बेंगलूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्रीय दलों को संकेत दिया है कि तीसरा मोर्चा वक्त की जरूरत है। कर्नाटक के 2 दिवसीय दौरे पर अखिलेश ने कहा कि सभी गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई दल अन्य राजनीतिक मोर्चे की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं और जनता भी यही चाह रही है क्योंकि इन 2 दलों की अगुवाई वाले गठबंधन पूरी तरह से असफल साबित हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि हर चुनाव के मौके पर जनता एक तीसरे मोर्चे की कमी महसूस करती रही है।
Read MoreCategory: Breaking News
सभी PM बनना चाहते हैं: लालू
पुणे: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश, नवीन और ममता की तिकड़ी का प्रस्तावित संघीय मोर्चा किसी भी सूरत में सफल नहीं होगा, क्योंकि सभी मजबूत सदस्य प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा पाले हुए हैं। वीरवार अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ शिरडी में साई बाबा के दर्शन के बाद यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) का तोता करार दिया। लालू ने भाजपा के झूठी धर्मनिरपेक्षता की भी आलोचना की और कहा…
Read Moreराहुल गांधी के काफिले ने मारी कार को टक्कर, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल
अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले में शामिल एक कार की दूसरे कार से आज टक्कर हो गए जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरदन गांव के पास गांधी के काफिले में शामिल एक कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गयी जिससे दूसरे कार का चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सुल्तानपुर जिले के अमहट हवाई पट्टी से गांधी के काफिले के निकलते समय अचानक कार आ गई और यह टक्कर हो गए। गांधी एक दिवसीय दौरे पर अपने…
Read Moreसपा की धमकी, अगर बिल पास हुआ तो गिरेगी सरकार
नई दिल्ली: यूपीए 2 सरकार खाद्य सुरक्षा बिल जल्द लाने के मूड में है। सूत्रों के अनुसार सरकार आज कैबिनेट की बैठक में खाद्य सुरक्षा बिल प्रस्ताव रख सकती है और इस बार सरकार विपक्ष के विरोध को नजरअंदाज करने के मूड में भी लग रही है। सूत्रों के अनुसार अब समाजवादी पार्टी भी खाद्य सुरक्षा बिल प्रस्ताव के विरोध में उतर आई है। इससे पहले एनसीपी ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था। सपा ने कहा कि वह किसी भी हाल में इस बिल को पास नहीं होने…
Read Moreनमो ‘चक्रवात का असर जारी’ गोलबंद होने लगीं क्षेत्रीय ताकतें
नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी आम चुनाव की कमान सौंपे जाने से उठा राजनीतिक तूफान अब भारतीय जनता पार्टी की दहलीज पार कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में दरार पैदा कर रहा है तो दूसरी ओर क्षेत्रीय ताकतों के बीच नए ध्रुवीकरण की मुहिम भी तेज हो गई है। इस नए गठजोड़ में पूरब की तीन बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों तृणमूल कांग्रेस, बिहार की सत्तारूढ जनता दलयू और ओडिशा के बीजू जनता दल के बीच मेलमिलाप के नए सेतु बना दिए। क्षेत्रीय दलों को मिलाकर फेडरल फ्रंट बनाने…
Read Moreआमिर की बहन ने आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
मुंबई: आज कल आत्महत्या के केस बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री जिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जिससे पूरा बॉलीवुड सन रह गया। अब खबर है कि फिल्म अभिनेता आमिर खान की मुंहबोली बहन महविश ने बुधवार को परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की। आपको बता दें कि महविश वही महिला है, जो आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के ऑनर किलिंग एपिसोड में आई थी और उसने दूसरी जाति के युवक से शादी की है और शादी के बाद उसकी जान को खतरा…
Read More‘भाजपा का अंदरूनी बवंडर जनता को कर रहा है गुमराह
जयपुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा है कि केन्द्रीय भाजपा में भाजपा के संस्थापक वयोवृद्ध लालकृष्ण आडवाणी पर जिस कदर भाजपा की कलई देश के आमजन में खुली है इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा एकमुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि मुझे भाजपा के अंदरूनी मामलो पर तर्क-वितर्क नहीं करना है पर देश में राजनैतिक हैसियत रखने वाली भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी बवंडर देश की जनता को गुमराह कर रहा है। डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि जनता की सेवा में देश की 126 साला…
Read Moreकोयला घोटाला: जिंदल हाउस के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला खदान आवंटन घोटाले में कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बाद आज जिंदल हाउस के बाहर भारतीय जनता युवा और हरियाणा जनहित कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बलों को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा। गौरतलब है कि विपक्ष ने कोयला खदान आवंटन घोटाले में कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ…
Read More‘भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा जो दिखता है वह है नहीं’
नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी को चुनाव प्रचार अभियान की कमान सौंपे जाने और उसके बाद वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पार्टी के वरिष्ठ पदों से इस्तीफे को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा जो दिखता है वह है नहीं। पार्टी ने इस सवाल पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया कि क्या लालकृष्ण आडवाणी नरेन्द्र मोदी से ज्यादा धर्मनिरपेक्ष हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि…
Read Moreजदयू-भाजपा का गठबंधन टूटना निश्चित, जल्द ही घोषणा
पटना: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद भाजपा से संबंध जारी रखने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भाजपा में मची उठा-पटक के मद्देनजर एनडीए में रहने या अलग होने के बारे में फैसला किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जेदयू के सीनियर नेता इस बात पर फैसला कर सकते हैं कि एनडीए में रहना है या नहीं।…
Read More