हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर यहां लालबत्ती वाली गाड़ी में यात्रा करने और इस तरह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बंजारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तेलुगू युवाथा के सदस्यों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि शहर में सिंह का काफिला इधर उधर गया और उनके वाहन समेत काफिले के अन्य वाहनों पर लालबत्ती थी। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन को लेकर उनके खिालफ मामला दर्ज करने की मंाग की।…
Read MoreCategory: Breaking News
शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता चुन लिया। चौहान आज समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में वरिष्ठ नेता बाबू लाल गौर ने चौहान के नाम का प्रस्ताव किया जिसका नरोत्तम मिश्रा ने अनुमोदन करते हुए कई अन्य विधायकों ने समर्थन किया। चौहान को नेता चुने जाने के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रुढ़ी, अनंतकुमार व रामलाल उपस्थित थे। चौहान…
Read Moreबुरी तरह लोकसभा चुनाव भी हारेगी कांग्रेस: आडवाणी
इंदौर: मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के लिये भ्रष्टाचार और महंगाई को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि केंद्र सरकार के कथित गलत कामों के चलते आगामी लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की बुरी हालत होने वाली है। आडवाणी ने यहां अंतररराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने वर्ष 1952 से लेकर अब तक आजाद भारत के सारे आम चुनाव देखे हैं। चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जैसी दुर्गति…
Read Moreधारा 377 में बदलाव हुआ तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन: रामदेव
नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सरकार यदि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 में बदलाव करके देश की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास करेगी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि समलैंगिकता को अपराध की क्ष्रेणी में रखने वाली धारा 377 में बदलाव का प्रयास यदि किया गया तो पूरे देश में प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। समलैंगिकता के मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी, चिदम्बरम एवं कानून मंत्री कपिल सिब्बल के…
Read Moreलोकपाल विधेयक पर हजारे को गुमराह कर रही कांग्रेस, भाजपा : AAP
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सरकार के लोकपाल विधेयक में अन्ना हजारे के मसौदे का प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट संशोधित विधेयक को स्वीकार करने के लिए हजारे को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट रालेगण सिद्धि पहुंच गए हैं। वे लोग हजारे को भ्रष्टाचार रोधी विधेयक स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं। वे लोग इसे अच्छा और स्वीकार किए जाने योग्य बता रहे हैं। पार्टी ने कहा कि…
Read Moreकेजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया: वी के सिंह
नई दिल्ली: वी के सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह फायदा लेकर अन्ना को भूल गए। सिंह ने कहा कि वी के सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अलग गुट बनाकर गलत किया। केजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया है। सिंह के इस बयान पर गोपाल राय ने एतराज जताया, जिससे अन्ना भड़क गए और उन्होंने गोपाल राय को फटकार लगाई। अन्ना ने गोपाल से कहा कि अगर वह गड़बड़ी चाहते है, तो गांव छोड़ दे। अन्ना ने आप नेता गोपाल राय से कहा कि हमने आपको…
Read Moreवसुंधरा राजे को मार्ग्रेट अल्वा ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ
जयपुर: प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे को आज यहां विधानसभा परिसर में राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक महिला राज्यपाल ने महिला मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाई। विधानसभा परिसर में जनपथ के सामने बने विशाल मंच पर राजे ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह,…
Read Moreरामदेव की बढी़ मुसीबतें, ट्रस्ट के खिलाफ 11 और मामले दर्ज
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खिलाफ स्टांप शुल्क चोरी के 11 और मामले दर्ज किये हैं। इन ताजा मामलों के बाद पिछले एक महीने के दौरान रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के ख़्िालाफ भूमि कानून उल्लंघन के कुल दर्ज मामलों की संख्या 96 हो गयी है। हरिद्वार की जिलाधिकारी निधि पांडे ने बताया कि ताजा दर्ज किये गये स्टांप शुल्क चोरी के सभी 11 मामले आठ या उससे ज्यादा साल पुराने हैं। उन्होंने बताया कि रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के खिलाफ दर्ज किये गये ज्यादातर…
Read Moreकांग्रेस की हार राहुल गांधी की हार’
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चार राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की हार को राहुल गांधी की हार कहा है। सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और इस जीत के लिए जनता को बधाई देते हैं। सिंह ने कहा कि चारों राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है और यह हार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हार है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए आए थे तब उन्होंने…
Read Moreनवाज शरीफ ने सिंह को औपचारिक निमंत्रण भेजा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ का पड़ोसी देश के दौरे पर आने का औपचारिक निमंत्रण मिला जिसे स्वीकार कर लिया गया। शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातमी ने यहां सिंह को यह निमंत्रण सौंपा। यह निमंत्रण शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की सिंह से करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान दिया गया। शाहबाज शरीफ ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का सदभावना संदेश सिंह को दिया गया। सिंह के जवाब के बारे…
Read More