नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के घनिष्ठ सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री अमित शाह पर 2009 में एक युवती की अवैध तरीके से निगरानी के लिए सत्ता और पुलिस मशीनरी का दुरपयोग करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया गया जहां आधे घंटे से अधिक समय की टेलीफोन बातचीत की रिकार्डिंग भी जारी की गई जो कथित तौर पर शाह और गुजरात के आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल के बीच हुई बताई जाती है। खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर पोर्टल ‘कोबरा…
Read MoreCategory: Breaking News
मोदी का बहिष्कार खत्म होने का मतलब उनका समर्थन नहीं: जर्मनी
अहमदाबाद: भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार का बहिष्कार खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि जर्मनी किसी का समर्थन कर रहा है बल्कि वह भारत के लोकतंत्र का सम्मान करता है। स्टेनर ने यह बात उस वक्त कही जब उनसे पूछा गया कि क्या गुजरात की उनकी तीन दिवसीय यात्रा मोदी का समर्थन है? स्टेनर ने कहा कि इसका समर्थन से कोई लेना देना नहीं है। मेरे यूरोपीय सहकर्मियों की तरह मैं एक विदेशी राष्ट्र…
Read Moreविक्रमादित्य पर आज फहरेगा तिरंगा
मास्को: अपने बेड़े की शान बनने वाले 45,000 टन के विमान वाहक पोत आई.एन.एस. विक्रमादित्य पर कल भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा, जिसके बाद उसे विभिन्न समुद्री मार्गों के सफर में दुनिया भर की नौसेनाओं की पैनी नजरों से बचाकर लाने के लिए भारतीय नौसेना ने जबरदस्त तैयारी की है। सेवमाश शिपयार्ड में कल होने वाले कमिशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को एडमिरल गोर्शकोव की सुपुर्दगी के बाद पोत 30 नवम्बर को यह अपना सफर भारत के लिए शुरू कर देगा। अगर बात की जाए इसकी विशेषताओं की तो…
Read Moreबेनी ने साधा मोदी पर निशाना, देश को खूनी इंसान से बचाने की जरूरत
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी पर उनकी ‘खूंजी पंजा’ वाली टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कल कहा कि देश को ‘खूनी इंसान’ से बचाया जाए। मोदी का नाम लिए बगैर वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बयान पर गौर कर रही है लेकिन ‘देश को खूनी इंसान से बचाने की जरूरत है।’ केंद्रीय मंत्री से पूछा गया था कि क्या मोदी की टिप्पणी सही है। मोदी ने सात नवंबर को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक रैली में…
Read Moreबिल बकाया होने पर रद्द हो सकता है नामांकन
नई दिल्ली : बिजली और पानी के बकाया बिल से चुनाव लडऩे जा रहे उम्मीदवारों का नामांकन पत्र रद्द हो सकता है। नामांकन पत्र में उम्मीदवारों को यह बताना होगा कि उन पर बिजली-पानी का कितना बिल बकाया है। बिजली व पानी का बिल बकाया होने पर अगर कोई उम्मीदवार इसकी जानकारी नामांकन पत्र में दर्ज नहीं करता है तो उसका पत्र रद्द किया जा सकता है और वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। नामांकन पत्र में मौजूद बिजली-पानी से जुड़े कॉलम को सिर्फ वहीं उम्मीदवार खाली छोड़ सकते हैं जिनके…
Read Moreजाफराबाद में चली 30 राउंड गोलियां, एक मरा, कई घायल
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला के जाफराबाद इलाके में बुधवार रात हथियारबंद कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक व्यक्ति के मातम के दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, आधा दर्जन लोग गोली लगने व भगदड़ में घायल हो गए। मरने वाला आपराधिक प्रवृति का युवक बताया जाता है। पुलिस इस वारदात को आपसी रंजिश का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस को बुधवार रात…
Read Moreशिंदे को आपत्तिजनक शब्द कहने को लेकर आप ने मांगी माफी
नई दिल्ली: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को खुलेआम आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी सभा में आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से माफी मांग ली गई। इस बारे में ‘आप’ और एमटीवी रोडीज के प्रस्तोता राजीव लक्ष्मण ने कहा यह टिप्पणियां काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। आपको बता दें कि लक्ष्मण ने आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी के लिए प्रचार करते हुए कल एक जनसभा में शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर असभ्य भाषा…
Read Moreमहाराष्ट्र के नासिक में ट्रेन हादसा, पांच की मौत, दस घायल
इगतपुरीः महाराष्ट्र के नासिक में पड़ने वाले इगतपुरी में मंगला एक्सप्रेस के पटरी से उतर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल होने की खबर है। यह हादसा सुबह करीब सात बजे ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने की बजह से हुआ। अभी भी ट्रेन में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही थी। बहरहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे…
Read Moreमप्र कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा की नकल: सुषमा
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के थोड़े बहुत बागियों के मौजूद रहने से चुनावी संभावनाओं पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। चुनाव प्रचार अभियान के लिए आईं स्वराज ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों का सकारात्मक असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। चुनाव मैदान में जो थोड़े बहुत बागी हैं उन्हें मनाने का काम जारी है और इस…
Read Moreक्या राजीव गांधी ने बोफोर्स ‘किकबैक’ का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया? भाजपा
नई दिल्ली: भाजपा ने सीबीआई के पूर्व निदेशक ए.पी. मुखर्जी की हाल में जारी पुस्तक के हवाला देते हुए आज सवाल उठाया कि जाहिरा तौर पर मूल्य आधारित राजनीति की बात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने क्या बोफोर्स और उस समय हुए अन्य बड़े सौदों के कथित दलाली (किकबैक) के धन को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया। पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने उक्त सवाल उठाते हुए इसी संदर्भ में उनकी पत्नी सोनिया गांधी और बेटे राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,…
Read More