पुराने पड़ चुके हैं देश के आटोमोबाइल्स कानून: गडकरी

पुराने पड़ चुके हैं देश के आटोमोबाइल्स कानून: गडकरी

नर्इ दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के आटोमोबाइल कानून बहुत पुराने पड़ चुके हैं और इनमें नर्इ परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव करने की जरूरत है। गडकरी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में जैविक ईंधन पर आयोजित एक संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश के आटोमोबाइल कानून पुराने पड चुके हैं और इन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। मैंने अधिकारियों से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कानूनों का अध्ययन कर एक नया कानून तैयार करने को कहा है और…

Read More

BJP की बड़ी जीत, लोकसभा में TRAI संशोधन बिल पास

BJP की बड़ी जीत, लोकसभा में TRAI संशोधन बिल पास

नई दिल्ली: लोकसभा में ट्राई संशोधित बिल पास हो गया है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। एनसीपी, बीएसपी, एआईएडीएमके ने इस बिल पर यू टर्न लिया और केंद्र सरकार के साथ हो गई जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने बिल का विरोध किया तथा सदन से वॉकआउट कर दिया लेकिन कांग्रेस अपने इस रुख के कारण अलग-थलग पड़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में भी ट्राई संशोधित बिल पास होने के रास्ते साफ होते दिख रहे हैं। बसपा प्रमुख…

Read More

मोदी सरकार करेगी 1 करोड़ नौकरियों की बारिश!

मोदी सरकार करेगी 1 करोड़ नौकरियों की बारिश!

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जहां बजट 2014 में सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की है वहीं फ्रेशर्र के लिए नई नौकरियों में बंपर इजाफा हो सकता है। रिक्रूटमेंट इंडस्ट्री की मानें तो  मोदी सरकार के बजट की मदद से अगले 3-4 सालों में 50 लाख से 1 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। उनका कहना है कि ज्यादातर नौकरियां निचले स्तर यानि की फ्रेशर्र के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि बीमा सैक्टर में एफडीआई की सीमा बढ़ती है तो इंट्री लेवल नौकरियां खूब बढ़ सकती है। इसके साथ ही रिक्रूटमेंट…

Read More

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

लखनऊ : अयोध्या में राम मन्दिर आन्दोलन में सक्रिय रहे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर विहिप नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। आचार्य गिरिराज किशोर का आज देर शाम दिल्ली स्थित विहिप कार्यालय आर.के. पुरम में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल थे और विहिप के केन्द्रीय कार्यालय में रहते थे। उनके निधन पर विहिप महामंत्री चम्पत राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य जी के निधन से समाज और संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।…

Read More

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

नई दिल्ली: सोशल साइट्स पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और 26/11 को मुंबई पर हुए आंतकी हमले के सबसे बड़े गुनाहगार हाफिज सईद से मुलाकात की तस्वीर वायरल हो गई हैं। वैदिक और सईद की ये मुलाकात 2 जुलाई को थी लेकिन तस्वीरें आज वायरल होने के बाद उनका बयान आया है। कांग्रेस ने भी वैदिक और सईद की ये मुलाकात पर सवाल खड़े किए और आपत्ति जताई है। सईद से मुलाकात पर वैदिक ने सफाई देते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में सईद से मिले थे लेकिन सईद…

Read More

कड़वे घूंट के बाद मोदी सरकार की मीठी दवाई

कड़वे घूंट के बाद मोदी सरकार की मीठी दवाई

नई दिल्ली: रेल किराए और माल भाड़े में वृद्धि का कड़वा घूंट पिलाने के बाद मोदी सरकार ने अपने पहले आम बजट में जहां सभी वर्गों को खुश करने का प्रयास किया है वहीं अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और विभिन्न क्षेत्रों में आई शिथिलता दूर करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश 2014-15 के आम बजट में व्यक्तिगत आयकर  छूट सीमा में पचास हजार रुपए की बढ़ौत्तरी का तोहफा देने के साथ ही कर बचाने के लिए छोटी बचतों में…

Read More

84 सिख दंगा: सोनिया को अमेरिकी कोर्ट से राहत

84 सिख दंगा: सोनिया को अमेरिकी कोर्ट से राहत

नई दिल्ली: अमेरिकी अदालत से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सिख विरोधी दंगों के मामले में राहत मिली है। अमेरिकी डिस्ट्रक्ट जज ने 1984 के दंगा मामले में सोनिया के खिलाफ संशोधित शिकायत दाखिल करने का सिख अधिकार समूह सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) का आग्रह खारिज कर दिया है। एसएफजे ने डिस्ट्रिक्ट जज ब्रायन कोगैन को खत लिखकर सोनिया के खिलाफ संशोधित शिकायत दाखिल करने की अर्जी दी थी। जज ने आग्रह ठुकराते हुए कहा कि सोनिया के खिलाफ मामला पिछले महीने खारिज किया जा चुका है, इसलिए शिकायत में…

Read More

बजट बनाते समय मोदी सरकार ने नहीं किया दिमाग का प्रयोग: लालू

बजट बनाते समय मोदी सरकार ने नहीं किया दिमाग का प्रयोग: लालू

नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू यादव ने बृहस्पतिवार को पेश हुए आम बजट को अब तक का सबसे फ्लॉप बजट बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इसको बनाते समय दिमाग का प्रयोग नहीं किया गया।  इसके साथ ही लालू ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह लोगों से छल करके सत्ता में आई है इसलिए प्रकृति भी इनका साथ नहीं दे रही और इस बार बारिश भी कम हो रही है। लालू ने कहा कि बजट के नाम पर मोदी सरकार ने देश की भोली-भाली जनता…

Read More

अमित शाह बने भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: अमितशाह ने भाजपा के नए अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लगा दी गई। राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अमित शाह के नेतृत्व में शानदार सफलता हासिल की है। वह संगठनिक क्षमता के धनी हैं।   इस प्रैस-कांफ्रैंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर लाल जोशी और नितिन गडकरी शामिल थे।

Read More

शंकराचार्य ने साईं मंदिर पर फिर दिया विवादित बयान, कहा चढ़ावे में आता है काला धन

शंकराचार्य ने साईं मंदिर पर फिर दिया विवादित बयान, कहा चढ़ावे में आता है काला धन

नई दिल्ली: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिरडी के साईं मंदिर में काला धन चढ़ावे में आता है। उन्होंने कहा कि शिरडी में चढ़ाया जा रहा धन गलत तरीके से कमाया गया काला धन है। उसे गरीबों ने नहीं चढ़ाया है। शिरडी में जो भी बड़ा चढ़ावा होता है वह अमीरों और रईसों की ओर से चढ़ाया गया कालाधन है। जो दान के जरिए कर से बचने या अपने धन को सफेद करने दिया जाता है।…

Read More