नोकिया का शानदार फोन लूमिया 1020 गुरुवार को भारतीय बाजार में लांच किया गया। यह फोन 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इस फोन में 41 मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि अभी तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 47,000-48000 हो सकती है। दूसरे देशों में यह 800 डॉलर में उपलब्ध है। नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक पी बालाजी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी लूमिया रेंज के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिला है और हमारा मानना है कि…
Read MoreCategory: Breaking News
आसाराम की धमकी, जेल में रहना पड़ा तो त्याग दूंगा अन्न-जल
जयपुर: नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में फसे आसाराम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है। गुरुवार को आसाराम के जेल में बंद होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे नारायण सांई ने एक घंटे तक अपने पिता से अकेले में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नारायण साई ने कहा कि आसाराम ने धमकी दी है कि यदि कुछ दिन और उन्हें जेल में रहना पड़ा तो वे अन्न-जल त्याग देंगे। दूसरी तरफ गुरुकुल आश्रम की संरक्षक शिल्पी को अदालत ने…
Read Moreमुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, 50-60 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई: दक्षिण मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत गिरने से चार लोग घायल हो गए और कम से कम 50 अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह में करीब छह बजे डाकयार्ड रोड इलाके के बाबूगेनू बाजार के निकट हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए चार एंबुलेंस और 12 दमकल गाडिय़ों को भेजा गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। मलबे से बचाए गए चार लोगों को सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया…
Read More‘मुलायम और मोदी की साजिश के तहत हुए मुजफ्फरनगर दंगे’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी से समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही कल्याण ने मुजफ्फरनगर दंगों बोलते हुए कहा कि मुलायम, मोदी और अमित शाह की साजिश के तहत यह दंगे हुए है। इसके साथ ही कल्याण ने मुलायम के भाजपा से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुलायम दंगो के दौरान कड़ी कारवाई के आदेश देते तो कई जानें बच…
Read Moreआसाराम केस की सुनवाई कर रहे जज को धमकी भरी चिट्ठी
जोधपुर: आसाराम केस की सुनवाई कर रहे जोधपुर सेशन कोर्ट के जज मनोज कुमार व्यास की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जज मनोज कुमार को आसाराम के एक अज्ञात समर्थक से धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। गौरतलब है कि आसाराम नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में अभी जोधपुर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में कैद हैं। कोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। इसके अलावा जोधपुर कोर्ट ने आसाराम की साथी शिल्पी की भी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर…
Read Moreवीके सिंह के आरोपों को भारत के खिलाफ हथियार बना सकता है पाकिस्तान!
नई दिल्ली: पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के सेना द्वारा कश्मीर में राजनेताओं को पैसे दिए जाने के बयान से भारत की कश्मीर नीति को भारी नुकसान हुआ है। शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर में सेना के मंत्रियों को पैसे देने के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के बयान को लेकर सरकार बेचैन और चिंतित है। यह भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान वी. के. सिंह के इन आरोपों को भारत के खिलाफ अपना हथियार बना सकता है। सरकार अब इस कोशिश में…
Read Moreकठुआ में आतंकवादी हमला, पांच पुलिस कर्मियों समेत छह की मौत
कठुआ : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने दहशत का खेल खेला है। जम्मू के कठुआ जिले में पड़ने वाले हीरानगर पुलिस स्टेशन पर आंतकी हमले के समाचार प्राप्त हुए हैं। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार हमलावर सेना की वर्दी में सुबह करीब 6:30 बजे हीरानगर थाने में दाखिल हुए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। सूत्रों ने बताया, आतंकवादियों ने हीरानगर पुलिस थाने में हमले के लिए ग्रेनेड और स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया। बताया…
Read Moreमोदी को लग रहा है सीबीआई का डर
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, भोपाल रैली में मोदी घबराए हुए लग रहे थे। क्या वह सीबीआई से इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि उनके करीबियों से विभिन्न आपधारिक मामले में पूछताछ हो रही है। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा था कि इस बार कांग्रेस ने सीबीआई को चुनाव के मैदान में उतारा है। मोदी ने कहा, ‘अगला चुनाव कांग्रेस नहीं लड़ेगी, सीबीआई लडऩे वाली है। उन्होंने सीबीआई को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के नेता…
Read Moreराहुल की क्लास का वीडियो हुआ लीक!
नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब भी पार्टी के नेताओं की क्लास लेते हैं तो वह इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कोई भी बात बाहर लीक न हो। लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार राहुल की क्लास का वीडियो लीक हो गया है। सूत्रों की माने तो इस वीडियो में राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि राहुल के मुंह से ऐसी बात निकली जिनसे महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता नाराज…
Read Moreसिंह, शरीफ की बैठक को लेकर ‘कार्य में प्रगति’ : भारत
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आज कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अलग से भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की संभावित बैठक को लेकर काम अभी प्रगति में है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच किसी भी बैठक को लेकर अभी भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्या यह बैठक होगी और कहां होगी, इस बारे में हम लोग स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया है…
Read More