

नई दिल्ली: विवादों का केन्द्र बने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने आज कहा कि खुफिया इकाई के दुरूपयोग के बारे में रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित है और उनका जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप बेतुका है। अनधिकृत अभियान के लिए तकनीकी सहयोग प्रकोष्ठ :टीएसडी: का दुरूपयोग करने और वित्तीय अनियमितता में शामिल होने की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर जनरल सिंह ने दावा किया कि सेना और रक्षा मंत्रालय को अपनी जांच में इकाई के बारे में कुछ भी संदिग्ध नहीं…

Read More

‘समाज को बांटने वालों से निपटना हर देशवासी की जिम्मेदारी’

‘समाज को बांटने वालों से निपटना हर देशवासी की जिम्मेदारी’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के कुछ हिस्सों में हाल में हुए दंगों पर अफसोस जताते हुए आज कहा कि मुट्ठी भर लोग समाज में दरार डाल रहे हैं और उनका मुकाबला करना हर देशवासी की जिम्मेदारी है। डा. सिंह ने यहां राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भावना पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए हाल में हुए दंगों पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को राजनीति और समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने में अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक भूमिका के बारे में विचार करना चाहिए।…

Read More

राजनाथ बोले, मोदी की क्षमताओं को दुनिया मानती है

राजनाथ बोले, मोदी की क्षमताओं को दुनिया मानती है

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि नेता के रूप में उनकी (मोदी) क्षमताओं को दुनिया मानती है। राजनाथ ने यहां भाजपा के खेल प्रकोष्ठ की बैठक में कहा, ‘‘हमने देश के सबसे लोकप्रिय नेता को प्रधानमंत्री पद का अपना उम्मीदवार चुना है। उनके कार्यो को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में मान्यता मिली है।’’ उन्होंने कहा कि खेलों के प्रोत्साहन के लिए समर्थ सरकारी नीति की जरूरत है, जिसका इस समय अभाव…

Read More

आसाराम ‘कोडवर्ड्स’ से करते थे लड़कियों का शिकार!

आसाराम ‘कोडवर्ड्स’ से करते थे लड़कियों का शिकार!

जयपुर: यौण शोषण के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम की मुश्किलें और बढऩे वाली हैं क्योंकि आसाराम के कोडवर्ड्स का खुलासा हुआ है। कोडवर्ड्स और उसका मतलब सिर्फ उनके सेवादार ही समझ सकते थे, किसी बाहरी व्यक्ति के लिए इन्हें समझ पाना संभव नहीं था। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि ‘400 लगाओ’ का मतलब आसाराम से मोबाइल पर बात करना था। सब लोग यही सोचते थे कि उनके पास मोबाइल नहीं है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आसाराम का मोबाइल उनके रसोइए के पास…

Read More

यूपी विधानसभा: बीजेपी विधायक और सपा मंत्री में धक्का-मुक्की

यूपी विधानसभा: बीजेपी विधायक और सपा मंत्री में धक्का-मुक्की

लखनऊ: राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की आग की गर्माहट आज भी विधानसभा में देखने को मिली जब मुजफ्फरनगर दंगे के मामले पर सपा और बीजेपी विधायक धक्का-मुक्की पर उतर आए। हंगामा के चलते 25 मिनट के लिए कार्यवाही रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीजेपी विधायक उपेंद्र तिवारी कुछ कहने के लिए सीएम की तरफ बढ़े, जिस पर पवन पांडे ने उन्हें रोका और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी विपक्षी दलों ने सपा सरकार को घेरने…