नई दिल्ली: बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यासीन भटकल के साथी तहसीन अख्तर ने भाजपा की पटना रैली के दौरान सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रची। ऐसा बताया जा रहा है कि तहसीन ने ही अलग-अलग जगह पर लगाए जाने वाले बम मुहैया कराए थे। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आईएम आतंकी यासीन भटकल की हिरासत मिली है। सीएमएम कोर्ट ने 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल की कोर्ट में आज पेशी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कस्टडी के…
Read MoreCategory: Breaking News
मोदी अहंकारोन्मादी झूठा, सुषमा बेहतर नेता’
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को ‘अहंकारोन्मादी मनोरोगी झूठा’ बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सुषमा स्वराज जैसा ‘बेहतर नेता’ क्यों नहीं खोज पाई। सुषमा ने हालांकि तत्काल पलटवार करते हुए दिग्विजय को राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार बता डाला। सुषमा ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा, ‘‘मैं भी समझती हूं कि दिग्विजय जी राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार हैं।’’
Read Moreदहशत में था पटना और ‘रज्जो’ का म्यूजिक लांच कर रहे थे शिंदे
मुंबई: पटना में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट्स के बाद देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने रवैये के कारण विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब पटना में सीरियल ब्लास्ट हुए तो वह एक फिल्म के म्यूजिक लांच की पार्टी में मशगूल थे। शिंदे कंगना की फिल्म ‘रज्जो’ का म्यूजिक लांच करने पहुंचे थे और हैरान करने वाली बात तो यह है कि धमाकों के घंटों बाद जब उन्होंने मीडिया से इस बारे में बातचीत की तो उस वक्त भी उनके पास वारदात की पूरी…
Read More‘नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे हैं मोदी’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। उनका गुजरात मॉडल फेल हो गया है और वह देश को सिर्फ हवा हवाई सपने दिखाकर सत्ता पाना चाहते हैं। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और राहुल गांधी एवं नरेंद्र मोदी दोनों की भाषा शैली में तल्खी बढ़ती जा रही है। इनकी बयानबाजी राजनीतिक प्रदूषण…
Read Moreपुलिस अधिकारी ने दी राहुल को ISI वाली कहानी : मोदी
जयपुर: भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित मुस्लिम युवकों के साथ पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई के संपर्क साधने वाली ‘सूचना’ दी थी। यह अधिकारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहता है। उदयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राहुल को किसने आईएसआई वाली कहानी बताई होगी इसके बारे में मैंने सूचना एकत्र करने का प्रयास किया…मुझे पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी के…
Read Moreजनरल वी.के. सिंह ने लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए
ग्वालियर: पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं। सिंह ने कल यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव लडऩे के बारे में पूछे जाने पर ये संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग चाहेंगे तो वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि यदि ग्वालियर के लोग चाहेंगे तो वह यहां से भी चुनाव लडऩे को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वह किस दल…
Read Moreआज दिल्ली में रैली को संबोधित करेंगे राहुल
नई दिल्ली: दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रैली की तैयारी के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दीक्षित ने कहा, ‘‘यहां चुनाव को लेकर राहुल जी की ये पहली रैली होगी। हमें लोगों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा…
Read Moreमोदी की ‘हुंकार रैली’ आज, नीतीश ने छोड़ा पटना
पटना: भाजपा की आज यहां आयोजित ‘हुंकार रैली’ को लेकर पटना के चप्पे-चप्पे पर पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगे हुए हैं वहीं समर्थकों के जुटने के कारण राजधानी नमोमय हो गई है। नीतीश के गढ़ में मोदी हुंकार भरेंगे। मोदी की दोपहर दो बजे से हुंकार रैली शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार मोदी की रैली के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में नहीं रहेंगे। नीतीश मुंगेर के योग सम्मेलन में रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया…
Read Moreपटना स्टेशन के शौचालय में धमाका, 1 घायल
पटना: पटना के रेलवे स्टेशन में आज सुबह धमाका होने की खबर है जबकि एक जिंदा बम बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार धमाका प्लेटफॉर्म नंबर 10 के करीब एक टॉयलेट में हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बम देसी था इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और बम निरोधक दस्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि आज मोदी की पटना में ‘हुंकार…
Read Moreजी.टी.बी. की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिली राहत
नई दिल्ली :डॉक्टरों द्वारा बुलाई गयी गुरु तेग बहादुर अस्पताल की हड़ताल खत्म हो गयी है। साथी डॉक्टर से साथ मरीज के परिजनों द्वारा हाथापाई की घटना से नाराज हड़ताल पर गए डॉक्टर काम पर लौट आए है। स्वास्थ्य सचिव से सुरक्षा के भरोसे के बाद डॉक्टरों ने सर्वसहमति से शुक्रवार की सुबह हड़ताल खत्म कर काम करना शुरु कर दिया। जिससे आम दिनों की तरह काम काज शुरु कर दिया। हड़ताल के खत्म होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिली है। रैजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष…
Read More