नई दिल्ली: अन्ना हजारे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से इतने नाराज हैं कि उन्होंने एक कार्यक्रम में दो टूक जवाब देते हुए कि वह केजरीवाल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। जब अन्ना से पूछा गया कि क्या केजरीवाल के साथ उनका आशीर्वाद है तो अन्ना ने कहा कि बिल्कुल नहीं। कार्यक्रम के दौरान अन्ना, केजरीवाल द्वारा अपने नाम का इस्तेमाल किए जाने से भी नाराज थे। अन्ना ने कहा कि मेरा काम आंदोलन करना है और मैं वही कर रहा हूं। मैं किसी राजनीतिक…
Read MoreCategory: Breaking News
रेप आरोपी की तरह बयान बदल रही हैं मीनाक्षी लेखी: शकील अहमद
नई दिल्ली: तहलका मामले में बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ट्विटर पर पीड़ित लड़की का नाम लिखकर मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं। कांग्रेस महासचिव औऱ दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद ने मीनाक्षी लेखी पर निशाना साधते हुए कहा वह रेप आरोपी की तरह बयान बदल रही हैं। बतां दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मीनाक्षी लेखी को नोटिस जारी किया है और साथ ही 25 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। तहलका के एडिटर एंड चीफ तरुण तेजपाल के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली…
Read Moreदिल्ली गैंगरेप: दामिनी के मां-बाप की मांग, नाबालिग को भी हो फांसी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले वर्ष 16 दिसंबर को हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में दो दोषियों मुकेश और पवन कुमार गुप्ता को मौत की सजा सुनाई गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली गैंगरेप केस में पीड़िता के मां-बाप ने नाबालिग आरोपी को भी फांसी की सजा के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित लड़की के मां-बाप ने कहा कि इस केस में नाबालिग भी पूरी तरह से दोषी है तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए जो बाकि दोषियों को मिली है। गौरतलब…
Read Moreडीज़ल 50 पैसे/लीटर हुआ महंगा
नई दिल्लीः महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों ने कमरतोड़ महँगाई के बीच एक बार फिर से आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ाते हुए डीज़ल के दामों में 50 पैसे/लीटर की बढ़ौतरी कर दी है। खबरों की मानें तो डीज़ल की नई कीमतें आज रात से लागू की जाएंगी। तेल विपणन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कापरेरेशन ने जारी बयान में कहा है कि इस बढ़ोतरी में कर शामिल नहीं है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
Read Moreकांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा, राहुल बाबा या मौनी बाबा: अमित शाह
कोलकाता: कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को ‘सर्वाधिक भ्रष्ट’ सरकार घोषित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वाम मोर्चे और तृणमूल कांग्रेस को केंद्र सरकार का समर्थन करने के कारण उनको कांग्रेस का एजेंट करार दिया। भाजपा के महासचिव अमित शाह ने एक जनसभा में वाम मोर्चे और तृणमूल पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि संप्रग सरकार की उपलब्धि भ्रष्टाचार और महंगाई है। लेकिन यह पश्चिम बंगाल की पार्टियों वाम मोर्चे और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन से संभव हुआ है। भाजपा के प्रधानमंत्री…
Read Moreराजस्थान में शुरुआती दो घंटों में करीब 20 प्रतिशत मतदान
जयपुर: राजस्थान में चौदहवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 200 में से 199 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज हो रहे मतदान में शुरुआती दो घंटों में मतदान की गति धीमी रही और 10 बजे तक औसतन करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में कहीं से भी फिलहाल अप्रिय घटना की सूचना नही है और मतदान शांति पूर्वक से चल रहा है। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पुत्र पर देर रात कुछ लोगों ने गोली चलाई और फरार हो गए हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्यशी के…
Read Moreराजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी: वसुंधरा राजे
झालरापाटन: वसुंधरा राजे झालरापाटन में वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस को हटाने का माहौल है। राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि आज राजस्थान में 200 सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग जारी है। कुल 2096 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।चुरु विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान 13 दिसंबर को होगा।
Read Moreबसपा नेता की नौकरानी के शरीर पर 28 जख्म: रिपोर्ट
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी के शरीर पर कुल 28 जख्म पाए गए। सांसद की पत्नी द्वारा अत्यधिक प्रताडऩा के कारण नौकरानी की मौत हो गई। जख्मों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मृतका राखी के पूरे शरीर पर 28 जख्म थे जिसमें अकेले सिर पर नौ जख्म पाए गए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सांसद की जमानत अर्जी खारिज करते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का उल्लेख किया। सांसद पर अपनी पत्नी जागृति को…
Read Moreभाजपा को लग रहा है मोदी की रैलियों से डर!
नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को पांच राज्यों के चुनाव के बाद अगले एक-दो माह तक रैलियों से विश्राम मिल सकता है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोदी को रैलियों से आराम देने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में जुटेगी। इसके साथ-साथ पार्टी को यह डर भी सता रहा है कि मोदी की रैलियां ज्यादा करने से जनता के बीच उनका कहीं जादू कम न हो जाए। इसी वजह से मोदी की रैलियां…
Read Moreप्लीज मुझे अस्पताल ले जाओ, वर्ना मैं मर जाउंगा’…
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली ने दिल का दौरा पडऩे के बाद अब उनकी हालत में पहले से सुधार है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने अस्पताल लाए जाने से पहले कहा था ‘प्लीज मुझे अस्पताल ले जाओ, वर्ना मैं मर जाउंगा’। मुंबई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने यह बात बताई। सुजाता पाटिल की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। पाटिल ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें अपने साथी कुमार दत्त शेडगे से फोन आया जिन्होंने कहा कि…
Read More