जम्मू: सांबा पहुंचे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे

जम्मू: सांबा पहुंचे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे

श्रीनगर: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे जम्मू पहुंच गए हैं। शिंदे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुशील शिंदे ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि कई आतंकी सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। जिनमें से हाफिज सईद पहले से ही वांटेड है। हाफिज के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है और हाल के घुसपैठ में उसका हाथ होने की आशंका हैं। गृहमंत्री सुशील शिंदे ने कहा कि…

Read More

भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिला उत्तर भारत

भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिला उत्तर भारत

जालंधरः उत्तर भारत में एक बार फिर से भूकंप ने दस्तक देकर लोगों को सकते मे डाल दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक पंजाब, दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आज देर रात करीब 1.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा यह झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत चीन सीमावर्ती इलाके को बताया जा रहा है और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। गौर हो कि इससे पहले भी पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर मे कई बार भूकंप…

Read More

भारत, रूस पांच समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, कुडनकुलम समझौता होने की संभावना नहीं

भारत, रूस पांच समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, कुडनकुलम समझौता होने की संभावना नहीं

मॉस्को: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कल राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ होने वाली बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नए परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है। प्रधानमंत्री आज दोपहर यहां पहुंचे और पांचवें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए उनकी भव्य अगवानी की गई। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगडानोव ने उनका स्वागत किया और फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली से प्रस्थान करते वक्त और न ही यहां पहुंचने…

Read More

भारत में प्रतिदिन होती है 6400 बच्चों की मृत्यु

भारत में प्रतिदिन होती है 6400 बच्चों की मृत्यु

राजनांदगांव: भारतीय बाल स्वास्थ्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी.पी. बंसल ने आज कहा कि हमारे देश में प्रतिदिन 6400 बच्चों की मृत्यु कुपोषण एवं रक्ताल्पता के कारण होती है। डा. बंसल ने यहां आयोजित बाल रोग विशेषज्ञों के 2 दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर कहा कि भारतीय बाल स्वास्थ्य अकादमी का देश भर में चल रहा मिशन उदय अभियान मुख्य रूप से 3 बिन्दुओं पर काम कर रहा है जिसमें एक दिन से एक माह के उम्र के बच्चे की मृत्यु, एक दिन से एक वर्ष के बच्चे…

Read More

नारायण साईं ने बदला हुलिया, न तो सिर पर बाल हैं न दाढ़ी-मूंछ!

नारायण साईं ने बदला हुलिया, न तो सिर पर बाल हैं न दाढ़ी-मूंछ!

आगराः आसाराम के बाद अब दुष्कर्म के आरोपों में घिर चुके आसाराम के बेटे नारायण साईं का एक नया हुलिया सामने आया है। नारायण ने दाढ़ी-मूंछ कटवाकर अपना हुलिया पूरी तरह से बदल लिया है। आगरा में रहने वाले आसाराम के ही एक अनुयायी इस बात का दावा किया है। नारायण को गुरुवार रात अपने घर में शरण देने की जानकारी देने वाला यह व्यक्ति रविवार शाम परिवार समेत भूमिगत हो गया। आगरा निवासी लक्ष्मण सेवकानी के अनुसार 17 अक्टूबर की रात नारायण साईं उनके घर आया था। उसका हुलिया…

Read More

कश्मीर मुद्दे में अमेरिकी दखल चाहते हैं शरीफ

कश्मीर मुद्दे में अमेरिकी दखल चाहते हैं शरीफ

लंदनः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिकी हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच विवादास्पद कश्मीर मुद्दा सुलझ जाएगा। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर निकले शरीफ ने लंदन में अपने पड़ाव के दौरान यह बात कही। शरीफ ने कहा कि जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध के समय अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से कहा था कि यदि अमेरिका हस्तक्षेप करे तो कश्मीर मुद्दा सुलझ सकता है। शरीफ ने शनिवार को कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा…

Read More

फाकनर के तूफान में उड़ा भारत, आस्ट्रेलिया चार विकेट से जीता

फाकनर के तूफान में उड़ा भारत, आस्ट्रेलिया चार विकेट से जीता

मोहाली: जेम्स फाकनर के तूफानी अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धमाकेदार शतक को बेकार करते हुए शनिवार को यहां मेजबान टीम को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर सात मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत के 304 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाकनर ने 29 गेंद में दो चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा एडम वोजेस (88 गेंद में नाबाद 76) के…

Read More

कांग्रेस ने मोदी को ‘हिटलर’ की तरह माना

कांग्रेस ने मोदी को ‘हिटलर’ की तरह माना

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कांग्रेस घेरने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रही। इस बार कांग्रेस ने मोदी की तुलना हिटलर से की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा है कि जिस तरह हिटलर ने जर्मनी को रि-ब्रैंड करने के लिए बर्लिन ओलंपिक का सहारा लिया था, उसी तरह का काम मोदी कर रहे हैं। मनीष तिवारी ने कहा, एक आदमी हैं, जिन्हें बीजेपी ने अपना पीएम…

Read More

‘पाप’ छिपाने के लिए आसाराम ने आश्रम में बना रखा था अबॉर्शन सैंटर!

‘पाप’ छिपाने के लिए आसाराम ने आश्रम में बना रखा था अबॉर्शन सैंटर!

गांधी नगर: यौन शोषण मामले में गुजरात की एक अदालत ने कल आसाराम की पुलिस कस्टडी की अवधि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी। कोर्ट में बहस के दौरान पुलिस ने आसाराम पर लड़कियों के गर्भपात कराने तक के आरोप लगा रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। कोर्ट में गुजरात पुलिस ने खुलासा किया कि आसाराम के आश्रम में बलात्कार की शिकार गर्भवती लड़कियों का गर्भपात करवाने के लिए अबॉर्शन सैंटर बना रखा था। आश्रम की संचालिका ध्रुव बेन लड़कियों का गर्भपात कराती थी। वहीं आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी…

Read More

कोयला घोटाले पर 22 अक्तूबर को स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर सकती है CBI

कोयला घोटाले पर 22 अक्तूबर को स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर सकती है CBI

नई दिल्ली: सीबीआई कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले में उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। इसमें हिंडाल्को और अन्य के खिलाफ दायर 14वीं प्राथमिकी (एफआईआर) का ब्योरा होगा साथ ही शेष 13 मामलों में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय को आदित्य बिड़ला समूह के नए चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, हिंडाल्को तथा पूर्व कोयला सचिव पी सी पारेख के खिलाफ दायर नई एफआईआर का ब्योरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थिति रिपोर्ट में शेष मामलों…

Read More